Advertisment

अखिलेश यादव ने भंग की तमिलनाडु की इकाई, सपा प्रदेश अध्यक्ष भी हटाए गए

अखिलेश यादव ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फैसला लेते हुए सपा की इकाई को भंग करने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष समेत पूरी इकाई को भंग कर दिया गया है।

author-image
Mohd. Arslan
akhilesh yadav

सपा मुखिया अखिलेश यादव Photograph: (Social Media)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार देर शाम बड़ा फैसला लिया है। सपा मुखिया ने तमिल नाडु की प्रदेश इकाई को भंग करने का निर्णय लिया। पार्टी कार्यालय की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम में इस फैसले को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लिया गया बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष से भी लिया पद

समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से X और फेसबुक पर गुरुवार देर शाम ऑफिस मेमोरेंडम को साझा किया। इस पोस्ट में तमिल नाडु की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान किया गया। साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तमिल नाडु के प्रदेश अध्यक्ष लोगणनाथन यादव का पद भी ले लिया है। अखिलेश यादव के इस फैसले से न सिर्फ तमिल नाडु बल्कि उत्तर प्रदेश में भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। 

Advertisment

पिछले साल भी फरवरी में भंग की थी इकाई

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले साल यानी 2024 में भी तमिल नाडु की इकाई को अचानक भंग कर दिया था। अखिलेश यादव ने तब लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी महीने में ही तमिल नाडु की पूरी यूनिट को भंग करने का फैसला लिया था। वहीं साल 2025 में एक बार फिर अखिलेश ने यह फैसला लिया है।

Advertisment
Advertisment