Advertisment

JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची, मोकामा से अनंत सिंह को मिला टिकट

बिहार चुनाव 2025 के लिए जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। मोकामा से अनंत सिंह को फिर से टिकट मिला है। जानें पूरी लिस्ट और सीट बंटवारा।

author-image
Dhiraj Dhillon
CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar Photograph: (Google)

पटना, वाईबीएन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने गुरुवार को अपने 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई दिग्गज नेताओं को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। सबसे चर्चित नामों में मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह का नाम है, जिन्हें पार्टी ने एक बार फिर टिकट दिया है। वहीं, नालंदा से मंत्री श्रवण कुमार, सरायरंजन से मंत्री विजय कुमार चौधरी, फुलवारी से पूर्व मंत्री श्याम रजक, और कल्याणपुर से मंत्री महेश्वर हजारी को फिर से मैदान में उतारा गया है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं:

  • आलमनगर: नरेंद्र नारायण यादव
  • बिहारीगंज: निरंजन कुमार मेहता
  • मधेपुरा: कविता साहा
  • सिंघेश्वर: रमेश ऋषिदेव
  • सोनबरसा: रत्नेश सदा
  • बरौली: मनजीत सिंह
  • वारिसनगर: मांजरिक मृणाल
  • हरनौत: हरिनारायण सिंह
  • मसौढ़ी: अरुण मांझी
  • संदेश: राधाचरण साह

इससे पहले एनडीए में शामिल भाजपा और हम (Hindustani Awam Morcha) भी अपनी सूची जारी कर चुकी हैं। हम ने अपनी सभी 6 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

Advertisment

एनडीए का सीट बंटवारा

एनडीए के भीतर सीटों का बंटवारा पहले ही तय हो चुका है। जदयू और भाजपा 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, वहीं चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी की हम पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को 6-6 सीटें दी गई हैं। जदयू की पहली सूची के जारी होते ही राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। अब निगाहें विपक्षी महागठबंधन की सूची पर टिकी हैं, जो जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकता है।

इनपुट : आईएएनएस

Advertisment
Advertisment