Advertisment

भाजपा को कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष मिले, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का शीघ्र होगा चुनाव

भाजपा कुछ राज्यों की इकाइयों के प्रमुखों का चुनाव कर चुकी है और मंगलवार को कुछ और राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया पूरी होगी। इन प्रदेश अध्यक्षों के निर्वाचन के साथ ही नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए  संख्या पूरी हो जाएगी।

author-image
Mukesh Pandit
BJP Flag
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक कदम और आगे बढ़ चुकी है।  राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 में अध्यक्षों का चुनाव होना आवश्यक है। इसी के अंतर्गत भाजपा कुछ राज्यों की इकाइयों के प्रमुखों का चुनाव कर चुकी है और मंगलवार को कुछ और राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया पूरी कर लेगी। इन प्रदेश अध्यक्षों के निर्वाचन के साथ ही जे पी नड्डा के स्थान पर नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आवश्यक प्रदेश अध्यक्षों की संख्या पूरी हो जाएगी।

मंगलवार को नए प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होगा

भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 में अध्यक्षों का चुनाव होना आवश्यक है। सत्तारूढ़ पार्टी मंगलवार को यह सीमा पार करने जा रही है। वी पी रामलिंगम और के बेइचुआ सोमवार को क्रमश: पुडुचेरी और मिजोरम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में इस पद के लिए एकल नामांकन दाखिल किया गया, फलस्वरूप मंगलवार को उनका चुनाव महज औपचारिकता रह गया। 

16 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बने

भाजपा के पास अब 16 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनमें से कुछ को फिर से इस पद पर चुना गया है। यह आंकड़ा मंगलवार को बढ़ जाएगा। अगले कुछ दिनों में कर्नाटक और मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सकती है। भाजपा ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में क्रमश: रामचंदर राव और पीवीएन माधव जैसे संगठन के अनुभवी नेताओं को अध्यक्ष चुना है। 

रवींद्र चव्हाण का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय

महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और चार बार के विधायक रवींद्र चव्हाण का भी नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। वह राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का स्थान लेंगे। उत्तराखंड के निवर्तमान अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट को इसी पर पर नया कार्यकाल मिला है। इस घटनाक्रम से नड्डा की जगह नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की संभावना बढ़ गई है। 

नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है

Advertisment

नड्डा इस समय नरेन्द्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। हालांकि, तेलंगाना में राव को चुने जाने पर उग्र हिंदुत्व नेता और विधायक टी राजा सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया। गुटबाजी से ग्रस्त तेलंगाना पार्टी संगठन में राव की पदोन्नति को संतुलन साधने और संगठन के पुराने लोगों को पुरस्कृत करने के रूप में देखा जा रहा है।   bjp | BJP accountability | bjp aap conflict | BJP Allies Conflict | BJP Achievements not present in content

bjp BJP Allies Conflict bjp aap conflict BJP Achievements BJP accountability
Advertisment
Advertisment