Advertisment

'गृहयुद्ध के लिए CJI जिम्मेदार', विवादित बयान देकर बुरे फंसे भाजपा सांसद Nishikant Dubey

भाजपा के लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शनिवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि इस देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे हैं, उसके जिम्मेदार सिर्फ चीफ जस्टिस (CJI) संजीव खन्ना हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
nishikant dubey
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। भाजपा के लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शनिवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि इस देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे हैं, उसके जिम्मेदार सिर्फ चीफ जस्टिस (CJI) संजीव खन्ना हैं। सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस पर  पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा सांसद विवादों में आ गए हैं। अब यह मामला कोर्ट जा पहुंचा है। निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आपराधिक अवमानना (Criminal Contempt) की याचिका दाखिल की गई है। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने उनके खिलाफ याचिका दायर की है। 

Advertisment

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर, जो अब 'आज़ाद अधिकार सेना' के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, ने रविवार (20 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे द्वारा शनिवार (19 अप्रैल) को एक मीडिया इंटरव्यू में की गई टिप्पणियां न्यायपालिका की प्रतिष्ठा और स्वतंत्रता पर हमला हैं। अमिताभ ठाकुर के अनुसार, “कुछ टिप्पणियाँ शैक्षणिक चर्चा के दायरे में आ सकती हैं, लेकिन कई बयान स्पष्ट रूप से न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आते हैं। खासकर जब सुप्रीम कोर्ट और वर्तमान मुख्य न्यायाधीश को देश के ‘गृह युद्धों’ और ‘धार्मिक संघर्षों’ के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए।”

क्या कहा था निशिकांत दुबे ने?

Advertisment

एक इंटरव्यू के दौरान भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा, “इस देश में जितने भी गृह युद्ध और धार्मिक युद्ध हो रहे हैं, उसके लिए सिर्फ CJI संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं।” उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णयों, विशेषकर राष्ट्रपति और राज्यपाल की भूमिका को लेकर आए फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर सुप्रीम कोर्ट ही सारे कानून बनाएगा, तो फिर संसद को बंद कर देना चाहिए।”

भाजपा ने किया बयान से किनारा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और कहा, “भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान पूरी तरह उनके निजी विचार हैं। भारतीय जनता पार्टी का इन बयानों से कोई संबंध नहीं है। पार्टी ऐसे बयानों से न सिर्फ असहमति रखती है, बल्कि उन्हें सिरे से खारिज करती है।”

bjp supreme court politics
Advertisment
Advertisment