Advertisment

सर्जिकल स्ट्राइक पर कमेंट कर बुरे फंसे Charanjeet Channi, मचा सियासी बवाल

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर की सत्यता सवाल उठाए हैं, जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।

author-image
Pratiksha Parashar
channi controversy
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर की सत्यता सवाल उठाए हैं, जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी पहलगाम हमले के बाद हर तरह से मोदी सरकार के समर्थन की बात कह रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता का बयान चौंकाने वाला है। चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आने के बाद भाजपा ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर न केवल सेना का, बल्कि पूरे देश का अपमान किया है। वहीं पूर्व सीएम अनिल विज ने चन्नी को देशद्रोही बताया है। 

चरणजीत चन्नी का बयान

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान कहा, "हमारे देश में कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? ये कहते हैं कि हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखी सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को पता नहीं चला। आज तक मुझे यह नहीं पता चल पाया कि स्ट्राइक कहां हुई।" चन्नी ने कहा कि उस समय कहां लोग मारे गए और पाकिस्तान में यह कहां हुआ, कुछ भी नहीं हुआ। कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई। मैंने हमेशा सबूत मांगे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पहलगाम हमले के पीछे कौन है ये बात पता कीजिये और उन्हें सजा दीजिये, हमारी ये डिमांड है। 

अनिज विज ने चन्नी को कहा देशद्रोही

भाजपा नेता और हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा, " इस देशद्रोही को न तो भारतीय सेना पर भरोसा है और न ही विश्वास। वह पाकिस्तान की बातों पर ज्यादा यकीन करता है।"

Advertisment

उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं

दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष और मुस्तफाबाद सीट से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी "मानसिक स्थिति अब ठीक नहीं रही" और आतंकवादी हमलों जैसे गंभीर मुद्दों पर उनका इस प्रकार का बयान संवेदनहीनता को दर्शाता है। मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, "जो व्यक्ति पंजाब का मुख्यमंत्री रहा हो, वह इस तरह की टिप्पणियां करता है, तो साफ है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन पर पागलपन सवार हो गया है। अगर उनके परिवार का कोई सदस्य ऐसी घटना का शिकार हुआ होता, तो उन्हें दर्द का एहसास होता। यह साफ है कि उनके अंदर पागलपन छा गया है, बल्कि पागलपन की हद हो गई है। मैं यही मानता हूं।"

"चन्नी ने देश की एकता का अनादर किया"

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने देश की एकता, अखंडता और दैवीय शक्ति का अनादर किया। चन्नी का यह बयान पाकिस्तान परस्ती का जीता-जागता उदाहरण है। कुंठित मानसिकता से ग्रस्त, एक खास वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस बार-बार देश का, देश के जांबाज सुरक्षाबलों का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है।"

"पाकिस्तानी मीडिया की भाषा बोल रही कांग्रेस"

तरुण चुघ ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया जिस भाषा का इस्तेमाल कर रही है, आज कांग्रेस वही भाषा बोल रही है। शहीदों की कुर्बानी पर सवाल उठाना बताता है कि कांग्रेस आज भी वोटबैंक की राजनीति के लिए देश की अस्मिता को दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शनिवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान तरुण चुघ ने यह बयान दिया है। 

Advertisment

 punjabi news | Political News | pahalgam attack 

pahalgam attack Political News punjabi news
Advertisment
Advertisment