/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/18/ePf3gsEZUTudi2TAMDLW.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।कांग्रेस ने अपने 'संगठन सृजन' अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के चयन के लिए पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा में कई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहल पर संगठन को मजबूत करनेके लिए पार्टी जिला स्तर पर व्यापक स्तर पर फेरबदल कर रही है। जिलाध्यक्ष के पद पर युवा और तेज-तर्रार चेहरों को स्थान दिया जा रहा है। ये नियुक्तियां इसी का हिस्सा हैं। हाल में हरियाणा राज्य में जिलाध्यक्षों में बड़ा बदलाव किया गया है।
पंजाब के लिए नियुक्त 29 पर्यवेक्षक
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। पंजाब के लिए नियुक्त 29 पर्यवेक्षकों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी और कृष्णा तीरथ शामिल हैं। शीर्ष नेताओं को युवा चेहरों को तलाश करके संगठन से जोड़ने का जिम्मा सौंपा गया है।
उत्तराखंड के लिए 26 एआईसीसी पर्यवेक्षक
पार्टी ने उत्तराखंड के लिए 26 एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं जिनमें माणिकम टैगोर, शक्ति सिंह गोहिल, राहुल कसवां तथा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। झारखंड के लिए माणिकराव ठाकरे, यशोमती ठाकुर, मोहन मरकाम और अरुण यादव समेत 25 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। कांग्रेस ने ओडिशा में जिला अध्यक्षों के चयन के मकसद से 35 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं जिनमें डीके सुरेश, शोभा ओझा, रिजवान अरशद, डीन कुरियाकोस और कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। Congress | bhopal rahul gandhi | rahul gandhi | Rahul Gandhi 2025 | Congress party appointments