Advertisment

कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के नाम से शुरू किया फेलो प्रोग्राम, 50 पेशेवरों किया जाएगा प्रशिक्षित

मनमोहन सिंह के नाम फेलो प्रोग्राम के तहत देश भर से 50 पेशेवरों का चयन किया जाएगा और उन्हें पार्टी के भीतर प्रमुख नेता प्रशिक्षित करेंगे तथा फिर उन्हें पार्टी से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा।

author-image
Mukesh Pandit
 manmohan singh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

 Indian politics अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही कांग्रेस ने पार्टी में प्राणवायु का संचार करने के लिए दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर शुक्रवार को फेलो प्रोग्राम की शुरुआत की। जिसके तहत देश भर से 50 पेशेवरों का चयन किया जाएगा और उन्हें पार्टी के भीतर प्रमुख नेता प्रशिक्षित करेंगे तथा फिर उन्हें पार्टी से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा। राजनीति में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।

सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे गए हैं। एक समय ऐसा था, जब लोकसभा में उसे इतनी सीटें भी नहीं मिलीं कि वे नेता प्रतिपक्ष भी बना सके। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में, जो मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में लड़ा गया था, उसमें कांग्रेस को 99 सीटें मिली थीं। इसके बाद राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने। 

‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस’ने की घोषणा

पार्टी के विभाग ‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस’ ने इस कार्यक्रम घोषणा की। विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने संवाददाताओं कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम हर साल देश भर से 50 पेशेवरों की पहचान करेगा और उनका चयन करेगा। ये वो पेशेवर होंगे जो अपने करियर के मध्य स्तर में हैं और जिन्होंने पेशेवर दुनिया में लगभग दस साल बिताए हैं।’उन्होंने बताया, ‘इन 50 लोगों को पार्टी के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा बहुत गहन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाएगा। एक बार चुने जाने के बाद, उन्हें कांग्रेस पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा जो स्वयं पेशेवर पृष्ठभूमि से आए हैं।’ 

गंभीर इरादे वालों के लिए कार्यक्रम

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘यह एक प्रवेश-स्तर का इंटर्नशिप कार्यक्रम नहीं है, न ही इसके अंत में केवल एक प्रमाणपत्र के साथ यह समयबद्ध है। यह सार्वजनिक सेवा के गंभीर इरादे वाले गंभीर लोगों के लिए एक गंभीर कार्यक्रम है।’’ मनमोहन सिंह का पिछले साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था। 

Indian politics
Advertisment
Advertisment