/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/20/x26Mmz33LRG28uLY2K6o.jpg)
Delhi: दिल्ली में सरकार गठित हो चुकी है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने शपथ ले ली है। इसके साथ ही विधानसभा में विपक्ष के नेता के नाम का ऐलान भी हो चुका है। अब दिल्ली की नवगठित विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है। विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। इस दौरान विधायक और सभी मंत्री शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान क्या होगा।
विधानसभा के विशेष सत्र में क्या होगा?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा, "दिल्ली सरकार के पहले सत्र में सभी विधायक शपथ लेंगे। स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों चुने जाएंगे। प्रोटेम स्पीकर को कल सुबह उपराज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी, और यह तीन दिवसीय सत्र है जो हमने शुरू किया है। दिल्ली की जनता के लिए बहुत काम किया जाना है। दिल्ली के लोगों के अधिकारों की शुरुआत यहीं से होनी है। इस सदन में सबसे महत्वपूर्ण बात आने वाली है। हमने कहा था कि हम पहले सत्र में CAG रिपोर्ट सदन के पटल रखेंगे।"
#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "...दिल्ली सरकार के पहले सत्र में सभी विधायक शपथ लेंगे। स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों चुने जाएंगे। प्रोटेम स्पीकर को कल सुबह उपराज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी, और यह तीन दिवसीय सत्र है जो हमने शुरू किया है... दिल्ली की जनता के… pic.twitter.com/8AQKqvcLtO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2025
यह भी पढ़ें: Delhi: एक्शन मोड में CM Rekha Gupta, खस्ताहाल सड़क सुधारने का दिया अल्टीमेटम!
दिल्ली का नेतृत्व करेंगी महिलाएं
नवगठित विधानसभा का पहला सत्र सोमवार 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो कि 27 फरवरी तक चलेगा। 26 फरवरी को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित की गई है। 25 फरवरी को उपराज्यपाल के अभिभाषण के बाद CAG रिपोर्ट पटल पर रखी जाएगी। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी कैग की लंबित रिपोर्ट्स को पेश करने की मांग करती रही है। अब विधानसभा के पहले सत्र में भाजपा सरकार कैग रिपोर्ट पेश करेगी।
एक्शन मोड में सीएम रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री बनने के बाद से सीएम रेखा गुप्ता फुल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। शनिवार को सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। वहीं रविवार को सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकत की। सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को जल बोर्ड और पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ बैठक की और सड़क व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि दिल्ली की 8वीं विधानसभा का नेतृत्व दो महिलाएं करेंगी। रेखा गुप्ता जहां मुख्यमंत्री के तौर पर विधानसभा में पहुंचेंगी, वहीं आतिशी विधानसभा में विपक्ष की नेता के तौर पर आम आदमी पार्टी का नेतृत्व करेंगी।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। pic.twitter.com/I1AYyH3jz9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2025
यह भी पढ़ें: CM Rekha Gupta ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, कहा- भाजपा की डबल इंजन सरकार...