/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/13/pm-modi-and-his-mother-hiraben-modi-2025-09-13-22-35-35.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन न्यूज। बिहार कांग्रेस के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पार्टी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से एक एआई जनरेटेड वीडियो साझा किया। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था।शिकायत बीजेपी दिल्ली इलेक्शन सेल के संयोजक संकेतन गुप्ता ने दर्ज कराई। FIR में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराएं 18(2), 336(3), 336(4), 340(2), 352, 356(2), और 61(2) का हवाला दिया गया है।
जानें क्या है वीडियो में जिस पर हुआ बवाल
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 10 सितंबर को पोस्ट हुए इस वीडियो में दिखाया गया कि पीएम मोदी सपने में अपनी मां से राजनीति को लेकर डांट खा रहे हैं। यह वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया।यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस विवादों में घिरी हो। इससे पहले, बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की "वोटर अधिकार यात्रा" के दौरान एक शख्स ने मंच पर चढ़कर पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
भाजपा का पलटवार
भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और आरजेडी (RJD) के खिलाफ कड़ा हमला बोला। पार्टी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कांग्रेस और आरजेडी पर जवाबी हमला करते हुए कहा:"मां हमारी दुनिया है, मां हमारा सम्मान है। मेरी मां पर हमला केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें निशाना बनाया गया। मोदी ने इसे भारतीय परंपरा और संस्कृति पर चोट करार दिया।
pm modi | Bihar Congress | bjp