Advertisment

हंगामे के बाद बंगाल विधानसभा से भाजपा के 5 विधायक निलंबित, मार्शलों ने घसीटकर निकाला

पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र में बृहस्पतिवार को हंगामा और नारेबाजी करने पर स्पीकर ने पांच विधायकों को निलंबित कर दिया। आरोप है कि मार्शल ने जबरन विधायकों को घसीटकर सदन से निकाल दिया।

author-image
Mukesh Pandit
Bangal lagislative
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कोलकाता, वाईबीएन डेस्क। पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को प्रतिपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। बंगाली प्रवासियों पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर ममत बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार प्रस्ताव लाई थी, जिस पर सदन में चर्चा हो रही थी। बिल पर सीएम ममता बनर्जी भाषण देने जा रहीं थीं, तभी नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निलंबन को लेकर भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायक सदन में नारेबाजी करने लगे। 

Bangal Assembaly

भाजपा की नारेबाजी का तृणमूल सदस्यों ने जताया विरोध

कार्यवाही के दौरान नारेबाजी का तृणमूल कांग्रेस विधायकों ने विरोध शुरू किया। इससे सदन की कार्यवाह बाधित हो गई। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने अव्यवस्था फैलाने के आरोप में बीजेपी विधायक शंकर घोष को निलंबित कर दिया। इसके अलावा अग्निमित्रा पाल, मिहिर गोस्वामी, अशोक डिंडा और बंकिम घोष को भी सदन से सस्पेंड कर दिया गया।

मार्शलों ने घसीटकर निकाला

जब विधानसभा अध्यक्ष  बिमान बनर्जी ने भाजपा विधायक शंकर घोष को निलंबित कर दिया। लेकिन घोष ने बाहर जाने से मना कर दिया। इस पर अध्यक्ष ने मार्शलों को बुलाकर विधायक के सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। विधायक घोष तब भी नहीं माने तो मार्शल ने विधायक को घसीटते हुए सदन से बाहर निकाला। इस बीच बीजेपी विधायकों और मार्शलों की बीच काफी झड़प भी हुई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या करने वाली ममता और उनके सहयोगी प्रशासन द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है। Suvendu Adhikari reaction | Bengal assembly chaos

Advertisment
Suvendu Adhikari reaction Bengal assembly chaos
Advertisment
Advertisment