Advertisment

राहुल के नेतृत्व में संसद से EC आफिस तक सांसदों का मार्च, राहुल-प्रियंका गांधी सहित कई विपक्ष के नेता हिरासत में लिए

बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ 'इंडिया' ब्लॉक के 300 सांसदों न् सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च निकाला । यह मार्च संसद भवन परिसर से दिल्ली स्थित ईसीआई कार्यालय तक किया जाएगा।

author-image
Mukesh Pandit
India blok
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ 'इंडिया'  ब्लॉक ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च निकाल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत और सागरिका घोष समेत इंडिया ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में ले लिया, जो एसआईआर के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ़-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।"



इससे पहले राहुल गांधी संसद भवन पहुंचे। इसके लिए सभी कांग्रेस सांसद व विपक्षी दलोंके सदस्य संसद के मकर द्वार पर जमा हुए। विपक्षी सांसद 1 किलोमीटर पैदल चलकर ईसीआई कार्यालय पहुंचेंगे। विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयुक्तों से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'इंडिया' ब्लॉक के सांसदों के लिए 'डिनर' रखा गया है।जो कि दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित ताज पैलेस होटल में होगा। दिल्ली पुलिस ने एक किलोमीटर के दायरे में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी। 

Advertisment

कांग्रेस ने किया था मार्च का ऐलान

कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने बीते दिन इस मार्च का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की इजाजत नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि विपक्षी ,सांसदों की ओर से इस मार्च के लिए कोई लिखित इजाजत नहीं मांगी गई। जबकि कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संसद परिसर में किसी भी तरह के मार्च निकालने के लिए दिल्ली पुलिस की इजाजत की आवश्कता नहीं है। 

Advertisment

अखिलेश यादव जब बैरिकेडिंग पर चढ़ कूद गए

इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर कहा, "चुनाव आयोग पर पहली बार नहीं बल्कि पहले भी कई बार उंगली उठ चुकी है। उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर सपा ने कई बार अपनी बात रखी थी। पिछली बार उपचुनाव में भी जो धांधली हुई थी, उसे लेकर भी शिकायत की गई थी कि सरकार ने अधिकारियों के माध्यम से वोट की चोरी नहीं बल्कि वोट की लूट की थी...।  'इंडिया' गठबंधन के सांसद SIR और कथित ‘‘वोट चोरी'' के खिलाफ आज संसद भवन से चुनाव आयोग दफ्तर तक अपना मार्च कर रहे हैं, जब मार्च करते हुए सांसदों को रोका गया तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेडिंग पर चढ़कर कूद गए।

Advertisment

भाजपा सांसद ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने विपक्षी दलों के सांसद पर आरोप लगाया कि वे चुनावी प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का मकसद घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करना चाहते हैं और फिर उन्हें नागरिकता दिलाना चाहते हैं इसी वजह से वह सदन नहीं चलने दे रहे हैं। यह मुसलमान के तुष्टीकरण की राजनीति है।

भाजपा सांसद ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने विपक्षी दलों के सांसद पर आरोप लगाया कि वे चुनावी प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का मकसद घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करना चाहते हैं और फिर उन्हें नागरिकता दिलाना चाहते हैं इसी वजह से वह सदन नहीं चलने दे रहे हैं। यह मुसलमान के तुष्टीकरण की राजनीति है।

प्रियंका ने लगाए नारे

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नारे लगाए। INDI ब्लॉक के नेता चुनावी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान "मतदाता धोखाधड़ी" के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे हैं।

Rahul | India Bloc rally | 2025 Indian politics 

India Rahul 2025 Indian politics India Bloc rally
Advertisment
Advertisment