/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/01/mj-akbar-1-2025-09-01-13-13-49.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात और मौजूदा भू-राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एमजे अकबर ने कहा है कि भारत अब एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभर चुका है। भारत, जापान, चीन और रूस जैसे एशियाई देशों के साथ मिलकर उस ‘एशियाई सदी’ का नेतृत्व करेगा, जिसका जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। यह भारत के लिए एक नए सम्मान का परिणाम है। भारत अब एक ‘स्टार पावर’ बन चुका है क्योंकि उसने सिद्धांतों पर खड़े होकर एक सुपरपावर को चुनौती दी।
बोले- ट्रंप ने अमेरिका को कमजोर
अकबर ने कहा कि भारत के इस रुख का वैश्विक असर साफ दिखाई दे रहा है। जापान ने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता तोड़ दी है। यह साफ संकेत है कि अब देश अमेरिका की “दादागिरी” के चलते पीछे नहीं हटेंगे और डटकर खड़े होंगे। अकबर ने कहा- टैरिफ वार के बाद अब ‘ट्रंप समर्थक’ तर्क खो चुके हैं। राष्ट्रपति ट्रंप को समझना होगा कि उन्होंने अमेरिका को कमजोर किया है। अमेरिका में ही इस तरह की बातें सामने आ रही हैं और लोग उनसे खुु्श नहीं हैं।
'वैश्विक शक्ति संतुलन की नई परिभाषा घढ़ने का काम किया'
अंतर्राष्ट्रीय मामलों की जानकारों का मानना है कि शी जिनपिंग और ब्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ताओं ने वैश्विक शक्ति संतुलन की परिभाषा नए सिरे से घढ़ने का काम किया है। आने वाले दिनों में इनके असर सामने आएंगे।
SCO Summit 2025 | Modi Xi Putin