/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/28/anurag-thakur-bjp-2025-07-28-21-42-11.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा जारी है। यह चर्चा आज रात 12 बजे तक जारी रहने की उम्मीद है। पार्लियामेंट में डिनर की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दोपहर 12 बजे राज्यसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर में चर्चा लेंगे या नहीं, अभी तक साफ नहीं हो सका है।बता दें कि मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी।
आज हम हर चीज से समर्थ भी हैं और सक्षम भी
राजनाथ सिंह ने कहा- आज हम हर चीज से समर्थ भी हैं और सक्षम भी हैं। यही कारण के हमारे सैन्य अफसरों ने ऑपरेशन के लिए क्षण भर की देर नहीं लगाई। हमारी मिसाइल फिजिकल सीमाएं लांघेंगी और आतंक को कहीं का नहीं छोड़ेंगी। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद कोई पागनपन नहीं है। यह एक सोची समझी रणनीति की टूलकिट है। यह टूलकिट सभ्यता के खिलाफ यह पूरी दुनिया जानती है। पाकिस्तान दोहरे मापदंड पर खड़ा एक ऐसा देश है जो फेल्ड स्टेट के रूप में देखा जा रहा है। हम ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद को जड़ से निकालने का संकल्प ले चुके हैं। लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगई ने पूछा, सरकार बताए पहलगाम में आतंकी कैसे घुसे और निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारकर फरार होने में कामयाब हो गए।
सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
लोकसभा में अपना वक्तव्य शुरू करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूरे देश की ओर से सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्री सिंह ने कहा यह भारत की संप्रभुता और आतंकवाद के खिलाफ हमारी जिम्मेदारी का प्रदर्शन था। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान धर्म पूछकर ली गई। यह घटना भारत की सहनशक्ति की सीमा थी। इसलिए सेना को अपने विवेक से कार्रवाई की इजाजत दी गई और सैन्य अधिकारियों ने इस जिम्मेदारी बखूबी अंजाम दिया। 5 मई को रात्रि 1 बजकर पांच मिनट पर नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर और सौ से अधिक आतंकी ढेर कर दिए। यह ऑपरेशन मात्र 22 मिनट में पूरा हो गया। हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा। लोकसभा में राजनाथ बोले- यह सिंदूर की लाली शौर्य की कहानी है...
parliament monsoon session 2025 | parliament monsoon session 2025 dates | parliament monsoon session 2025 live | pm modi live ahead of parliament monsoon session 2025 | parliament monsoon session 2025 live updates | monsoon session 2025 parliament opposition debate
- Jul 28, 2025 21:41 IST
“पीएम विदेश दौरा छोड़कर तो आए, पहलगाम नहीं गए”
कांग्रेस सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री अपना विदेश दौरा बीच में छोड़कर लौटे, तब हमें उम्मीद थी कि वे सीधे पहलगाम जाकर हालात का जायज़ा लेंगे। लेकिन वे वहां न जाकर बिहार चले गए, जो बेहद निंदनीय है।”उन्होंने आगे कहा, “आज जब संसद में इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो रही है, तब भी प्रधानमंत्री सदन में मौजूद नहीं हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”
- Jul 28, 2025 21:16 IST
सीपीआई सांसद ने भी ट्रंप के दखल पर सवाल उठाया
सीपीआई (एम) सांसद एस. वेंकटेशन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में चोल साम्राज्य का जिक्र तो किया, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक शब्द नहीं कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि इस सैन्य अभियान की समाप्ति की घोषणा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की। वेंकटेशन ने तंज कसते हुए कहा- अगर ऐसा चोल साम्राज्य के दौर में होता, तो उस घोषणा करने वाले को जीवित नहीं छोड़ा जाता।
- Jul 28, 2025 21:04 IST
अनुराग ठाकुर बोले- पाकिस्तान चाहें कितना सिर पटक ले, सिंधु के गेट नहीं खुलेंगे
अनुराग ठाकुर ने सदन को बताया- पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया कि पानी और खून साथ नहीं बह सकते थे। पाकिस्तान हमारे नागरिकों का खून बहाएगा और हम उसे पानी पिलाते रहें, ऐसा नहीं होगा। सरकार ने तत्काल पाकिस्तान को पानी रोक दिया। पाकिस्तान चाहें कितना भी सिर पटक ले और पैर पड़ ले, सिंधु डैम के गेट नहीं खुलेंगे, नहीं खुलेंगे। - Jul 28, 2025 20:57 IST
“मोदी से ही नहीं मातृभूमि से भी दिक्कत है”
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- पहले मुझे लगता था कि इन्हे मोदी जी दिक्कत है, लेकिन अब समझ में आया, इन्हे मातृभूमि से भी दिक्कत है। पूरे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राहुल गांधी ने यह जानने में पूरी ताकत लगा दी कि भारत के कितने विमान गिराए गए? आखिर जानकारी वे किससे शेयर करना चाहते थे। - Jul 28, 2025 20:54 IST
राहुल ऑक्यूपाइड कांग्रेस से भी मोर्चा लिया- अनुराग ठाकुर
राहुल ऑक्यूपाइड कांग्रेस ने आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा कहने का काम किया। राहुल गांधी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आतंकवादियों के मरने पर आंसू बहाने पहुंच गईं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने ढाई मोर्च पर संघर्ष किया। दो मोर्चे तो सबको पता हैं, आधा मोर्चा था राहुल ऑक्यूपाइड कांग्रेस का। अनुराग ठाकुर यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल गांधी को एलओबी तक कह डाला और इसका मतलब भी बताया लीडर ऑफ अपोजिंग भारत। - Jul 28, 2025 20:50 IST
राहुल गांधी किसके लिए कवर फायर कर रहे थे
भारत ने न एक सैनिक खोया, एक सैनिक शहीद हुआ और फतेह हासिल की। मोदी जी जब सीएम भी नहीं थे, तब भी कारगिल के युद्ध में सेना के जवानों का हाल जानने गए थे और राहुल गांधी क्या कर रहे थे? सबूत मांग रहे थे और कवर फायर भी कर रहे थे। - Jul 28, 2025 20:47 IST
ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई
अनुराग ठाकुर ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। मोदी सरकार ने रक्षा बजट बढ़ाकर तीन गुना कर दिया। आपने क्या? आप सेना को बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं दे पाए। अटल जी की सरकार ने शहीदों का पार्थिक शरीर उनके घर तक भिजवाने का काम किया है। - Jul 28, 2025 20:43 IST
पाक एयरफोर्स का इंफ्रास्टक्चर नष्ट कर दिया
अनुराग ठाकुर ने कहा- पाकिस्तान के एक स्कवाड्रन लीडर और चार एयरमैन भी मौत के घाट उतार दिए गए। हमने पाकितान एयरपोर्स का 20 प्रतिशत इंफ्रास्ट्रक्चर नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा पूरी तरह नष्ट कर दी गई। लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। नौ आतंकी ठिकानों का तबाह कर दिया गया। हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है।
- Jul 28, 2025 20:35 IST
रहीम खान एयरबेस बैलगाड़ी चलाने तक नहीं बचा- अनुराग ठाकुर
बीजेपी सांसद ने सदन में कांग्रेस से कहा कि अपने प्रिय पाकिस्तान से पूछ लें, रहीम खान एयरबेस बैलगाड़ी चलाने लायक नहीं बचा। उन्होंने आगे कहा कि यूपीए सरकार सिंधु जल समझौता को नहीं तोड़ पाया। यह सब हमारी सरकार ने करके दिखाया है। ऑपरेशन सिंदूर से भारत की ताकत दुनिया ने देखी। मोदी सरकार ने रक्षा बजट से 2.5 लाख करोड़ से 6 लाख करोड़ कर दिया। नरेंद्र मोदी देश में वन नेशन वन पेंशन लेकर आए, जो कांग्रेस सरकार सालों तक नहीं कर पाई। इसके साथ भारत ने मेक इन इंडिया की ताकत भी दिखाई। प्रधानमंत्री हर साल दिवाली जवानों के साथ ही मनाते हैं। अनुराग ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे सेना से सबूत मांगते हैं। हमने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं ली। उन्होंने राहुल गांधी को ओक्यूपाइड कांग्रेस बताया। कांग्रेस आतंंक पर आंसू बहाने वाली पार्टी है। देश ने कांग्रेस का असली चेहरा देखा है। राहुल गांधी को LOB लीडर ऑफ अपोजीसन भारत बताया।
- Jul 28, 2025 20:13 IST
भारत देश एक साझी विरासत है- सुप्रिया सुले
NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि कांग्रेस के साशन काल में अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा। लेकिन हम इसका क्रेडिट नहीं लेना चाहते। उन्होंने मध्यप्रदेश बीजेपी को लेकर कहा कि उन्होंने सोफिया कुर्रेेशी पर टिप्पणी की, ये बेहद अपमानजनक है। सुप्रिया सुले ने कहा कि हम जब डेलीगेशन के रुप में जब विदेश गए तो सबने यही कहा कि भारत गांधी, नेहरू, इंदिरा और मोदी को देश है।
- Jul 28, 2025 20:02 IST
तेजस्वी सूर्या ने जवाहर लाल नेहरू का अपमान किया- सुप्रिया सुले
एनसीपी के सांसद ने कहा कि तेजस्वी सूर्या ने पूर्व प्रधानमंत्री ने का अपमान किया है। उन्होंने इतिहास नहीं पढ़ा है, उन्हें पढ़ना चाहिए। नेहरू और कांग्रेस ने पाकिस्तान के लोहा जमकर लोहा लिया।
- Jul 28, 2025 19:40 IST
यूपीए शासनकाल में आठ हजार आम लोगों की जान गई- तेजस्वी सूर्या
सूर्या ने सांसद में यपीए सरकार को जमकर घेर। उन्होंने कांग्रेस पर ग्रभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा आतंकी हमले यूपीए सरकार के दौरान हुए। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक देश में 8 हजार से अधकि नागरिकों की मौत हुई।
- Jul 28, 2025 19:25 IST
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी खामोश रहे- सपा सांसद
रॉबर्ट्सगंज से सपा सांसद ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी कमजोर प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कई विदेश यात्राएं की लेकिन युद्ध के समय कोई भी उनकी मदद करने नहीं आया।
- Jul 28, 2025 19:17 IST
ऑपरेशन सिंदूर में कई बेनुगाह मारे गए- राजौरी सांसद
राजौारी और अनंतनाग से सांसद मियां अल्तााफ अहमद ने सदन में कहा कि गोलाबरी में कई बेगुनाह मारे गए। प्रसाशनिक अधिकारी थापा की मौत भी दुखद है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चााहिए कि ऐसा मौका फिर आए।
- Jul 28, 2025 19:10 IST
हमारे डेलीगेशन का पूरा दुनिया ने समर्थन किया- जयशंकर प्रसाद
जयशंकर प्रसाद ने कहा कि हमने 7 सदस्यीय दल पूरी दुनिया में भेजा। जिसने भारत को गर्व महसूस करवाया। इसके बाद विदेश मंत्री ने अपनी बात समाप्त की। इस समय कश्मीर से सांसद मियां अल्ताफ अहमद सदन में सवाल पूछ रहे हैं।
- Jul 28, 2025 18:53 IST
जयशंकर प्रसाद ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना
जयशंकर प्रसाद ने यूपीए सरकार को सदन में जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि 26/11 हमले के समय कॉग्रेस सरकार ने पाकिस्तान से कहा था कि आतंकवाद भारत और पाकिस्तान दोनाें के लिए खतरनाक है। यह बेहद शर्मनाक है। बीजेपी सरकार ऐसा नहीं करती। हमारी सरकार ने आतंकवाद से बदला लिया है।
- Jul 28, 2025 18:43 IST
जयशंकर प्रसाद ने ऑपरेशन सिंदूर पर दिया जवाब
जयशंकर प्रसाद ने सदन में कहा कि पूरी दुनिया ने भारत का समर्थन किया। फ्रांस, जर्मनी सहित कई देशों ने कहा कि ' आतंकवाद को सजा मिलनी चाहिए'
- Jul 28, 2025 18:08 IST
अमित शाह कल दोपहर 12 बजे ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल दोपहर 12 बजे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आयोजित चर्चा में भाग लेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी को लेकर समय तय नहीं हुआ है। उधर, आज लोकसभा में चर्चा देर रात 12 बजे तक चल सकती है। सांसदों के लिए डिनर की व्यवस्था की जा रही है।
- Jul 28, 2025 17:58 IST
“दशकों तक सिर्फ तुष्टीकरण ही होता रहा”
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए BJP सांसद बैजयंत पांडा ने कहा- "जिस 'न्यू नॉर्मल' की मैं बात करता रहा हूं, उसे समझने के लिए हमें अतीत को देखना होगा। पहले पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी भारत पर रोज़ाना हमले करते थे, 2005 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट, 2006 वाराणसी धमाके, 2008 मुंबई हमला। हर बार भारत ने डोजियर भेजे या वार्ता की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। हमारी सेना ने जवाबी हमला प्लान किया था, लेकिन तत्कालीन सरकार ने अनुमति नहीं दी। मुंबई हमले के सात महीने बाद, उस समय के प्रधानमंत्री ने पाक राष्ट्रपति से SCO समिट में मुलाकात कर बातचीत जारी रखने का निर्णय लिया। दशकों तक सिर्फ तुष्टिकरण ही होता रहा।"
- Jul 28, 2025 17:50 IST
फौज ने तो अपना काम किया, नेताओं ने किया कि नहीं
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने देश की फौज का नमन करते हुए कहा कि सेना का पराक्रम चर्चा का विषय है नहीं, चर्चा का विषय यह है कि फौज ने तो अपना काम किया, नेताओं ने अपना काम किया कि नहीं किया। पहलगाम हमले के बाद विपक्ष ने सरकार के पीछे खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई लेकिन सरकार ने क्या किया? ऑपरेशन सिंदूर में हमारी फौज पराक्रम दिखाया लेकिन 10 मई को अचानक सरकार को क्या हो गया? सीजफायर की क्या जल्दी थी? देश की भावनाओं की कद्र क्यों नहीं की गई?
- Jul 28, 2025 17:45 IST
सपा सांसद बोले- ऑपरेशन सिंदूर नहीं ऑपरेशन तंदूर
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही बहस के दौरान सपा सांसद रामशंकर राजभर ने कहा कि देश ऑपरेशन सिंदूर नहीं ऑपरेशन तंदूर चाहता है ताकि आतंकियों को उसी की आग में झोंका जा सके। - Jul 28, 2025 17:13 IST
केंद्रीय मंत्री बोले- यूपीए सरकार में पनपा आतंकवाद
लोकसभा में बोलते हुए जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने कहा- देश में आतंकवाद यूपीए सरकार के दौरान पनपा है। 2004 से 2014 के दौरान कितनी आतंकी घटनाएं हुईं, सब जानते हैं। - Jul 28, 2025 17:07 IST
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी बोले
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने मीडिया को जारी बयान में कहा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की विजय और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर शानदार भाषण दिया। विपक्ष की भूमिका सिर्फ कमी निकालने की रह गई है, वे हर बयान में कोई न कोई गलती ढूंढ ही लेते हैं।
- Jul 28, 2025 16:58 IST
आतंकवाद पर पूरा देश एकजुट, बोले- पप्पू यादव
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बयान:"दो बातों में फर्क करना जरूरी है। पहली बात, जब बात पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की आती है, तो पूरा देश एकजुट है, दूसरी बात, 7 मई से 10 मई के बीच की सैन्य कार्रवाई का पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को रोकने में कितना असर पड़ा, इस पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है।
- Jul 28, 2025 16:55 IST
पप्पू यादव बोले- पहलगाम हमले के आतंकी कहां हैं?
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का बयान:"...पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी कहां हैं?... अगर एक महीने में भी हम उन्हें पकड़ नहीं पाए हैं, तो इसका मतलब है कि देश सुरक्षित हाथों में नहीं है... पाकिस्तान हमारे 100 जवानों के सामने टिक नहीं सकता, लेकिन सवाल यह है कि चीन, जो नई तकनीक के साथ पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है, उस पर हम बात तक नहीं कर रहे हैं... सच कहीं दिखाई नहीं दिया। सच बोलने का साहस होना चाहिए... देश और विदेश नीति के सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफल नहीं रहे हैं... इन दिनों में धारा 370 को छोड़कर इनके पास कोई मुद्दा नहीं रहा, और धारा 370 हटने के बाद भी हमले हुए हैं, कश्मीर असुरक्षित ही रहा है।"
- Jul 28, 2025 15:09 IST
लोकसभा में गरजे गौरव गोगोई, बोले-पहलगाम में आतंकी कैसे घुसे?"
संसद के मानसून सत्र में सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को सदन में विस्तार से रखा। लेकिन रक्षामंत्री के बयान के बाद विपक्ष ने तीखा रुख अपनाते हुए सरकार से कड़े सवाल किए। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद गौरव गोगोई ने रक्षामंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि आपने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में विस्तार से बताया, लेकिन यह नहीं बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 5 आतंकवादी कैसे घुस गए? और उन्होंने हमारे 26 लोगों की जान कैसे ले ली?
- Jul 28, 2025 14:41 IST
जहां खून बहता है वहां बातचीत की गुंजाइश नहीं बचती
पाकिस्तान की नीति और चरित्र को लेकर कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए। पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद की नर्सरी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरी दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान की सरकार आतंकियों के अंतिम संस्कार का इंतजाम करती है। यह मोदी के नेतृत्व वाला भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है, हम यह भी जानते हैं कि युद्ध बराबर वाले से करना चाहिए। हमारे देश की सेना शेर है। पाकिस्तान जैसा देश हमारे आसपास कहीं नहीं ठहरता, उससे मुकाबले का कोई मतलब नहीं। हमारा जोर उसकी आतंक सरपरस्ती वाली नीति पर हमला करने की है, इसे दुष्ट के साथ दुष्टता करनी पड़ी। - Jul 28, 2025 14:36 IST
भारत सरकार ने हमेशा क्षेत्रीय शांति के प्रयास किए
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में सरकार कोई भी रही हो, सभी का यही प्रयास रहा है कि क्षेत्रीय शांति कायम रहे, हमारे पड़ोसी समृद्ध हों। यह हमारी संस्कृति है, जो शांति को शक्ति मानती है। हम दोस्ती की राह पर थे और पाकिस्तान साजिश की रहा पर। पाकिस्तान कारगिल में घुसपैठ करने में लगा था। कारगिल में भी जब पाकिस्तान घिर गया था, तो परमाणु हमले की धमकी देने लगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साफ दिया था, पाक के परमाणु हमले से भारत का तो कुछ नहीं बिगड़ेगा लेकिन पाकिस्तान अगले दिन का सूरज नहीं देख पाएगा। - Jul 28, 2025 14:32 IST
विपक्ष ने यह नहीं पूछा पाकिस्तान के कितने विमान गिराए
इस सैन्य संघर्ष में भारत के कितने विमान गिराए गए विपक्ष यह तो पूछता है लेकिन यह नहीं पूछता कि हमारी सेना ने पाकिस्तान के कितने विमान मार गिराए। विपक्ष यदि सवाल करे कि आपॅरेशन सिदूंर सफल रहा? तो हमारा जवाब है हां। विपक्ष के साथी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सही सवाल नहीं पूछ पा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा चार दशकों के राजनैतिक जीवन में जरूरत पड़ने पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भूमिका निभाई। उन्होंने कहा- 1962 के भारत चीन युद्ध को लेकर हमने विपक्ष में रहते यह सवाल पूछा था कि हमारी भूमि पर कब्जा क्यों हुआ? मशीनों और तोपों की चिंता न करके हमने देश की संप्रभुता की चिंता की। उन्होंने 1971 के युद्ध में भारत के द्वारा पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उस समय की सरकार को बधाई भी दी। - Jul 28, 2025 14:25 IST
10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने ऑपरेशन रोकने की अपील की
सीजफायर को लेकर लगातार उठ रहे सवालों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेना के पराक्रम के आगे पाकिस्तान सेना की घिघ्घी बंध गई तो पाकिस्तान के डीजीएमओ ने 10 मई को भारत के डीजीएमओ से संपर्क किया और ऑपरेशन रोकने की अपील की। उसके बाद सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्णय लिया गया। - Jul 28, 2025 14:23 IST
प्रॉक्सी वार कर रहे पाकिस्तान को सजा दी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा- इस ऑपरेशन का उद्देश्य युद्ध छेड़ना नहीं था, बल्कि प्रॉक्सी वॉर कर रहे पाकिस्तान को सबक सिखाना और उसे सजा देना था। इसके लिए सेना को पूरी आजादी दी गई कि वह टारगेट चुने और निशाना बनाए। वही हुआ भी। ऑपरेशन भी स्थगित है, समाप्त नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने कोई हरकत की तो ऑपरेशन सिंदूर फिर शुरू हो जाएगा। - Jul 28, 2025 14:19 IST
पाक के सारे हमले विफल, कोई नुकसान नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को बताया, आतंकियों ठिकानों को निशाना बनाए जाने से बिलबिलाए पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमले किए लेकिन एस-400 ने एक भी हमले को कामयाब नहीं होने दिया। सुरक्षा चाक चौबंद होने के कारण हमने पाकिस्तान के सारे हमले नाकाम कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के विरुद्ध स्पष्ट संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन किसी दवाब में रोका गया था, यह कहना बेबुनियाद है और सरासर गलत है। - Jul 28, 2025 12:32 IST
किरेन रिजिजू बोले- विपक्ष पाकिस्तान की भाषा न बोले
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज का समय ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की लिए आरक्षित था। विपक्ष दो माह से मांग कर रहा है और आज चर्चा से भाग रहा है। विपक्ष ने अचानक 10 मिनट पहले एसआईआर पर चर्चा का आश्वासन मांग कर चर्चा में अड़ंगा डाल दिया। एक बजे पार्लियामेंट फिर शुरू करेंगे लेकिन विपक्ष का ये अड़ंगा नहीं चलेगा। कोई भी विपक्षी पार्टी पाकिस्तान की भाषा न बोले, हमारे सैनिकों का मनोबल न गिराए। पार्लियामेंट में एक दूसरे की बात सुनकर निर्णय होता है। - Jul 28, 2025 12:27 IST
अनुराग ठाकुर बताया एलओपी का मतलब
मीडिया से बात करते हुए भाजपा के अनुराग ठाकुर ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) का मतलब लीडर ऑफ पाकिस्तान बता दिया। - Jul 28, 2025 12:25 IST
अखिलेश बोले- पीओके हमारा होता
लोकसभा की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित किए जाने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों की बहादुरी की तारीफ की और कहा हमारे बहादुर सैनिकों को मौका दिया जाता तो पीओके हमारा हो चुका होता। - Jul 28, 2025 10:17 IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 बजे लोकसभा में आपरेशन सिंदूर पर देंगे बयान
संसद का मानसून सत्र जारी है और आज दोपहर करीब 12 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा को संबोधित करेंगे। वे देश की रक्षा स्थिति, सीमा सुरक्षा और हाल ही में हुई कुछ अहम घटनाओं पर बयान देंगे। क्योंकि आज आपरेशन सिंदूर पर बहस होने की संभावना है। जिनमें सेना की तैयारियां, सैन्य सौदे और सीमा विवाद जैसे विषय शामिल हो सकते हैं। यह सत्र पहले ही कई महत्वपूर्ण विधेयकों और बहसों के कारण सुर्खियों में है। राजनाथ सिंह का संबोधन खासकर ऐसे समय में हो रहा है जब देश में सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चाएं चल रही हैं। उनकी बातों पर पूरे देश की नजर रहेगी।
- Jul 28, 2025 10:16 IST
लाल रेखा पार की तो पाकिस्तान को भुगतना पड़ा गंभीर परिणाम, रिजिजू
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई। जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो पाकिस्तान को आग का सामना करना पड़ा।