नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। वक्फ कानून के विरोध के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद की हिंसा सुनियोजित साजिश थी। भाजपा ने बाहरी लोगों को बुलाकर हिंसा कराई। ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से एकजुट होने की अपील की। mamta banerjee | violence in west bengal | west Bengal
भाजपा झूठे वीडियो दिखा रही है
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को वक्फ कानून को लेकर इमामों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सभी इमामों और पुरोहितों का सम्मान करती हूं। हम रविंद्रनाथ टैगोर की विचारधारा में विश्वास करते हैं। हम हिंदू और मुसलमानों का बंटवारा नहीं होने देंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। फेक न्यूज फैलाई जा रही है। भाजपा झूठे वीडियो दिखाकर बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा भड़काने के लिए भाजपा की साजिश में मत फंसो।
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने वक्फ एक्ट को पारित करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की? क्या वे बांग्लादेश की स्थिति से वाकिफ नहीं हैं। बनर्जी ने कहा कि मोहम्मद यूनुस के साथ सीक्रेट मीटिंग कर सकते हैं, दुबई जाकर गले क्यों मिलते हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को क्यों आने दिया गया। ममता बनर्जी ने कहा, "वक्फ को लेकर लोगों को उकसाया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर आपको कुछ कहना है तो मेरे सामने आकर कहें मेरे पीछे नहीं। भाजपा से जुड़े कुछ मीडिया चैनल फर्जी वीडियो दिखाते हैं। उन्होंने कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के 8 वीडियो दिखाए और बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की।"
वक्फ कानून के खिलाफ TMC सबसे आगे
ममता बनर्जी ने कहा कि वक्फ वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी सबसे आगे है। आपको बता दें कि वक्फ संशोधन बिल के विरोध में पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में 10-12 अप्रैल के बीच हिंसा हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, इसमें बांग्लादेशी कट्टरपंथी शामिल थे।