/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/01/nishikant-dubey-2025-07-01-13-23-34.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक दस्तावेज साझा कर दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1970 के दशक में एक स्वीडिश सैन्य कंपनी के एजेंट थे। दुबे ने आरोप लगाया कि इसका मतलब है कि उस समय वे ब्रोकरेज (दलाली) में शामिल थे। निशिकांत दुबे के इस आरोप पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार किया और दुबे पर अघोषित संपत्ति वृद्धि के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दुबे की पत्नी की संपत्ति 2009 में 50 लाख रुपये से बढ़कर 2024 में करीब 32 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि सांसद की आय में कोई बड़ा इजाफा नहीं हुआ।
राहुल गांधी जी के पिताजी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी स्वीडन की सैनिक कम्पनी के एजेंट थे यानि 70 के दशक में दलाली करते थे? pic.twitter.com/ZsoGJHlcLK
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 17, 2025
श्रीनेत ने हलफनामे को लेकर उठाए सवाल
श्रीनेत ने बताया कि इस मामले में लोकपाल ने दुबे को चार हफ्तों के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा, “जब आपकी आय में वृद्धि नहीं हुई, तो संपत्ति कहां से बढ़ी? यह असमानुपातिक संपत्ति का मामला है।” दुबे के 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी पत्नी के चल संपत्ति की कुल कीमत 28.94 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति की कीमत लगभग 6.48 करोड़ रुपये बताई गई है। श्रीनेत ने यह भी आरोप लगाया कि दुबे ने अपने हलफनामे में 1.2 करोड़ रुपये का लोन एक व्यक्ति अभिषेक झा से लिया बताया, जबकि झा ने यह दावा किया कि उन्होंने कोई ऐसा लोन नहीं दिया।
निशिकांत बोले- मेरे सवालों से परेशान है गांधी परिवार
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के आईटी विभाग प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली अनामिका गौतम स्वयं लोकपाल की सुनवाई में उपस्थित नहीं हुईं। उन्होंने कहा, “जब शिकायतकर्ता ही पेश नहीं हुए, तो कांग्रेस को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की क्या जरूरत थी? लगता है कि निशिकांत दुबे के सवालों ने गांधी परिवार को परेशान कर दिया है।”
bjp mp nishikant dubey | nishikant dubey latest statement | congress leader supriya shrinate