Advertisment

Rahul Gandhi के रायबरेली पहुंचने से पहले विवदित पोस्टर पर बवाल! जानें क्या है पूरा मामला?

राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर भारी सियासी बवाल हुआ। योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया कड़ा विरोध किया। इस बीच, 'कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश' वाले विवादित पोस्टर ने तनाव बढ़ा दिया, जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

author-image
Ajit Kumar Pandey
Rahul Gandhi के रायबरेली पहुंचने से पहले विवदित पोस्टर पर बवाल! जानें क्या है पूरा मामला? | यंग भारत न्यूज

Rahul Gandhi के रायबरेली पहुंचने से पहले विवदित पोस्टर पर बवाल! जानें क्या है पूरा मामला? | यंग भारत न्यूज Photograph: (X.com)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रायबरेली दौरे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उनका स्वागत तो जोरदार हुआ लेकिन, रास्ते में योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध ने तनाव बढ़ा दिया। इस दौरान, ‘कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश’ वाले एक विवादित पोस्टर ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बाद जब राहुल गांधी का काफिला रायबरेली की ओर बढ़ा तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर था। हालांकि, यह उत्साह जल्द ही विरोध-प्रदर्शनों की आंधी में बदल गया। 

योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ उस रास्ते पर मोर्चा खोल दिया जहां से राहुल गांधी को गुजरना था। उनके कड़े विरोध और नारेबाजी के कारण राहुल गांधी का काफिला करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। पुलिस ने जब मंत्री और उनके समर्थकों को हटाने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की भी हुई। जिसने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया। 

पोस्टर विवाद ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी

राहुल गांधी के रायबरेली पहुंचने से पहले ही शहर में एक पोस्टर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस पोस्टर में राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव को ‘कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश’ बताया गया था। 

Advertisment

सपा नेता राहुल निर्मल बागी द्वारा लगवाए गए इन पोस्टरों ने राजनीतिक पारा और बढ़ा दिया। 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने पोस्टर जारी करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सनातन धर्म का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि ये नेता चुनाव के समय ही 'इच्छाधारी हिंदू' बन जाते हैं। 

रायबरेली में राहुल का 'जन संवाद' 

इन सब विरोधों और विवादों के बीच राहुल गांधी का जनसंपर्क अभियान जारी रहा। उन्होंने रायबरेली के हरचंदपुर में अपनी गाड़ी रोककर आम जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता भी उनसे मिलने के लिए उत्साहित दिखे। 

Advertisment

हरचंदपुर के सपा ब्लॉक अध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपने कार्यकर्ताओं से भी उन्हें मिलवाया। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलने, प्रशासन की बैठक में भाग लेने और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। 

Rahul Gandhi Raebareli | Dinesh Pratap Singh Protest | Kalyug Tridev Poster | BJP vs Congress Raebareli 

BJP vs Congress Raebareli Kalyug Tridev Poster Dinesh Pratap Singh Protest Rahul Gandhi Raebareli
Advertisment
Advertisment