Advertisment

हरियाणा चुनाव पर है राहुल गांधी का बड़ा खुलासा: जानें 'हाइड्रोजन बम' की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए बताया कि कांग्रेस चुनाव इसी वजह से हारी है। जानें 'हाइड्रोजन बम' की बड़ी बातें।

author-image
Ajit Kumar Pandey
RAHUL GANDHI

RAHUL GANDHI Photograph: (X.com)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।राहुल गांधी बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान से एक दिन पहले दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस वोट चोरी के मुद्दे पर है. इसे कांग्रेस ने 'H फाइल्स' नाम दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे पर नई दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। 'H फाइल्स' नाम से चल रही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हो रही है, जब अगले ही दिन बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल से पोस्ट कर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कहा था- हाइड्रोजन बम लोडिंग।

राहुल गांधी ने एच फाइल्स नाम को लेकर कहा कि यह किसी एक विधानसभा क्षेत्र को लेकर नहीं है। राज्यों में वोट चोरी हो रही है। 

हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि पोस्टल बैलट और एक्चुअल वोट का मिजाज अलग रहा। 

Advertisment

पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 76 और बीजेपी को 17 सीटें ही मिलती। हमेशा ऐसा होता रहा है कि पोस्टल बैलट और वास्तविक मत, दोनों का डायरेक्शन एक ही होता था। 

राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल में कांग्रेस जीत रही थी। पोस्टल बैलट में भी कांग्रेस जीत रही थी। अंत में कांग्रेस 22 हजार 779 वोट से हार गई। कुल मिलाकर राज्य में एक लाख से अधिक वोट का डिफरेंस था। हमारे पास प्रूफ है।

कहीं सीमा, कहीं सरस्वती... एक युवती ने डाले 22 वोट: राहुल गांधी

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवती की तस्वीर दिखाई गई। इस फोटो के साथ अलग-अलग नाम से 22 जगह वोटिंग का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी। हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुई। उन्होंने कैटेगरी वाइज आंकड़े भी बताए और कहा कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। हरियाणा में कुल मिलाकर दो करोड़ वोटर हैं। 25 लाख वोट चोरी का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फेक था। इसकी वजह से कांग्रेस हारी।

Advertisment

एक बूथ पर एक ही महिला का 223 बार नाम: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक ही बूथ पर 223 बार एक ही महिला का नाम होने का दावा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि उस महिला ने कितनी बार वोट किया। चुनाव आयोग को इसके लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए। यही वजह है कि सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हो जाता कि उस बूथ पर क्या हुआ था। एक लड़की ने 10 जगह वोटिंग की। फेक फोटो वाले एक लाख 24 हजार 177 मतदाता थे। वोटर लिस्ट में एक महिला ने नौ जगह वोटिंग की। राहुल गांधी ने कहा कि इसके पीछे मंशा साफ थी- बीजेपी की मदद करना। यह वोट चोरी जेन-जी को देखनी चाहिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से झूठ बोला: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि दालचंद यूपी में भी वोटर हैं, हरियाणा में भी वोटर है। उनका पुत्र भी हरियाणा में भी वोटर है, यूपी में भी बीजेपी को वोट करता है। ऐसे हजारों की तादाद में लोग हैं, जिनका बीजेपी से जुड़ाव है। मथुरा के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा में कई जगह वोटर लिस्ट में है। 

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दावा किया कि मकान नंबर जीरो उन लोगों के सामने दर्ज कर दिया जाता है, जिनके पास घर नहीं होते। राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी चलाया गया, जिसमें घर विहीन लोगों के लिए वोटर लिस्ट में दर्ज पते को लेकर जानकारी दी जा रही थी। राहुल गांधी ने कहा कि हमने क्रॉस चेक किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से खुलेआम झूठ बोला।

Advertisment

राहुल गांधी ने बताया '...जो हरियाणा में हुआ वही अब बिहार में होगा'

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जो हरियाणा में हुआ, वही बिहार में होगा। बिहार में भी वोटर लिस्ट में धांधली हुई है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची हमें लास्ट मोमेंट पर दी गई। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के कई वोटर्स को भी मंच पर बुलाया और दावा किया कि इनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे के पूरे परिवार के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। बिहार में भी लाखों लोगों के नाम कटे हैं।

सीएम सैनी का वीडियो चलाकर राहुल का गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में हमें हमारे उम्मीदवारों से शिकायत मिली थी। सारे पूर्वानुमान पलट गए, हमने जांच की इसके बाद क्या हुआ। पांच बड़े एग्जिट पोल ने बताया था कि कांग्रेस हरियाणा जीत रही है। हरियाणा के चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ, जब पोस्टल बैलेट और अंतिम नतीजे, दोनों अलग थे। जब हम तह तक गए तो सच सामने आया जो चौंकाने वाला था। युवाओं से कहना चाहता हूं कि वह इसे देखें, क्योंकि आपसे आपका भविष्य चुराया जा रहा है। चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाना चाहता हूं, पूरे सबूत के साथ। कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने के लिए साजिश रची गई।

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वीडियो चलाया गया, जो नतीजे आने से दो दिन पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सैनी यह कहते नजर आ रहे हैं कि हमारे पास सारी व्यवस्था है, आप चिंता मत कीजिए। बीजेपी एकतरफा सरकार बना रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस 22 हजार 789 वोट के अंतर से चुनाव हार गई। यह बताता है कि कितना करीबी चुनाव था। एक महिला के 22 वोट, हर वोट अलग-अलग नाम से, 10 बूथों पर हरियाणा के राई विधानसभा में। यह महिला ब्राजील की मॉडल है। इनका नाम मैथ्यूज फरेरो है।

rahul gandhi | Congress | bjp | election commission | vote chori 

vote chori election commission rahul gandhi Congress bjp
Advertisment
Advertisment