/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/24/yK2gyjMzhCugkd7JGZMM.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।पाकिस्तान में हो रही वाहवाही से राहुल गांधी को क्या गर्व महसूस हो रहा है? बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना। कहा– राहुल गांधी के बयान पाकिस्तान को क्यों अच्छे लगते हैं? गोंडा में गरजे बीजेपी नेता– देश विरोधी बयानों से कांग्रेस को ही नुकसान होगा।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पाकिस्तान समर्थक बयान पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अकसर ऐसे बयान देते हैं जिनका स्वागत पाकिस्तान करता है। यह भारत के लिए चिंताजनक है और कांग्रेस को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
गोंडा से भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है। उन्होंने Congress Party सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, "राहुल गांधी ऐसे बयान देते हैं जिनका पाकिस्तान में स्वागत होता है... क्या यह उनके लिए गर्व की बात है?"
#WATCH | Gonda, UP | On Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, BJP leader Brij Bhushan Sharan Singh says, "...Rahul Gandhi makes such statements which are welcomed in Pakistan...Is this a matter of pride for Rahul Gandhi?..." pic.twitter.com/Gu2U4SHC1o
— ANI (@ANI) May 24, 2025
बृजभूषण सिंह का सवाल– पाकिस्तान में क्यों बजती है ताली?
भाजपा नेता का सीधा निशाना राहुल गांधी के उन बयानों पर था, जो हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी चर्चा का विषय बने। उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी कुछ बोलते हैं, पाकिस्तान की मीडिया उसमें भारत की कमजोरी ढूंढ़ती है और ताली बजाती है। यह देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।
जनता अब हो गई है समझदार
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जनता अब समझदार हो गई है और उसे मालूम है कि कौन देशहित में बोलता है और कौन राजनीति के नाम पर राष्ट्र की गरिमा से खेलता है। समय आने पर जनता जनार्दन खुद जवाब देती है।
पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल
बृजभूषण सिंह का यह भी कहना था कि पाकिस्तान में अगर किसी भारतीय नेता के बयान को पसंद किया जा रहा है, तो यह आत्ममंथन का विषय है। उन्होंने राहुल गांधी को "आत्मचिंतन" की सलाह भी दी।
जनता किसके साथ खड़ी होगी?
अब बड़ा सवाल ये है कि जनता किसके बयान पर भरोसा करेगी– बृजभूषण सिंह की राष्ट्रवादी अपील पर या राहुल गांधी के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दिए गए बयानों पर?
क्या आप बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सहमत हैं? कमेंट कर अपनी राय जरूर दें।