Advertisment

Rahul Gandhi की वोट अधिकार यात्रा: 1300 किमी पदयात्रा, तेजस्वी संग शक्ति प्रदर्शन

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा आज रोहतास से शुरू होकर पटना में समाप्त होगी। 16 दिन की इस यात्रा में 20 जिलों से गुजरते हुए राहुल गांधी 1300 किमी पैदल चलेंगे। राजद-लेफ्ट भी शामिल, भाजपा ने साधा निशाना।

author-image
Dhiraj Dhillon
Rahul Gandhi Voter Rights Yatra
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बहुचर्चित वोट अधिकार यात्रा आज (रविवार) से शुरू हो रही है। राहुल गांधी दिल्ली से बिहार पहुंचने वाले हैं। इस यात्रा की शुरुआत रोहतास जिले के सासाराम से होगी, जबकि समापन पटना में किया जाएगा। 16 दिनों तक चलने वाली यह पदयात्रा 20 जिलों से गुजरते हुए करीब 1300 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी। यात्रा का उद्देश्य चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट SIR 2025 के खिलाफ जनजागरण करना है।

तेजस्वी यादव और राजद-लेफ्ट भी शामिल

बिहार में कांग्रेस के सहयोगी राजद और वाम दल भी इस यात्रा का हिस्सा होंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहले ही सासाराम पहुंच चुके हैं। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने राज्यभर में इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा का हमला : "बिहार की जनता देगी करारा जवाब"

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए इस यात्रा को "भ्रम फैलाने वाली यात्रा" बताया। उन्होंने कहा कि "राहुल-तेजस्वी बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जागरूक जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।"

आज का कार्यक्रम :

सुबह 10:30 बजे : राहुल गांधी विशेष विमान से गया पहुंचेंगे।
11:05 बजे : हेलीकॉप्टर से एसपी जैन कॉलेज, सासाराम में लैंड करेंगे।
12 बजे से 2 बजे तक : सासाराम के सुवारा मैदान में जनसभा होगी।
4:30 बजे : देहरी ऑन सोन के आंबेडकर चौक से पदयात्रा की शुरुआत।
Advertisment

लालू प्रसाद यादव के पहुंचने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव भी राहुल गांधी की सभा में शामिल हो सकते हैं। सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन की तैनाती की गई है।
 rahul gandhi | Bihar voter list controversy | Bihar Voter Rights Yatra 
Bihar Voter Rights Yatra Bihar voter list controversy rahul gandhi
Advertisment
Advertisment