Advertisment

UP News: समाजवादी पार्टी का बड़ा एक्शन, 3 विधायकों को किया निष्कासित

सपा ने उत्तर प्रदेश में तीन विधायकों को पार्टी से बाहर निकाला है।  अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय पर एक्शन लेते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

author-image
Pratiksha Parashar
पोस्टर विवाद पर सपा बैकफुट पर
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क समाजवादी पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। सपा ने उत्तर प्रदेश में तीन विधायकों को पार्टी से बाहर निकाला है।  अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय पर एक्शन लेते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोपों के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने विधायकों के ऊपर यह बड़ी कार्रवाई की है। 

क्यों किया निष्कासित?

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की गई है। समाजवादी पार्टी ने लिखा है, "समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व  किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में निम्नांकित विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है।" इस लिस्ट में गोशाईगंज विधायक अभय सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय का नाम शामिल है।

अन्य विधायकों को अल्टीमेटम

समाजवादी पार्टी ने आगे लिखा है, "इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियाँ सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी। जहां रहें, विश्वसनीय रहें।" इस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समाजवादी पार्टी ने अन्य विधायकों को भी चेतावनी दी है, जिन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। 

Advertisment

सिध्दांतों से समझौता नहीं करेगी सपा

समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी मूल विचारधारा और सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। पार्टी ने दो टूक कहा है कि जो भी सदस्य पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पार्टी का कहना है कि निष्कासित विधायकों को स्वयं में सुधार लाने का अवसर दिया गया था, लेकिन वे ऐसा करने में असफल रहे। पार्टी ने यह भी दोहराया कि उसकी मूल नीतियों के विपरीत कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे किसी भी आचरण को अस्वीकार्य माना जाएगा।  up news | politics 

politics up news
Advertisment
Advertisment