/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/04/ldJA7ZkGU7f2Vc4vc1Cu.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा की कार्यवाही बिहार में मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) के संशोधन के विरोध में हुए विपक्षी हंगामे के चलते दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसद वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ओम बिड़ला ने बार-बार सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की, लेकिन शोरगुल जारी रहने पर उन्होंने कार्यवाही स्थगित कर दी।
सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया
राज्यसभा की बैठक आज पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें जनजातीय समाज का सशक्त नेता और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया।
बिहार चुनाव के चलते सियासी माहौल गर्म
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव संभावित हैं, ऐसे में चुनावी मतदाता सूची के विशेष संशोधन (Special Intensive Revision - SIR) को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। विपक्ष इसे "लोकतंत्र से छेड़छाड़" बता रहा है और संसद में इस पर बहस की मांग कर रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से अपील की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से विरोध प्रदर्शन बंद करने की अपील की है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा है कि ऐसी रूकावटें लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं। दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण मुद्दा गंभीर मुद्दा है, इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। लोकतंत्र में मतदाताओं को उनके अधिकार से नहीं रोका जा सकता।
2025 Parliament Session | monsoon parliament session | monsoon parliament session 2025 | Lok Sabha session 2025 | Voter List Revision Issue | Voter List Revision | Voter list controversy Bihar