/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/13/dEQDhJuP0H2JfibEC6iT.jpg)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।संसद का मानसून चल रहा है। यह सत्र 21 अगस्त, 2025 तक चलेगा। इस सत्र के दौरान 17 सांसदों और दो स्थाई समितियों को लोकसभा में उनके खास योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले सांसद कई राजनैतिक दलों से हैं। सभी कोउनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘संसद रत्न’ पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इन सांसदों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें सुप्रिया सुले (एनसीपी), रवि किशन (भाजपा), निशिकांत दुबे (भाजपा), और अरविंद सावंत (शिवसेना- यूबीटी) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
चार सांसदों को विशेष जूरी पुरस्कार
पिछले तीन बार से लगातार संसद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सांसदों का सम्मान विशेष जूरी सम्मान से किया जाएगा। लगातार तीन कार्यकालों तक संसदीय लोकतंत्र में उतकृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान पाने वालों में भर्तृहरि महताब (भाजपा, ओडिशा), एन के प्रेमचंद्रन (रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल), सुप्रिया सुले (एनसीपी, महाराष्ट्र), और श्रीरंग अप्पा बारणे (शिवसेना, महाराष्ट्र) को प्रदान किए जाएंगे। विशेष जूरी पुरस्कार के लिए चयनित इन सांसदों ने 16वीं लोकसभा के बाद से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
अन्य सांसदों के नाम भी जानिए
अन्य सम्मानित सांसदों में स्मिता उदय वाघ (भाजपा), नरेश म्हस्के (शिवसेना), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), मेधा कुलकर्णी (भाजपा), प्रवीण पटेल (भाजपा), विद्युत बरण महतो (भाजपा), और दिलीप सैकिया (भाजपा) शामिल हैं। इसके साथ कुछ समितियों का चयन भी सम्मान के लिए किया गया है। समिति श्रेणी में भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति और डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति को उनकी उच्च गुणवत्ता वाली रिपोर्ट और विधायी निगरानी में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। Indian Parliament | mp|