Advertisment

पीएम मोदी के मंच पर राजद के दो विधायक, माजरा क्या है

दोनों विधायक, विभा देवी और प्रकाश वीर मंच के पीछे बैठे थे। खास बात है कि मोदी जिस समय राजद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे, उस समय ये दोनों विधायक उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे थे।

author-image
Shailendra Gautam
pmmodi

pmmodi Photograph: (ians)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के गयाजी में थे। रैली में राजद के दो विधायक भी मौजूद दिखे, जिससे चुनावी राज्य में राजनीतिक हलचल मच गई। लालू यादव की पार्टी के ये दोनों विधायक, विभा देवी और प्रकाश वीर मंच के पीछे बैठे थे। खास बात है कि मोदी जिस समय राजद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे, उस समय ये दोनों विधायक उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे थे। 

विभा देवी 2020 में नवादा से विधायक चुनी गई थीं। वह पूर्व राजद विधायक राज बल्लभ यादव की पत्नी भी हैं, जिन्हें हाल ही में बलात्कार के एक मामले में बरी किया गया है। जबकि प्रकाश वीर रजौली निर्वाचन क्षेत्र से राजद विधायक हैं। उनको लालू का बेहद करीबी माना जाता है।

बीजेपी बोली- इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें

हालांकि लोग दोनों विधायकों की मोदी के मंच पर मौजूदगी को लेकर तरह तरह के कयास लगाते दिखे लेकिन भाजपा ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया था। यह इस पर निर्भर करता है कि लोग इसे कैसे देखते हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल इसमें कई विभाग शामिल थे। कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इसलिए, पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी विधायकों, विधान पार्षदों, सांसदों को आमंत्रित किया गया था। जो लोग नहीं आए, वो विपक्षी गठबंधन से थे। और जो आए भी, वो भी किसी न किसी संगठन से जुड़े थे। इसलिए लोग इस पूरे मुद्दे को उठा रहे हैं। 

सांसद ने कहा कि राज्यपाल वहां मौजूद थे। जहानाबाद के राजद सांसद भी मौजूद थे। यहां तक कि सीपीएम के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था। बस सवाल यह है कि कौन आया और कौन नहीं। कुछ लोग इसलिए नहीं आए क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री की उपस्थिति से ऐतराज था। उन्होंने इस नजरिये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

भ्रष्टाचार को लेकर मोदी ने साधा राजद नेताओं पर निशाना

Advertisment

रैली में मोदी ने राजद, कांग्रेस और अन्य दलों पर उन तीन विधेयकों का विरोध करने के लिए निशाना साधा, जिनके तहत लगातार 30 दिनों तक हिरासत में रहने वाले किसी भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री को हटाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा- अगर किसी सरकारी कर्मचारी को 50 घंटे की जेल होती है तो उसकी नौकरी अपने आप चली जाती है। चाहे वह ड्राइवर हो, क्लर्क हो या चपरासी। लेकिन क्या किसी मुख्यमंत्री, मंत्री या यहां तक कि प्रधानमंत्री को जेल में रहते हुए भी सरकार में बने रहना चाहिए? कांग्रेस और राजद इन विधेयकों का विरोध कर रहे हैं। उन्हें किस बात का डर है? बिहार में हर कोई जानता है कि राजद नेता भ्रष्ट हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बिहार में 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने दो ट्रेनों गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। 

PM's Bihar rally, PM's Bihar visit, RJD MLA, RJD MLA on Modi's stage

modi Bihar bihar politics rjd
Advertisment
Advertisment