/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/11/viral-video-clips-2025-07-11-07-09-57.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस की आपसी खींचतान और एक- दूसरे पर सियासी हमलों की खबर तो आपने खून सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन आज आप जो खबर पढ़ रहे हैं, वह बिल्कुल अलग, या कहें उलट है। दरअसल एक महिला भाजपा नेता को टीएमसी नेता की कार से लोगों ने शराब पार्टी करते पकड़ा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इन नेताओं रात के अंधेरे की सच्चाई देख अचंभित हैं।
Advertisment
जलपाईगुड़ी जिले में हुई घटना
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के अपालचंद जंगल इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जंगल के पास खड़ी एक कार में भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता और तृणमूल कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष को ग्रामीणों ने शराब पीते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जंगल के पास एक कार लंबे समय से खड़ी थी, जिससे उन्हें शक हुआ। जब वे पास पहुंचे और अंदर बैठे लोगों से बाहर आने के लिए कहा गया, तो यह देख कर हैरान रह गए कि कार में दो राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे।
Advertisment
जलपाईगुड़ी: ग्रामीणों ने साथ में शराब पीते TMC और BJP नेता को पकड़ा
— Jaya Singh. (@SinghJaya_) July 10, 2025
—BJP नेत दीपा बनिक अधिकारी और TMC के पंचायत समिति अध्यक्ष पंचानन रॉय साथ में पी रहे थे शराब#Jalpaiguri#BJP#WilliamEst#JAEMIN#railwayreformpic.twitter.com/SfJzW8JA5c
BJP की महिला मोर्चा अध्यक्ष और TMC का पंचायत अध्यक्ष
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला नेता का नाम दीपा बनिक है, जो भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हैं। वहीं, टीएमसी नेता पंचानन रॉय हैं, जो पंचायत समिति अध्यक्ष के पद पर हैं। कार में एक तीसरा व्यक्ति भी नजर आया, जो संभवतः उनका ड्राइवर बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार के अंदर बैठे तीन लोग शराब पी रहे हैं। ग्रामीणों ने गुस्से में उन पर सवालों की बौछार कर दी और मौके पर हंगामा भी किया। कुछ लोग नेताओं को कार से बाहर खींचते भी नजर आए।
Advertisment
दोनों दलों ने नहीं दिया कोई आधिकारिक बयान
फिलहाल, BJP और TMC दोनों दलों की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति में हलचल मच गई है। स्थानीय जनता में भी रोष देखा जा रहा है।
Advertisment