Advertisment

योगी ‌की किस बात पर बिगड़े Ramgopal Yadav, CM को सदी का सबसे बड़ा झूठा बताया

कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने जवाब दिया। योगी ने कहा कि कांवड़ियों को बदनाम करने की साजिश हो रही है, सपा नेता ने कहा योगी ने सदी का सबसे बड़ा झूठ बोला, कांवड़िया हमारे हैं, उनका कौन समर्थक है।

author-image
Dhiraj Dhillon
RamGopal Yadav and CM Yogi Aditiyanath
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, ‌वाईबीएन डेस्क।समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है। सीएम योगी के द्वारा दो दिन पहले वाराणसी में कांवड़ियों को आतंकी कहने का आरोप लगाते हुए विपक्ष पर हमला किया था। इस हमले पर पलटवार करते हुए सपा नेता ने रविवार को दिल्ली में कहा- कांवड़ियों को आतंकी किसी ने नहीं बोला, सीएम योगी झूठ बोलते हैं। सपा नेता ने कहा योगी ने सदी का सबसे बड़ा झूठ बोला, कांवड़िया हमारे हैं, उनका कौन समर्थक है।

जानिए योगी ने क्या कहा था?

दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा था कि कांवड़ यात्रा एक सांस्कृतिक आंदोलन है, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि मीडिया ट्रायल के जरिए कांवड़ यात्रा को बदनाम किया जा रहा है और कांवड़ यात्रियों को अपराधी व आतंकवादी तक कहा जा रहा है। योगी ने कहा कि यह मानसिकता भारत की सांस्कृतिक धरोहर को कलंकित करने की कोशिश है।

सपा नेता रामगोपाल का पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर पलटवार करते हुए रविवार को दिल्ली में सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा- मुख्यमंत्री गलत बयान दे रहे हैं, ऐसा किसी ने कांवड़ियों को नहीं कहा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बीच कांवड़ियों का समर्थन अधिक है। तमाम दलों से जुड़े लोग कांवड़ियों का स्वागत करते हैं, उन्हें श्रद्धा और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।
CM yogi | Ramgopal Yadav | Ramgopal Yadav Comments
CM yogi Ramgopal Yadav Comments Ramgopal Yadav
Advertisment
Advertisment