/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/29/president-draupdi-murmu-3-2025-10-29-13-32-14.jpg)
नई दिल्ली/ अंबाला, वाईबीएन डेस्क। भारत की पहली महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू देश की सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं, और उनकी यह साहसिक उड़ान महिलाओं और युवाओं के लिए नई प्रेरणा बनी है। खास बात यह रही कि यह वही राफेल फाइटर जेट है जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इससे पहले महिला राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा पाटिल भी युद्धक विमान में उड़ान भर चुकी हैं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/29/president-draupdi-murmu-6-2025-10-29-13-34-17.jpg)
#WATCH | President Droupadi Murmu takes a sortie in a Rafale aircraft in Ambala, Haryana
— ANI (@ANI) October 29, 2025
Indian Air Force chief Air Chief Marshal AP Singh is also flying in another aircraft
Group Captain Amit Gehani is the pilot of the aircraft carrying the President. He is also the Commanding… pic.twitter.com/f3WRhGF0Nx
वायुसेना प्रमुख भी उड़ान में रहे मौजूद
राष्ट्रपति के साथ इस उड़ान में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह भी मौजूद रहे। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में राफेल ने अपनी सटीक मारक क्षमता से भारत की शक्ति का प्रदर्शन किया। यह विमान 4.5 पीढ़ी का मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जो उन्नत रडार, आधुनिक हथियारों और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इससे पहले महिला राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा पाटिल भी युद्धक विमान में उड़ान भर चुकी हैं। प्रतिभा पाटिल25 नवंबर 2009सुखोई-30 एमकेआई (Su-30MKI)पुनछ एयरबेस; भारत की पहली महिला राष्ट्रपति, जो फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष बनीं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/29/president-draupdi-murmu-4-2025-10-29-13-32-44.jpg)
#WATCH | Haryana: President Droupadi Murmu to shortly take a sortie in the Rafale aircraft at the Ambala Air Force Station pic.twitter.com/hGu4OIiq1v
— ANI (@ANI) October 29, 2025
पहलगाम आतंकी हमले का जवाब था ऑपरेशन सिंदूर
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। राफेल ने इस मिशन में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्रपति मुर्मू की यह उड़ान न केवल भारत की रक्षा क्षमता का प्रतीक है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्वदेशी उत्पादन को भी प्रोत्साहन देती है। उनकी हिम्मत से देशभर की लड़कियों और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/29/president-draupdi-murmu-5-2025-10-29-13-33-05.jpg)
Rafale fighter jet | President Draupadi Murmu
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us