/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/17/8OtvpjOg47QXAhzmXnlq.jpg)
Photograph: (IANS)
यंग भारत न्यूज में आपका स्वागत है। मानसून, बारिश, बाढ़ और ऐसे ही ताजा अपडेट देखने के लिए हमारा Young Bharat LIVE देखें। यहां मिलेगा आपको जलभराव के चलते दिल्ली- एनसीआर में लगने वाले जाम का फटाफट अपडेट। पहाड़ों पर आ रही आपदा, चेतावनी और प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन, सलाह और बहुत कुछ।
- Sep 02, 2025 17:48 IST
मददः हरियाणा ने पंजाब और कश्मीर को दिए पांच- पांच करोड़
पंजाब और जम्मू- कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश से आई आपदा में हरियाणा ने मदद का हाथ बढ़ाया है। हरियाणा ने दोनों राज्यों को पांच- पांच करोड़ की राशि दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है - "पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भीषण बारिश और बाढ़ ने बेहद विकट हालात पैदा कर दिए हैं। संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार और राज्य की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को पांच- पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई है।पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हालात बेहद दुखद हैं।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) September 2, 2025
इस संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। यह मदद… pic.twitter.com/N036Z8PYCf - Sep 02, 2025 17:22 IST
ट्रैक्टर पर सवार होकर जलभराव का निरीक्षण कर रहे सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के लक्सर इलाके में अतिवृष्टि से हुए जलभराव एवं भू-कटाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ट्रैक्टर पर चढ़कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम धामी स्थानीय लोगों से मिले और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा- हमारी सरकार उत्तराखंड के एक- एक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।लक्सर, हरिद्वार में अतिवृष्टि से हुए जलभराव एवं भू-कटाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे सीएम @pushkardhami जी
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) September 2, 2025
ट्रैक्टर पर चढ़कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी
भारी बारिश के बीच प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे सीएम धामी pic.twitter.com/PSgAjdx2Uu - Sep 02, 2025 15:41 IST
मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- संकट की इस घड़ी में हम पंजाब के साथ हैं
नई दिल्लीः दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है जम्मू- कश्मीर और पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर हमारी नजर है। हम पंजाब के लोगों के साथ है। हमें इस बात की भी गंभीर चिंता है कि बाढ़ की चपेट में आने पंजाब के बड़े इलाके में अगले दो- तीन वर्षों तक फसलें प्रभावित होंगी। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात कर कहा है- पंजाब के लोगों के लिए हम कर संभव सहायता देने को तैयार हैं।#WATCH | Delhi Environment Minister Manjinder Singh Sirsa says, "There is a flood situation in J&K and now in Punjab. We stand with the people of Punjab. We are deeply concerned to see how large parts of Punjab are affected by floods, as this will significantly impact… pic.twitter.com/hslUOOrs5x
— ANI (@ANI) September 2, 2025 - Sep 02, 2025 15:26 IST
आप के MP-MLA देंगे एक माह को वेतन, केजरीवाल की अपील- आप भी मदद करें
पंजाब में आई बाढ़ को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मार्मिक अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि देश पर आई किसी भी मुसीबत के समय सीना तानकर खड़ा रहने वाला पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा- आम आदमी पार्टी के सभी विधायक- सांसद अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री पंजाब राहत कोष में दे रहे हैं, आईए हम सब सहयोग करें।देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 2, 2025
आम आदमी पार्टी के सभी सांसद व विधायक एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं।… pic.twitter.com/hWvyRdyp0t - Sep 02, 2025 14:03 IST
वेस्ट यूपी के लिए आंधी- बारिश का यलो अलर्ट
सचेत एप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वेस्ट यूपी के कई जनपदों में अगले तीन घंटों के दौरान मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे रफ्तार से आंधी आने व बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी के मद्देनजर वेस्ट यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मथुरा और मुरादाबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित रहें। - Sep 02, 2025 13:43 IST
यमुना का जायजा लेने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, स्थानीय लोगों से भी मिलीं
यमुना का जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लोहा पुल पर निरीक्षण के लिए पहुंचीं। बता दें कि भारी बारशि के चलते यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इसके बाद सीएम गीता कालोनी फ्लाईओवर पर भी स्थानीय लोगों से बारिश के हालातों की जानकारी लेती देखी गईं। डूब क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं गए परिवारों का हाल जाना और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- सरकार लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।LIVE: On-site inspection near Geeta Colony Flyover https://t.co/Bz4eOCnX8l
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 2, 2025 - Sep 02, 2025 11:43 IST
यमुना का जलस्तर बढ़ा, मजनू का टीला इलाके में मकान को नुकसान
दिल्ली में भारी बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के आसपास निचले इलाकों में मकानों को नुकसान हुआ है। तस्वीर में दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र का नजारा आप देख सकते हैं। हालांकि एएनआई के मुताबिक स्थानीय निवासी ग्वाल दास ने बताया कि इस समय ज्यादा खतरा नहीं है। यह इलाका 2023 में बाढ़ की चपेट में आ गया था। जब यमुना का जलस्तर बढ़ता तो हम लोग पीछे चले जाते हैं। इसके लिए रात में लगातार जागकर पानी की निगरानी कर रहे हैं। पुलिसकर्मी भी नियमित रूप से मुआयना कर रहे हैं और हमें सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।#WATCH | Delhi: A resident of the area, Gwal Das, says, "There is not much threat right now. The area was flooded in 2023...When the water level rises, we shift from here...We stay up at night and keep checking the water level...Police personnel come here regularly to check… pic.twitter.com/xqq1ZtucHd
— ANI (@ANI) September 2, 2025 - Sep 02, 2025 09:59 IST
गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते जनजीवन ठप, स्कूल बंद, कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम
Gurugram Rain Alert: गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते जलभराव ने जीवन मुश्किल कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात इतने बिगाड़ दिए हैं कि स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े। कंपनियों में वर्क फ्रॉम कर दिया गया है। सड़कें तालाब बनी हुई हैं और वाहनों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। इफको चौक पर जलभराव के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आज भी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं। गुरूग्राम के साथ ही हरियाणा के तमाम क्षेत्रों, चंडीगढ़ और पंजाब में बाढ़ के हालात हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जब तक बहुत जरूरी न हो, यात्रा से बचने की अपील की है।Situation of IFFCO Chowk Gurgaon at around 8.30 PM#GurugramRains#gurugramrain#Gurugrampic.twitter.com/PgB2zdVCvZ
— Anshul Garg (@AnshulGarg1986) September 1, 2025 - Sep 02, 2025 09:46 IST
पंजाब में बाढ़ का कहर, अब तक 30 जानें गईं
पंजाब में हो रही भारी बारिश के चलते सतलज, व्यास और रावी नदी उफान पर हैं। बाढ़ की चपेट में आकर पंजाब में अब तक 40 लोगों की जान जा चुकी है। 96000 हेक्टेयर फसल को भारी नुकसान हुआ है। होशियारपुर में हालात खराब होने के चलते एनडीआरएफ के सेना और पुलिस भी राहत कार्यों में जुटी है। पंजाब में बाढ़ के हालातों के चलते स्कूल कालेज बंद कर दिए गए है। प्रभावित इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। - Sep 02, 2025 09:32 IST
यमुना में जलस्तर खतरे के निशान के करीब, सिचाई विभाग का अलर्ट
दिल्ली- एनसीआर में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। यमुना नदी में पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर जलस्तर 204.87 मीटर तक पहुंच चुका है, जो आधिकारिक खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब है। सिचाई विभाग ने चेतावनी दी है कि हथनीकुंड से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी मंगलवार शाम तक खतरे के निशान 206 मीटर को पार कर सकती है। यमुना डूब क्षेत्र में रहने वालों को अलर्ट किया गया है।
VIDEO | After incessant heavy rains in Delhi-NCR, the Yamuna River has risen and crossed the danger mark.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 2, 2025
Drone visuals from Loha Pul (Old Iron Bridge). As per officials, it will remain shut as water levels approach the evacuation mark of 206 meters.#DelhiFloods#YamunaRiver… pic.twitter.com/aa4rOiKjRU