Advertisment

कुछ लोगों को भारत का विकास पसंद नहीं आ रहा', ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच बोले Rajnath Singh

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन कुछ लोगों को यह विकास पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ देश खुद को दुनिया का बॉस मान बैठे हैं।

author-image
Ranjana Sharma
Army Chief and Defense Minister Rajnath Singh will visit Jammu and Kashmir today, will meet the local people
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भोपाल, वाईबीएन डेस्क: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन कुछ लोगों को यह विकास पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ देश खुद को दुनिया का बॉस मान बैठे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है। वे कोशिश कर रहे हैं कि भारत में बनी चीजें दूसरे देशों में महंगी पड़ें, ताकि लोग उन्हें न खरीदें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि मौजूदा रफ्तार के साथ भारत एक दिन दुनिया की बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। रक्षा क्षेत्र का ज़िक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत अब 24,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का रक्षा सामान निर्यात कर रहा है और यह लगातार बढ़ रहा है।

भारत ने आतंकियों का 'कर्म' देखकर जवाब दिया

भोपाल में बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) की नई रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन समारोह में राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भी कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा, लेकिन भारत ने उनके 'कर्म' देखकर जवाब दिया।

प्रोजेक्ट में 1800 करोड़ का होगा निवेश

नई फैक्ट्री के बारे में उन्होंने बताया कि इस परियोजना में लगभग 1800 करोड़ रुपये का निवेश होगा और दो साल में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। यहां रेल कोच के साथ रेलवे के अन्य उत्पाद भी बनाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि इससे मध्य प्रदेश को औद्योगिक विकास की नई दिशा मिलेगी।

मध्य प्रदेश अब बना ‘मॉडर्न प्रदेश’

राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश सिर्फ ‘मध्य प्रदेश’ नहीं, बल्कि ‘मॉडर्न प्रदेश’ बन गया है। उन्होंने कहा कि बीईएमएल के वंदे भारत रेल कोच देश के परिवहन क्षेत्र को नई रफ्तार दे रहे हैं और इस परियोजना का फायदा पूरे मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों को मिलेगा।

Advertisment
rajnath singh Donald trump on tariff war tariff war india Tariff War 2025
Advertisment
Advertisment