लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता
इस्लामिक महीने रमज़ान के आगाज़ होने में अब कुछ चंद दिन ही बचे है। चांद कमेटियां शुक्रवार देर शाम को चांद देखने का एहतिमाम करेंगी। चांद नज़र आने पर पूरे देश में रात से तरावीह की नमाज़ों का दौर शुरू हो जाएगा वहीं अगले दिन यानी शनिवार से मुसलमान रोज़े रखेंगे। चांद नहीं नज़र आने पर रविवार से रोज़ा रखा जाएगा।
रमज़ान के रोज़े बेहद अहम
इस्लामिक महीना रमज़ान पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए बेहद अहम माना जाता है। इस पूरे महीने हर मुसलमान रोज़ा रखता है। साथ ही अल्लाह की इबादत में ज़्यादा से ज़्यादा वक्त गुजारता है। मस्जिद और इबादतगाहों में भी नमाजियों की भारी भीड़ जुटती है। इस महीने में हर मुसलमान गरीबों और जरूरतमंदों में खूब खाना और पैसा भी वितरित कर उनकी मदद करते है। रमज़ान के रोजों को इस्लाम के पांच मूल स्तंभों में से एक माना गया है। यह हर मुसलमान पर फर्ज है जो रोज़े रख सकता है।
मौलाना फरंगी महली करेंगे ऐलान
लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल चांद दिखने के बाद रमज़ान महीने की शुरुआत होने का ऐलान करती है। कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली लखनऊ की ईदगाह से उलमा संग चांद का दीदार करते है वहीं मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली चौक स्थित टकसाल से चांद का दीदार करेंगे। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास भी लखनऊ में चांद की तज़दीक करते है।