लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता
मुसलमानों का पाक और मुकद्दस महीना रमज़ान दो मार्च से शुरू होगा। शुक्रवार देर शाम मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल और अन्य चांद कमेटियों ने चांद नहीं होने की तज़दीक की। इसके अनुसार अब शनिवार से तरावीह की नमाज़ और रविवार को मुल्क भर में पहला रोज़ा रखा जाएगा।
कल से अदा होगी तरावीह की नमाज़
इस्लाम में रमज़ान महीना बेहद खास और इबादत वाला माना गया है। इस महीने मुसलमान रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते है। मस्जिदों में आम दिनों से ज़्यादा भीड़ होती है। शहर की इबादतगाहों में तरावीह की नमाज़ भी बड़े पैमाने पर अदा की जाती है। शुक्रवार को लखनऊ में चांद देखने का एहतिमाम किया गया हालांकि देर शाम तक भी चांद कमेटियों को आसमान में चांद नहीं नज़र आया। वहीं अब दो मार्च से रमज़ान की शुरुआत का ऐलान किया गया।
चांद दिखने के साथ ही संपन्न होगा महीना
बता दें कि इस महीने की शुरुआत चांद के नज़र आने से होती है वहीं इस महीने का समापन भी चांद के निकलने पर होता है। रमज़ान के रोज़े रखने के बाद ईद के चांद का दीदार होता है। चांद दिखने के बाद अगले दिन तमाम मुसलमान ईद उल फितर मनाते है और एक दूसरे को सिंवई खिलाकर मुंह मीठा करते है।