Advertisment

पत्नी, बहु और मां के बाद अब बनीं Delhi की CM, जानिए Rekha Gupta का पारिवारिक जीवन

बता दें रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वहीं मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं। रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
रेखा गुप्ता 2
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान हुआ है। रेखा गुप्ता 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दरअसल, रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने शालीमार बाग सीट पर 'आप' की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया। 

कौन हैं बीजेपी नेता रेखा गुप्ता?

Advertisment

बता दें रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वहीं मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं। रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं। इसके साथ ही 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। उन्हें पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।  

रेखा गुप्ता का पारिवारिक जीवन

रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनका जन्म जींद में ही हुआ, लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में वो दिल्ली आई। अब दिल्ली की कमान संभालेंगी। रेखा गुप्ता के पिताजी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की थी, और इसी कारण उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। उनके दादा मनीराम जिंदल गांव में रहते थे, और उनके परिवार ने व्यापार से जुड़ी कई पारंपरिक जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे अभी भी समय-समय पर अपने गांव जाती हैं और अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, रेखा के पति एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। साथ ही उनका स्पेयर पार्ट्स का  भी कारोबार है। 

Advertisment

सास ने जताई बहु के सीएम बनने पर खुशी

भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी सास मीरा गुप्ता ने कहा, "बहुत आशीर्वाद... उम्मीद है कि वे(रेखा गुप्ता) इसी तरह से समाज कल्याण के काम जारी रखेंगी..."

Advertisment

रेखा गुप्ता की कुछ पारिवारिक तस्वीरें

Rekha Gupta Age, Caste, Husband, Children, Family, Biography & More » StarsUnfolded

बेटे निकुंज और बेटी हर्षिता और पति मनीष के साथ रेखा गुप्ता 

रेखा गुप्ता के शादी की तस्वीर 

 

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment