Advertisment

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता P Chidambaram की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती

पी चिदंबरम की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। उनका पूरा नाम पलानीअप्पन चिदंबरम है। 5 दशकों से ज्यादा समय से वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।

author-image
Jyoti Yadav
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

अहमदाबाद, आईएएनएस

Advertisment

गुजरात के साबरमती आश्रम में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें लो ब्लड प्रेशर की शिकायत बताई जा रही है। इसके बाद चिदंबरम को तुरंत मेडिकल सहायता के लिए जायड्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सेहत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए

अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है और उनकी सेहत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं। चिदंबरम की सेहत से जुड़ी स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से फिलहाल कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।आपको बता दें, कांग्रेस नेता चिदंबरम अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई।

Advertisment

चेन्नई हाईकोर्ट में वकालत की

पी चिदंबरम की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। उनका पूरा नाम पलानीअप्पन चिदंबरम है। 5 दशकों से ज्यादा समय से वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस सरकार में वह वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके हैं। राजनेता के अलावा वह पेशे के एक वकील भी हैं और शुरुआती दौर में उन्होंने चेन्नई हाईकोर्ट में वकालत की है।

Congress Congress leader
Advertisment
Advertisment