Advertisment

वरिष्ठ IPS officer R.A. Chandrashekhar बने कैबिनेट सचिवालय में सचिव, Sunil Kumar Jha को भी नई जिम्मेदारी

आईपीएस अधिकारी आर.ए. चंद्रशेखर को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। वे 1 अगस्त 2025 से यह पद संभालेंगे और हरिनाथ मिश्रा का स्थान लेंगे। चंद्रशेखर वर्तमान में आसूचना ब्यूरो में विशेष निदेशक हैं।

author-image
Jyoti Yadav
 IPS officer R.A. Chandrashekhar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी आर.ए. चंद्रशेखर को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई। केरल कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी शेखर वर्तमान में आसूचना ब्यूरो में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। चौदह जून के आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एक अगस्त 2025 को या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) के रूप में शेखर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 

इन लोगों की सुरक्षा में रहेंगे तैनात

अधिकारियों ने बताया कि शेखर अगले महीने के अंत में हरिनाथ मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद नयी भूमिका संभालेंगे। सचिव (सुरक्षा), विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) का प्रशासनिक प्रमुख होता है जो प्रधानमंत्री और उनके आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री के साथ रहने वाले उनके नजदीकी परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करता है। 

सुनील कुमार झा को मिली ये जिम्मेदारी

वहीं, एक अन्य आदेश में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक सुनील कुमार झा को अग्निशमन सेवाएं, सिविल डिफेंस और होमगार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। बिहार कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी झा को 31 जनवरी 2027 को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक के कार्यकाल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। वह विवेक श्रीवास्तव का स्थान लेंगे जो 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 

ips

ips
Advertisment
Advertisment