Advertisment

दास्तान-ए-थरुर : गर्लफ्रेंड की खातिर Modi से भिड़ गए थे शशि थरूर, ऐसा लड़े कि दोनों हो गए पैदल

दोनों के बीच झगड़ा तब हुआ जब थरूर ने ललित मोदी पर कमेंट किया। मोदी ने उनको सबक सिखाने के लिए कोच्चि फ्रेंचाइजी के मालिकों के नाम का खुलासा कर दिया था।

author-image
Shailendra Gautam
SHASHI THAROOR MAHASHIVRATRI

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कः शशि थरूर का विवादों से गहरा नाता रहा है। कोई उन्हें छेड़े तो वो सामने वाले से दो-दो हाथ जरूर करते हैं। यहां तक कि गांधी परिवार से भी वो टकरा चुके हैं। लेकिन एक बार तो अपनी गर्लफ्रेंड की खातिर उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी थीं। आईपीएल के तत्कालीन चेयरमैन ललित मोदी से उनकी लड़ाई दोनों के लिए खासी खतरनाक साबित हुई। पहले थरूर को मनमोहन सिंह की सरकार से निकाला गया और फिर सरकार ने मोदी को भी हटवा दिया। कुल मिलाकर दोनों पैदल हो गए। shashi tharoor news | shashi tharoor modi | Modi Tharoor 

Advertisment

2010 में थरूर और मोदी को गंवानी पड़ी थी अपनी-अपनी कुर्सी

ललित कुमार मोदी जानेमाने बिजनेस मैन हैं। कभी वो राजस्थान की सीएम रह चुकी वसुधंरा राजे के खासमखास थे। इतना कि वसुंधरा को उनसे नजदीकी के लिए हंसी का पात्र भी बनना पड़ गया था। राजस्थान के सरकारी फैसलों में तब मोदी का खासा दखल होता था। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संस्थापक, पहले अध्यक्ष और लीग कमिश्नर थे। उन्होंने 2010 तक तीन साल तक टूर्नामेंट चलाया। उधर, शशि थरूर संयुक्त राष्ट्र का एक मजबूत नाम थे। 2006 में जब सेक्रेट्री जनरल का चुनाव हारे तो वहां से किनारा कर लिया। उसके बाद वो धंधा करने लग गए। 2009 में सोनिया गांधी उनको राजनीति में ले आईं। केरल से टिकट मिला। जीतने के बाद मंत्री बने। 2010 में ललित मोदी से हुई भिड़ंत का बाद उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

ललित मोदी को ट्वीट के बाद हुआ था बवाल

Advertisment

दोनों के बीच झगड़ा तब हुआ जब थरूर ने ललित मोदी पर कमेंट किया। मोदी ने उनको सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा किया जिससे थरूर कटघरे में खड़े हो गए। दरअसल, तत्कालीन आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कोच्चि फ्रेंचाइजी के मालिकों के नाम का खुलासा कर दिया था। उनके पोस्ट के अनुसार कोच्चि कंसोर्टियम में रेंडेजवस स्पोर्ट्स 1%, एंकर 27%, परिणी डेवलपर्स 26%, फिल्म वेव्स कंबाइन 12%, आनंद श्याम 8%, विवेक वेणुगोपाल 1% की हिस्सेदारी थी। रेंडेजवस के पास 25% मुफ्त इक्विटी भी थी जो किसन, शैलेंदर और पुष्पा गायकवाड़, सुनंदा पुस्कर, पूजा गुलाठी, जयंत कोटालवार, विष्णु प्रसाद, संदीप अग्रवाल के पास थी। सुनंदा पुस्कर तब थरूर की गर्लफ्रेंड थीं। बाद में वो उनकी पत्नी भी बनीं। उनकी रहस्यमयी मौत की वजह से थरूर फंस गए थे।

एक ट्वीट और सरकार से बाहर हो गए थरूर

थरूर तब भारत के विदेश राज्य मंत्री थे। सरकार की किरकिरी होती दिखी तो थरूर को बाहर कर दिया गया। हालांकि थरूर ने अपने त्याग पत्र में कहा था कि यह स्वैच्छिक इस्तीफा है। वो पार्टी को शर्मिंदा नहीं करना चाहते। वो चाहते हैं कि संसद की कार्यवाही चलती रहे, इसलिए इस्तीफा देने का फैसला किया है। लेकिन सबको पता था कि हाईकमान ने उन्हें मजबूर कर दिया था इस्तीफा देने के लिए। हालांकि सरकार ने अपने कदम यहीं पर नहीं रोके। बीसीसीआई को मजबूर कर दिया गया कि वो ललित मोदी को क्रिकेट की दुनिया से ही आउट कर दें। ऐसा हुआ भी। 2007 से आईपीएल के बिगबास बने बैठे ललित मोदी को क्रिकेट से जुड़ी हर जगह से हटा दिया गया। 

Advertisment

सुनंदा ने छोड़ा हिस्सा पर नहीं बचा सकीं थरूर को कुर्सी

हालांकि विवाद में जब थरूर की कुर्सी जाती दिखी तो सुनंदा पुस्कर ने फ्रेंचाइजी में अपना हिस्सा छोड़ने की पेशकश की। इसे थरूर को बचाने के प्रयास के रूप में देखा गया। थरूर के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले सुनंदा ने एक बयान में कहा- वो स्वेच्छा से रेंडेजस को वह स्वीट इक्विटी लौटा रही हैं जो उन्होंने मुझे दी थी। लेकिन उनका ये कदम भी थरूर को नहीं बचा सका, क्योंकि सोनिया गांधी उनसे बेहद नाराज थीं।


IPL Kochi franchise, foreign minister, Shashi Tharoor, Sunanda Pushkar, lalit modi

Modi Tharoor shashi tharoor shashi tharoor modi shashi tharoor news
Advertisment
Advertisment