Advertisment

सोनिया गांधी ने गाजा में तबाही पर किया आगाह, ‘भारत की आवाज़ अब भी सुनी जा सकती है’

सोनिया ने कहा कि “भारत की आवाज़ अब भी सुनी जा सकती है” शीर्षक वाले इस लेख में उन्होंने लिखा कि यह चुप्पी देश की पारंपरिक नैतिक और कूटनीतिक नीति से चिंताजनक बदलाव को दर्शाती है।

author-image
Mukesh Pandit
Sonia Article
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। ग़ाज़ा संकट पर कांग्रेस पार्टी की लगातार जारी सोच को दोहराते हुए कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने द हिंदू अख़बार में छपे अपने लेख में ग़ाज़ा में चल रहे युद्ध और ईरान के साथ बढ़ते तनाव पर भारत की चुप्पी पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि “भारत की आवाज़ अब भी सुनी जा सकती है” शीर्षक वाले इस लेख में उन्होंने लिखा कि यह चुप्पी देश की पारंपरिक नैतिक और कूटनीतिक नीति से चिंताजनक बदलाव को दर्शाती है।

Advertisment

 शांति बहाल करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाए

सोनिया गांधी ने सरकार से अपील की कि वह शांति बहाल करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाए और अपनी बात मजबूती से रखे। उन्होंने यह भी कहा कि अब भी देर नहीं हुई है, भारत को जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए और पश्चिम एशिया में शांति बहाली के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए।

Advertisment

एक्स पर साझा किया

एक्स पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनिया गांधी की लिखी गई यह बात साझा की, “नई दिल्ली की ग़ाज़ा में हो रही तबाही और अब ईरान के खिलाफ बिना उकसावे की बढ़ती स्थिति पर चुप्पी हमारे नैतिक और कूटनीतिक परंपराओं से चिंताजनक बदलाव को दर्शाती है। यह केवल आवाज़ खोने की बात नहीं है, बल्कि मूल्यों के आत्मसमर्पण की भी है।”

अब भी देर नहीं हुई है

Advertisment

पोस्ट में आगे लिखा है, “अब भी देर नहीं हुई है। भारत को स्पष्ट बोलना चाहिए, जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए और सभी कूटनीतिक रास्तों का उपयोग करके पश्चिम एशिया में तनाव को कम करने और बातचीत की बहाली को बढ़ावा देना चाहिए।”

सोनिया गांधी का शानदार लेख

इस बीच, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी सोनिया गांधी के लेख का एक अंश साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि इस्लामी गणराज्य ईरान भारत के प्रति उसके पूर्ववर्ती, शाही शासन से कहीं ज़्यादा सहयोगी रहा है, जिसने 1965 और 1971 की जंगों में पाकिस्तान का समर्थन किया था। एक्स पर अपनी पोस्ट में पवन खेड़ा ने लिखा, “वास्तव में, इस्लामी गणराज्य ईरान भारत के प्रति उसके पूर्ववर्ती शाही शासन से कहीं ज़्यादा सहयोगी रहा है, जिसने 1965 और 1971 की जंगों में पाकिस्तान की तरफ झुकाव दिखाया था।”

Advertisment

लेख की तारीफ़ करते हुए खेड़ा ने लिखा, “सोनिया गांधी का शानदार लेख, जो यह याद दिलाता है कि इतिहास और मानवता से मिली सीखें हमारी विदेश नीति के मज़बूत स्तंभ बने रहनी चाहिए।”

 

Advertisment
Advertisment