Advertisment

Sonu Nigam ने बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर माफी मांगी, कहा - "सॉरी कर्नाटक"

अपने एक वीडियो में गायक ने बताया कि कुछ लड़कों ने उन्हें कन्नड़ भाषा में गाने के लिए धमकाया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, "कन्नड़, कन्नड़... यही वजह है पहलगाम वाली घटना की।” उनके इस बयान को कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया।

author-image
Jyoti Yadav
Sonu Nigam apologizes for Bengaluru concert controversy says Sorry Karnataka
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बेंगलुरू, वाईबीएन डेस्क | मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में बेंगलुरु के एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान पर माफी मांगी है। सोनू निगम ने सोमवार, 5 मई की शाम  को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “सॉरी कर्नाटक। मेरा प्यार आपके लिए, मेरे अहंकार से बड़ा है। हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा।” यह विवाद 25 अप्रैल को उस समय शुरू हुआ, जब सोनू निगम बेंगलुरु के एक कॉलेज में प्रस्तुति दे रहे थे। 

Advertisment

कन्नड़ भाषा में गाने के लिए धमकाया 

अपने एक वीडियो में गायक ने बताया कि कुछ लड़कों ने उन्हें कन्नड़ भाषा में गाने के लिए धमकाया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, "कन्नड़, कन्नड़... यही वजह है पहलगाम वाली घटना की।” उनके इस बयान को कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया। बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस थाने में तीन मई को सोनू निगम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोमवार को कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने गायक के खिलाफ 'असहयोग' अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि उनके बयान से कन्नड़ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Advertisment

सोनू निगम ने शेयर किया था वीडियो

बता दें, कॉन्सर्ट के बाद सिंगर सोनू निगम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने पूरा मामला बताया जो उनके साथ शो के दौरान हुआ था। सोनू निगम ने कहा -कन्नड, कन्नड, कन्नड प्यार से कहना अलग होता है। यहीं बोले कर धमकी देना अलग होता है। सोनू निगम के मुताबिक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने कन्नड भाषा में गाना गाने को लेकर धमकाया। उन्होंने कहा कि हर कॉन्सर्ट के दौरान ऐसे लोग मिलते हैं, उन्हे बताना जरूरी होता है कि वो बुली नहीं कर सकते हैं। वरना ऐसे लोग बवासीर बन जाते हैं।

Advertisment

कॉनसर्ट के दौरान क्या हुआ था

25- 26 अप्रैल को जब सोनू निगम बेंगलुरू के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकनोलॉजी कॉलेज में परफार्म कर रहे थे तब एक फैन लगातार सोनू पर कन्नड भाषा में गाना गाने का दबाव बना रहा था। जिससे सिंगर नाराज हो गए और उन्होंने गुस्से में कहा, - ‘कन्नड़, कन्नड़’। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है ना? यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी? देखो तो कौन सामने खड़ा है। मुझे कन्नड़िगा बहुत पसंद हैं, मुझे आप लोग बहुत पसंद हैं। मैं पूरी दुनिया में जहां भी जाता हूं, मैं हमेशा बोलता हूं, सबको बोलता हूं। सोनू अंत में कहा मैं आप लोगों की इज्जत करता हूं, आपको भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। 

 

Bengaluru Police Sonu Nigam
Advertisment
Advertisment