Advertisment

बीच आसमान में निकल गया SpiceJet खिड़की का फ्रेम, कंपनी बोली सब ठीक है

फ्लाइट में सवार एक यात्री मंदार सावंत ने बताया कि उड़ान भरने के आधे घंटे बाद, खिड़की अचानक बाहर निकल गई। गनीमत ये थी कि खिड़की के पीछे का शीशा अपनी जगह पर बरकरार था, लेकिन ये है तो चिंताजनक ही।

author-image
Shailendra Gautam
spicejet

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कः गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-1080 की खिड़की का फ्रेम हवा में ही बाहर निकल आया। घटना 1 जुलाई को हुई। बीच आसमान में हुई घटना से यात्रियों में घबराहट पैदा हो गई। हालांकि एयरलाइन का कहना है कि केबिन में कोई असर नहीं था, क्योंकि खिड़की के शीशे की बाहरी परतें बरकरार थीं और यात्रियों के लिए किसी तरह का खतरा पैदा नहीं हुआ।

Advertisment

दिल्ली से गोवा जा रही थी फ्लाइट, अचानक निकल गया खिड़की का फ्रेम

फ्लाइट में सवार एक यात्री मंदार सावंत ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वो एक कार्यक्रम में शिरकत लेने के बाद गोवा से पुणे वापस जा रहे थे। उनके पीछे एक महिला बैठी थी। उनके साथ एक बच्चा भी था। उड़ान भरने के आधे घंटे बाद, खिड़की अचानक बाहर निकल गई। महिला डर गई उसने चिल्लाकर बाकी यात्रियों को बताया। मंदार का कहना है कि गनीमत ये थी कि खिड़की के पीछे का शीशा अपनी जगह पर बरकरार था, लेकिन ये है तो चिंताजनक ही। उन्होंने कहा कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उनको शांत करने की कोशिश की। उन्होंने महिला और उसके बच्चे को पीछे की दूसरी सीट पर बिठा दिया। एयरहोस्टेस ने किसी तरह खिड़की को वापस उसकी जगह पर लगा तो दिया लेकिन ये साफ था कि ये टेंपरेरी जुगाड़ ही था। फ्रेम फिर से बाहर आ सकता था। उधर एयर लाइंस ने ये तो माना कि घटना हुई थी। पर उसका कहना था कि इससे यात्रियों की सुरक्षा पर कोई खतरा पैदा नहीं हुआ। खिड़की का फ्रेम बाहर आया था। उसके पीछे का शीशा लगा था। विमान के यात्रियों को जो असुविधा हुई उसके लिए उन्होंने खेद जताया। 

अहमदाबाद हादसे के बाद कई विमानों में मिली हैं गड़बड़ियां

Advertisment

ध्यान रहे कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विमानों में कई तरह की गड़़बड़ियां दिखाई दी हैं। दिल्ली से वियना जा रही फ्लाइट उड़ान भरने के बाद सैंकड़ों फीट नीचे गोता खा गई थी। कई विमानों का मूवमेंट रोका गया क्योंकि उनमें गड़बड़ी दिखाई दे रही थी। खास बात है कि बोइंग ने 2013-14 के दौरान जो विमान भारत को सौंपे थे उनमें गड़बड़ी की बात खुद बोइंग के तकनीकी स्टाफ ने मानी थी। एक अमेरिकन न्यूज पोर्टल ने उनके हवाले से खबर छापी थी कि कुल 11 ड्रीमलाइनर विमानों को लेकर बोइंग के स्टाफ ने चिंता जताई थी। इनमें से कुछ भारत में आए थे। 

SpiceJet, SpiceJet flight problem, Ahmedabad accident, india flight crash | trendig news

trendig news air india flight crash flight
Advertisment
Advertisment