Advertisment

सेना के शौर्य को किया नमन, भाजपा ने निकाली भव्य Tiranga Yatra, गूंजे जयकारे

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ ने न केवल भारतीय सेना के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, संगठन और एकता की भावना को भी और अधिक प्रबल किया। यह यात्रा एक प्रेरणादायक संदेश बनकर उभरी कि भारत का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है।

author-image
Ranjana Sharma
Tiranga yatra

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन डेस्क: देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' का आयोजन किया गया। यह यात्रा श्री राधा कृष्ण पार्क से प्रारंभ होकर गौर सिटी के 7वें एवेन्यू तक करीब 2 किलोमीटर तक पैदल निकाली गई, जिसमें हजारों नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य व बलिदान को सम्मान देना और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

Advertisment

यात्रा में जुटी भारी भीड़, गूंजे देशभक्ति के नारे

यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में तिरंगा था और वातावरण "भारत माता की जय" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" जैसे नारों से गूंज उठा। बच्चों, युवाओं, बुज़ुर्गों और महिलाओं की उत्साही भागीदारी ने यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।

मुख्य अतिथि ने सेना के शौर्य को बताया गौरव का प्रतीक

Advertisment

यात्रा के मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और हमारी सेना ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर करारा जवाब दिया है। उन्होंने इस यात्रा को एक देशभक्ति से परिपूर्ण ऐतिहासिक क्षण बताया और उपस्थित सभी देशवासियों का उत्साहवर्धन किया।

भाजपा नेताओं ने रखा स्पष्ट उद्देश्य

भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह यात्रा सेना के प्रति जनता की आस्था और सम्मान को दर्शाती है। जन-जन की जुबान पर 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' जैसे नारे थे। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इस यात्रा का मकसद है देश की महान सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करना, मोदी सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना और समाज में एकता तथा संगठन की भावना को मजबूत करना।”

Advertisment

युवाओं का जोश रहा देखने लायक

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और तिरंगा यात्रा अभियान के संयोजक राज नागर ने कहा कि  “भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के मंसूबों को नेस्तनाबूद कर दिया। जो भी भारत पर बुरी नजर डालेगा, उसका अंजाम ऐसा ही होगा। हमारी युवा पीढ़ी देश के लिए पूरी तरह समर्पित है।”

Advertisment
Advertisment