Advertisment

Top Headlines LIVE : रूस ने भी भारत को यूएन की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की मांग का समर्थन किया

दिनभर की प्रमुख खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। आइए पढ़ें लाइव खबरें और सबसे ताजा अपडेट्स। 

author-image
YBN News
एडिट
New Update
Sargai lavrov

यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की महत्वपूर्ण लेटेस्ट खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। चाहे बात राजनीति की हो, अर्थव्यवस्था की, सामाजिक मुद्दों की, या फिर वैश्विक घटनाओं की, हमारा उद्देश्य है तथ्यपरक, गहन और संतुलित जानकारी सबसे पहले आपको प्रदान करना। यह ब्लॉग आपके लिए है, ताकि आप दुनिया की हर बड़ी और छोटी हलचल से जुड़े रहें। हम चाहते हैं आपको ऐसी सूचनाएं देना जो न केवल जागरूक करें, बल्कि विचार और विश्लेषण को भी प्रेरित करें। यह लाइव ब्लॉग खबरों का एक विश्वसनीय स्रोत है, जहां हर अपडेट तथ्यों पर आधारित और समयबद्ध होता है। हमारे साथ खबरों की इस यात्रा का हिस्सा बनें रहें।

महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानें

स्वास्थ्य,मनोरंजन और लाइफस्टाइल के साथ ही तमाम मुद्दों से जुड़ी देश- विदेशकी महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानने के लिए अलग से संबंधित खबर पर क्लिक करें। हम खबरों को आम बोलचाल की भाषा में पेश करने का प्रयास करते हैं ताकि पाठकों को इन्हें समझने में आसानी हो और हर जरूरी खबर से रू-ब-रू होकर पाठक समय से अपडेट हो सकें। समसामयिक विषयों पर एक्सपर्ट्स के विचार जानने के लिए नजरिया कॉलम में जाएं। 

ताजा ख़बरों के तत्काल अपडेट के लिए Live ब्लॉग से जुड़े रहें।

: top news | live updates | Hindi news today Top headlines today  Today Top News | India Top News

  • Sep 27, 2025 23:25 IST

    रूस ने भी भारत को यूएन की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की मांग का समर्थन किया

    न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में रूस ने शनिवार को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के लिए भारत और ब्राजील का खुला समर्थन किया। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि हम सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के लिए भारत और ब्राजील के आवेदन का समर्थन करते हैं। लावरोव ने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार का मुद्दा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। रूस एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के प्रतिनिधित्व के विस्तार के माध्यम से ही इसके लोकतंत्रीकरण का आह्वान करता है। हम परिषद में स्थायी सीटों के लिए भारत और ब्राजील के आवेदन का समर्थन करते हैं। साथ ही अफ्रीका के प्रति ऐतिहासिक अन्याय को उन मानदंडों के भीतर सुधारते हैं जिन पर स्वयं महाद्वीप के देशों ने सहमति व्यक्त की है।समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने कहा-हमारे देश के खिलाफ किसी भी आक्रमण का 'निर्णायक जवाब' दिया जाएगा। 



  • Sep 27, 2025 22:51 IST

    हरियाणा में नूंह में रेड करने पहुंची पुलिस पर गांव वालों ने किया पथराव, 14 लोग हिरासत में लिए गए

    नूंह, आईएएनएस। हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्र के इंदाना गांव में शनिवार को तावडू और पूनहाना सीआईए स्टाफ ने संयुक्त रूप से रेड की कार्रवाई की। इस दौरान गांव वालों ने रेड करने पहुंची पुलिस पर पथराव किया और हवाई फायरिंग भी की, जिससे पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, मामले की जानकारी मिलते ही पुन्हाना थाना प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे और 14 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया।

    यह रेड पंजाब से लाई गई एक गाड़ी के मामले से जुड़ी थी, जिसमें आजाद पुत्र सुबे खान, शाहिद पुत्र खुर्शीद और शाहरुख पुत्र महमूद आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रेड सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई, जब पुलिस टीम आजाद के घर पर पहुंची। आरोपी आजाद पुलिस को देखते ही मौके से भाग निकला, जबकि उसके घर की महिलाओं ने पुलिस के साथ बदतमीजी की। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से एक महिला को हिरासत में लिया गया। इसी बात को लेकर पूरे मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

    हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस वाहनों को काफी नुकसान हुआ, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं लगी। पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल बुलाया और दोबारा रेड की गई, जिसमें शौकीन, यूनुस, जावेद, नासिर, हाफिज, रिहान, मुस्ताक, अजहरुद्दीन, युसूफ, वाजिद, नाईमा, शाहीना और नजमा को हिरासत में लिया गया।



  • Sep 27, 2025 22:19 IST

    बीएमडब्ल्यू केस की आरोपी महिला की जमानत के बाद तिहाड़ से देर रात रिहाई

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। धौला कुआं (दिल्ली) BMW दुर्घटना मामले में पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा मामले में जमानत दिए जाने के बाद आरोपी गगनप्रीत कौर को देर रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने बीएमडब्ल्यू दुर्घटना की मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर को जमानत देते हुए शनिवार को कहा कि हादसे की सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि गैर इरादतन हत्या का आरोप कमजोर आधार पर है। कुछ ही सेकंड में घटनास्थल पर पहुंचे एम्बुलेंस चालक और पैरामेडिक कर्मियों को मानवता न दिखाने और अपने पेशेवर कर्तव्य में विफल रहने के लिए फटकार लगाते हुए, अदालत ने कहा कि कुछ लोग घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने के बावजूद कोई सहायता नहीं कर पाए। 

    कौर (38) कथित तौर पर उस बीएमडब्ल्यू कार को चला रही थीं जिसने वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इस घटना में नवजोत सिंह (52) की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गर्ग ने निर्देश दिया कि कौर को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर रिहा किया जाए। उन्होंने जमानत की शर्त के तहत कौर को अपना पासपोर्ट भी जमा करने का आदेश दिया। अदालत ने न्यायिक उदाहरणों को रेखांकित किया और कहा जमानत नियम है, जबकि जेल अपवाद है। अदालत ने कहा कि फुटेज के अनुसार, कार नियंत्रण खो बैठी, डिवाइडर से टकराई और पलटने के दौरान मोटरसाइकिल सवार से टकरा गई। इसके बाद, मोटरसाइकिल सवार एक बस से टकरा गए, और दोपहिया वाहन पर पीछे बैठा व्यक्ति बीएमडब्ल्यू कार के आगे गिर गया, जबकि मोटरसाइकिल चालक उसके नीचे आ गया। इसने कहा कि यह बहुत ही आश्चर्य की बात है कि जिस डीटीसी बस के संपर्क में मोटरसाइकिल आई, वह रुकी तक नहीं। वह कुछ देर के लिए धीमी हो जाती है और फिर दुर्घटना के प्रभाव की परवाह किए बिना आगे बढ़ जाती है। इस बात पर जोर देते हुए कि दिल्ली पुलिस ने मामले में धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) लगाई है। 



  • Sep 27, 2025 21:29 IST

    'आई लव मोहम्मद' विवाद पर अबू आजमी बोले, योगी आदित्यनाथ पुलिस को दी छूट को वापस लें

    मुंबई, आईएएनएस। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर उत्तर प्रदेश की सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है। अबू आजमी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रोकने की मांग कई लोगों ने की थी, फिर भी भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेला।उनका मानना है कि जिस तरह से पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने हमारे निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा, ऐसे में हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच कैसे खेल सकते हैं? इसीलिए मैच से होने वाली आय को आतंकवाद से पीड़ित परिजनों को दिया जाना चाहिए, जिससे कुछ हद तक पीड़ित लोगों का दर्द कम हो पाए।

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस देश में लोकतंत्र समाप्त हो रहा है। संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं, जो बहुत गलत है।बरेली विवाद पर उन्होंने कहा कि कानपुर में गलत तरीके से एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद इसके खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि बरेली में अगर कुछ गलत हुआ था तो केस दर्ज होना चाहिए था। पुलिस ने जिस तरह लाठीचार्ज किया, उसकी निंदा होनी चाहिए।

    उन्होंने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने 'आई लव मोहम्मद' कहकर अपने पैगंबर के प्रति प्रेम व्यक्त किया, लेकिन इस पर एफआईआर दर्ज कर दी गई। आजमी ने इसे गलत ठहराते हुए कहा कि इससे लोगों में आक्रोश फैला और पूरे देश में प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।



  • Sep 27, 2025 21:10 IST

    एक्टर विजय की करूर रैली में भगदड़! दम घुटने से 20 लोगों की मौत की आशंका, कई लापता

    करुर, वाईबीएन डेस्क।  तमिलनाडु के करूर में एक्टर और TVK चीफ विजय की रैली में बड़ा हादसा हो गया। तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति के कारण बच्चों सहित कम से कम दम घुटने से 20 की मौत हो गई है, कई बेहोश हैं। विजय ने भाषण रोककर एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली कराया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर में आम जनता से चिकित्सकों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की। सीएम ने कहा कि  स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को हरसंभव सहायता प्रदान करने की सलाह दी, मंत्री अन्बिल महेश को भी सहायता प्रदान करने के लिए करूर जाने को कहा गया है।
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग, जिनमें बच्चे और पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे, दम घुटने से बेहोश हो गए और गिर पड़े। अभी तक हादसे में 20लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौके पर मौजूद विजय ने हालात देखते ही तुरंत भाषण रोक दिया और मंच से पानी की बोतलें भीड़ की ओर फेंककर मदद करने की कोशिश की।विजय की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति, कई लोगों के अस्पताल में भर्ती होने पर मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, ‘करूर से मिली जानकारी चिंताजनक’ है। खबर अपडेट हो रहीहै।



  • Sep 27, 2025 21:01 IST

    एक्टर विजय की करूर रैली में भगदड़! दम घुटने से 11 लोगों की मौत, कई लापता

    करुर, वाईबीएन डेस्क।  तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हुई। दम घुटने से 11 की मौत हो गई है, कई बेहोश हैं। विजय ने भाषण रोककर एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली कराया। तमिलनाडु के करूर में एक्टर और TVK चीफ विजय की रैली में बड़ा हादसा हो गया। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग, जिनमें बच्चे और पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे, दम घुटने से बेहोश हो गए और गिर पड़े। अभी तक हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौके पर मौजूद विजय ने हालात देखते ही तुरंत भाषण रोक दिया और मंच से पानी की बोतलें भीड़ की ओर फेंककर मदद करने की कोशिश की।



  • Sep 27, 2025 20:50 IST

    तीरंदाजी में भारत ने मारी बाजी, 18 साल की शीतल ने गोल्ड जीतकर रच दिया इतिहास

    एकतरफ वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का खुमार भारत में छा चुका है। 27 सितंबर से इसका आगाज हुआ। दूसरी तरफ तीरंदाजी में भारत की शीतल देवी ने शीतल देवी वर्ल्ड पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है। 18 साल की शीतल ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।
    27 सितंबर को पैरा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपना उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. शीतल ने ग्वांगजू में महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में तुर्किये की शीर्ष रैंकिंग वाली ओजनूर क्यूर गिर्डी को 146-143 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया है.  पेरिस पैरालिंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता शीतल देवी ने दक्षिण कोरिया में चल रही पैरा तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी सफलता हासिल की है। 27 सितंबर को उन्होंने एक ही दिन में महिला टीम स्पर्धा में सिल्वर और मिश्रित टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।



  • Sep 27, 2025 20:23 IST

    निर्वाचन आयोग चार और पांच अक्टूबर को बिहार चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग बिहार में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए चार और पांच अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इस राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है।

     चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले निर्वाचन अधिकारियों द्वारा राज्यों का दौरा करना आम बात है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व वाली टीम चार और पांच अक्टूबर को राज्य का दौरा करेगी। बिहार चुनाव के लिए आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की एक ब्रीफिंग भी तीन अक्टूबर को यहां होने की उम्मीद है। बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अंतिम चरण में है और अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा राज्य के चुनाव अधिकारियों से मुलाकात करता है।



  • Sep 27, 2025 19:59 IST

    दिल्ली में पति ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर; वारदात के पीछे की वजह जानें

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में शनिवार दोपहर घरेलू विवाद के चलते चलते सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 45 वर्षीय अब्दुल नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से पत्नी रिजवाना( 40 साल) और बेटा अरबाज(17 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जग प्रवेश चंद अस्पतालमें भर्ती कराया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

    समाचार एजेंसी यूनीवार्ता के अनुसार, जिले के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि दोपहर करीब 1:43 बजे पुलिस को डायल पर फायरिंग की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि परिजन पहले ही पीड़ित महिला और उसके बेटे को अस्पताल ले जा चुके हैं। जांच में सामने आया कि घायल महिला (40 वर्ष) का लंबे समय से पति के साथ विवाद चल रहा था.। इसी वजह से वह पिछले ढाई–तीन महीने से अपने मायके, दयालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगा नगर में रह रही थी।



  • Sep 27, 2025 19:33 IST

    दिल्ली-एनसीआर के लिए डरावनी तस्वीर, पंजाब के खेतों में जलने लगी पराली

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में प्रदूषण की समस्या के देखते हुए पंजाब से शनिवार को एक बेहद डरावनी तस्वीर सामने आई है। जिसमें पंजाब के अमृतसर में अमृतसर के सठियाला गांव में किसान  खेत में पराली जला रहे हैं। यह शुरुआती स्थिति है और आने वाले दिनों में पंजाब व हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं देखी जा सकती हैं।

    एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब हरियाणा में सितंबर-अक्टूबर से पराली जलाने का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है। इसके बाद नवंबर-दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सांस लेना मुहाल हो जाता है। यह कोई छिपी हुई  बात नहीं रह गई है कि पंजाब-हरियाणा में बड़े पैमाने पर जलने वाली पराली दिल्ली की हवा दमघोंटू बना देती है। हर साल इन्हीं दो महीनों में पराली का धुंआ, गाड़ियों के धुंए से मिलकर दिल्ली को इतना प्रदूषित कर देते हैं कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है।



  • Sep 27, 2025 18:56 IST

    भूटान के बाद मॉरीशस ने भी भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का समर्थन किया

    न्यूयॉर्क, वाईबीएन डेस्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने कहा है कि भारत आज एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है और उसे सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता  मिलनी चाहिए, जो वैश्विक मामलों में उसकी रचनात्मक भूमिका के अनुरूप है। मॉरीशस ने कहा कि क्षेत्रीय संतुलन के लिए यह अति आवश्यक है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषदका स्थायी सदस्य बने। भारत को भी रूस, चीन, अमेरिकी, फ्रांस की तरह सुरक्षा परिषद में वीटो पावर मिलनी चाहिए।

    बता दें इससे पहले भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य बनाए जाने की वकालत भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे ने की थी। वर्ष 2025 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों के अतिरिक्त निम्नलिखित अस्थायी सदस्य कार्यरत हैं। इनमें अल्जीरिया, डेनमार्क, ग्रीस, गुयाना, पाकिस्तान, पनामा, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया, और सोमालिया। इनमें से, अल्जीरिया, गुयाना, पाकिस्तान, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त होगा, और उनके स्थान पर 2026 से शुरू होने वाले नए सदस्यों का चुनाव किया गया।



  • Sep 27, 2025 18:28 IST

    कॉमेडियन कपिल शर्मा शर्मा को धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

    मुंबई, वाईबीएन डेस्क।कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से पकड़ा है। आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी नाम से हुई है। बता दें कि आरोपी ने कपिल शर्मा के पीए को फोन कर 1 करोड़ रुपये मांगे थे, रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि अभी तक आरोपी चौधरी का किसी गैंग से संपर्क नहीं निकला है। कपिल शर्म को गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गिरोह का बताकर धमकी दी गई थी। 



  • Sep 27, 2025 18:01 IST

     ओली के तीखे बोल : तोड़फोड़ और आगजनी के जरिए हासिल की गई सत्‍ता

    नेपाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। देश के पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता केपी शर्मा ओली ने मौजूदा सरकार की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एक बयान में ओली ने वर्तमान सरकार को तंज कसते हुए "Gen-Z सरकार" करार दिया और आरोप लगाया कि यह सरकार न तो संविधानिक प्रावधानों के तहत बनी है, और न ही इसे जनता के वोटों से जनादेश प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह सत्ता किसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से नहीं, बल्कि "तोड़फोड़ और आगजनी" के जरिए हासिल की गई है। |



  • Sep 27, 2025 16:46 IST

    'चार दीपावली' का वादा: शाह के बयान से बदले चुनावी समीकरण

    बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है, क्योंकि विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले ही सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। तमाम राजनीतिक दलों ने चुनावी रणभूमि में अपनी ताक़त झोंक दी है और नेताओं के दौरों से लेकर जनसभाओं तक हर तरफ चुनावी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अररिया से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए बीजेपी की रणनीति और तेवर दोनों को साफ कर दिया। जनसभा के दौरान उन्होंने न केवल विपक्ष पर तीखे हमले किए, बल्कि राम मंदिर, घुसपैठ और विकास जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।



  • Sep 27, 2025 15:20 IST

    मुंगेर में कब्रिस्तान जमीन विवाद से भड़की हिंसा, गोलीबारी में युवक घायल

    मुंगेर के सफिया सराय थाना क्षेत्र के महमदपुर फरदा इलाके में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर रविवार को भारी विवाद भड़क उठा, जो जल्दी ही गोलीबारी और पथराव में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प में एक युवक के पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद की शुरुआत कब्रिस्तान की जमीन की घेराबंदी से हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हालात नियंत्रण से बाहर हो गए। घटना में जमाल मलिक पर फायरिंग करने का आरोप है, और पथराव में कई लोग घायल होने की आशंका जताई जा रही है।



  • Sep 27, 2025 13:59 IST

    लेह: प्रदर्शनकारियों ने किया सीआरपीएफ जवानों पर हमला, सुरक्षा के लिए गोलीबारी जरूरी हुई : डीजीपी 

    24 सितंबर को हुई हिंसा के बारे में लद्दाख के डीजीपी डॉ. एसडी सिंह जामवाल ने बताया कि सीआरपीएफ जवानों को बेरहमी से पीटा गया, जिनमें से एक अभी भी गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान चार महिला पुलिसकर्मी आग लगी इमारत में फंसी थीं, जिसे भीड़ ने निशाना बनाया। सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिससे चार लोगों की मौत हुई। पहले दिन 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, और बाद में यह संख्या 70-80 तक पहुंच गई। डॉ. जामवाल पर भी हमला हुआ, लेकिन वे मामूली चोटों के साथ बच निकले। घायल व्यक्तियों में सीआरपीएफ और लद्दाख पुलिस के जवान शामिल हैं, साथ ही 70-80 नागरिक भी घायल हुए हैं।

     



  • Sep 27, 2025 12:20 IST

    पीएम मोदी ने ओडिशा से 60,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारसुगुड़ा से देशभर के लिए विकास की कई बड़ी योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आवास जैसे क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ब्रह्मपुर से उधना (सूरत) तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई, जो राज्यों के बीच किफायती व सुविधाजनक संपर्क को बढ़ावा देगी। इसके साथ ही, उन्होंने 37,000 करोड़ रुपये की लागत से बने 97,500 से अधिक 4G मोबाइल टावरों का भी लोकार्पण कर राष्ट्रीय संचार ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया।



  • Sep 27, 2025 11:50 IST

    बब्बर खालसा आतंकी परमिंदर सिंह को अबू धाबी से भारत लाया गया

    पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी को अबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। वह पाकिस्तान में छिपे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पसियां गैंग का करीबी सदस्य है। परमिंदर सिंह पंजाब में पेट्रोल पंप हमलों और फिरौती जैसे कई गंभीर अपराधों में वांछित था।



  • Sep 27, 2025 10:17 IST

    श्री विजयपुरम-2 कुएं में मिला प्राकृतिक गैस का विशाल स्रोत

    अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित श्री विजयपुरम-2 कुएं में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह कुआं समुद्र में 295 मीटर की गहराई पर स्थित है, जबकि इसकी खुदाई 2650 मीटर तक की गई थी। इस खोज की जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की। मंत्री पुरी ने बताया कि कुएं का शुरुआती उत्पादन परीक्षण 2212 से 2250 मीटर की गहराई पर किया गया, जहां प्राकृतिक गैस की उपस्थिति की पुष्टि हुई। इस दौरान गैस के जलने (फ्लेयरिंग) का दृश्य भी देखने को मिला। गैस के नमूने एक जहाज के माध्यम से काकीनाडा पोर्ट लाए गए, जहां जांच में पाया गया कि इनमें 87% मीथेन मौजूद है।



  • Sep 27, 2025 09:18 IST

    मुंबई -हैदराबाद में बारिश का सिलसिला जारी, दिल्ली में उमस ने किया पसीना-पसीना

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है, लेकिन देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।शनिवार सुबह मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हुई।  तेलंगाना के हैदराबाद शहर औरआसपास भारी बारिश के बाद, अधिकारियों ने कल रात हिमायत सागर जलाशय के द्वार खोल दिए, जिससे चादरघाट पुल के पास मूसी नदी उफान पर आ गई पुलिस अधिकारियों ने सड़क बंद कर दी, मूसी नदी के पास के घरों में पानी भर गया।

    गुजरात में नवरात्रि के दौरान बारिश से फीका पड़ा उत्सव 

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शारदीय नवरात्रि खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। गुजरात के लिए यह त्योहार बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस नवरात्रि राज्य में गरबा और डांडिया का महा उत्सव मनाया जाता है। लेकिन मौसम की मार इस बार की नवरात्रि को फीका कर रही है। बता दे कि पिछले 3 दिनों से गुजरात के कई जिलों में हल्की और धीरे-धीरे तेज होने वाली बरसात हो रही है। इस वजह से आम जनमानस को तो परेशानी हो ही रही है, लेकिन त्योहार का मजा भी कम हो रहा है। दरअसल, बारिश होने से कीचड़ और जलभराव हो गया है।

    दिल्ली में उमस से लोग परेशान 

    दिल्ली की बात करें तो एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. राजधानी दिल्ली में तेज धूप के चलते शुक्रवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया। लोधी रोड मौसम केन्द्र के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी तेज धूप के चलते दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास होगा। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

     



  • Sep 27, 2025 08:50 IST

    गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, उप्र के 5 युवकों की दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार को सुबह भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। तेज रफतार थार गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना से 5 लोगों की मौत और 1 युवक के घायल होने की खबर  है। इस भयानक हादसे की खबर ने लोगों को बुरी तरह से झकजोर दिया है। 
    यह भीषण हादसा गुरुग्राम में आज सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। जब एक खौफनाक मंजर देखा गया। यहां एक तेज रफ्तार थार गाड़ी अचानक डिवाइडर से जा टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई है। इसमें 1 युवक ने इलाज के दौरान जाव गंवाई और 1 घायल का इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच के मुताबिक, कार सवार उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।



  • Sep 27, 2025 08:36 IST

    भूटान का साथ, भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य बनाए जाने की वकालत

    न्यूयॉर्क, वाईबीएन डेस्क। भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे ने संयुक्त महासभा के सत्र की सामान्य बहस के दौरान अपने संबोधन में भारत की तारीफ करते हुए भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य बनाए जाने की पुरजोर वकालत की। साथ ही जापान को भी स्थायी सदस्य बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत स्थायी सदस्य बनने का स्वाभाविक दावेदार है और इससे दक्षिण एवं मध्य एशिया में शांति की बहाली में मदद मिलेगी और शक्ति संतुलन कायम हो सकेग।  

    बता दें कि वर्ष 2025 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों के अतिरिक्त निम्नलिखित अस्थायी सदस्य कार्यरत हैं। इनमें अल्जीरिया, डेनमार्क, ग्रीस, गुयाना, पाकिस्तान, पनामा, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया, और सोमालिया। इनमें से, अल्जीरिया, गुयाना, पाकिस्तान, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त होगा, और उनके स्थान पर 2026 से शुरू होने वाले नए सदस्यों का चुनाव किया गया। वर्ष 1947 में, नई दिल्ली स्थित संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र (UNIC) स्वतंत्र भारत में संयुक्त राष्ट्र का पहला कार्यालय बना । भारत आठ कार्यकालों (कुल 16 वर्षों) के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रहा है, जिसमें सबसे हालिया कार्यकाल 2021-22 का है।



  • Sep 27, 2025 07:52 IST

    पाकिस्तान को कड़ा जवाब, भारत किसी की गीदड़ भभकियों से नहीं डरता!

    न्यूयॉर्क, वाईबीएन डेस्क: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के भाषण पर भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने कहा, "जहां तक आतंकवाद का सवाल है, हम स्पष्ट कर रहे हैं कि आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों के बीच कोई भेद नहीं किया जाएगा। दोनों को जवाबदेह ठहराया जाएगा, और न ही हम परमाणु ब्लैकमेल की आड़ में आतंकवाद को बढ़ावा देने की अनुमति देंगे। भारत ऐसी धमकियों के आगे कभी नहीं झुकेगा। दुनिया के लिए भारत का संदेश स्पष्ट है। आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस होना चाहिए।
    भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने UNGA में पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के बयानों का करारा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करना होगा और आतंकी शिविरों को तत्काल बंद कर आतंकियों को भारत को सौंपना चाहिए। यह जवाब न केवल पाकिस्तान की दोगली नीति को बेनकाब करता है, बल्कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को भी मजबूती से रेखांकित करता है। गहलोत ने साफ किया कि पाकिस्तान ने न केवल ओसामा बिन लादेन को पनाह दी, बल्कि वह लगातार आतंकी संगठनों को समर्थन देता रहा है, जैसे कि अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार रेजिस्टेंस फ्रंट को।

     



  • Sep 27, 2025 07:33 IST

    हरियाणा के सोनीपत में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता, नींद से जागे लोग

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार को आधी रात के बाद अचानक भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी धरती हिलने लगी। घरों के दरवाजे-खिड़कियां भी हिलने लगे। झटके महसूस होते ही कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।आसपास के इलाकों में भी कंपन महसूस किया गया, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

    सोनीपत रहा केंद्र

    न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, रात करीब 1 बजकर 47 मिनट पर धरती अचानक हिलने लगी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र सोनीपत ही रहा। झटके इतने जोर के थे कि कई लोग नींद से अचानक जाग गए और घबराकर घरों से बाहर निकल आए। देर रात का समय होने के कारण शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है।



  • Sep 27, 2025 07:12 IST

    न्यूयॉर्क में शेख हसीना समर्थकों का बांग्लादेश की यूनुस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हिंदुओं के उत्पीड़न के आरोप

    न्यूयॉर्क, वाईबीएन डेस्क। अल्पसंख्यकों, हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों के उत्पीड़न और चुनाव टाले जाने जैसे मुद्दों को लेकर बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थकों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर व बैनर लिए हुए थे।

    प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम अवैध यूनुस शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि 5 अगस्त 2024 के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुरक्षा कारणों से देश छोड़ना पड़ा और यूनुस ने देश पर कब्जा कर लिया और तब से अल्पसंख्यकों, हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों की हत्या की जा रही है। लाखों लोगों को अपना देश छोड़ना पड़ा, खासकर हिंदुओं को... बांग्लादेश में स्थिति बहुत खराब है और यही वजह है कि लोग यहां विरोध करने आए हैं। यूनुस को सत्ता छोड़नी चाहिए और चुनाव कराना चाहिए..।"



  • Sep 27, 2025 06:54 IST

    नेपाल के रामेछाप जिले में दूसरी बार आया 4 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की खबर नहीं 

    काठमांडू, वाईबीएन डेस्क। पूर्वी नेपाल के रामेछाप जिले में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर चार तीव्रता वाला भूकंप महसूस आया। भूकंप से हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, अपराह्न दो बजकर 14 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में रामेछाप जिले के वटैली क्षेत्र में स्थित था। इससे पहले 17 अगस्त को भी इसी जिले में रिक्टर पैमाने पर चार की तीव्रता वाला भूकंप आया था। 



India Top News top news live updates Today Top News
Advertisment
Advertisment