/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/06/road-accident-2025-07-06-21-15-11.jpg)
फाइल फोटो।
यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की महत्वपूर्ण लेटेस्ट खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। चाहे बात राजनीति की हो, अर्थव्यवस्था की, सामाजिक मुद्दों की, या फिर वैश्विक घटनाओं की, हमारा उद्देश्य है तथ्यपरक, गहन और संतुलित जानकारी सबसे पहले आपको प्रदान करना। यह ब्लॉग आपके लिए है, ताकि आप दुनिया की हर बड़ी और छोटी हलचल से जुड़े रहें। हम चाहते हैं आपको ऐसी सूचनाएं देना जो न केवल जागरूक करें, बल्कि विचार और विश्लेषण को भी प्रेरित करें। यह लाइव ब्लॉग खबरों का एक विश्वसनीय स्रोत है, जहां हर अपडेट तथ्यों पर आधारित और समयबद्ध होता है। हमारे साथ खबरों की इस यात्रा का हिस्सा बनें रहें।
महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानें
स्वास्थ्य,मनोरंजन और लाइफस्टाइल के साथ ही तमाम मुद्दों से जुड़ी देश- विदेशकी महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानने के लिए अलग से संबंधित खबर पर क्लिक करें। हम खबरों को आम बोलचाल की भाषा में पेश करने का प्रयास करते हैं ताकि पाठकों को इन्हें समझने में आसानी हो और हर जरूरी खबर से रू-ब-रू होकर पाठक समय से अपडेट हो सकें। समसामयिक विषयों पर एक्सपर्ट्स के विचार जानने के लिए नजरिया कॉलम में जाएं।
ताजा ख़बरों के तत्काल अपडेट के लिए Live ब्लॉग से जुड़े रहें। Hindi News Today | Current affairs 2025 Hindi news today | top headlines today | Hindi news today Top headlines today | Breaking Hindi News | breaking news in hindi
- Oct 05, 2025 23:54 IST
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई
कबीरधाम, वाईबीएन डेस्क। छतीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रविवार की रात को एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में 3 महिलाओं और एक नाबालिग समेत 5 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रविवार को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं व एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।
- Oct 05, 2025 22:21 IST
ओडिशा के कटक में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुटों में बवाल, डीसीपी समेत कई घायल
कटक, वाईबीएन डेस्क। ओडिशा के कटक में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश खिलारी सहित छह लोग घायल हो गए। यह घटना दरगाहबाजार क्षेत्र के हाटीपोखरी के पास शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे हुई, जब शोभायात्रा काथाजोड़ी नदी के किनारे देवीगड़ा की ओर तेज आवाज में संगीत बजाते हुए जा रही थी, जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।
हिंसा को लेकर छह लोगों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त एस देव दत्त सिंह ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘गिरफ्तार किए गए लोग पथराव में शामिल थे और उनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की गई। अधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने पर स्थानीय लोगों की ओर से आपत्ति जताई गई और इससे विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थराव किया और कांच की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा।
- Oct 05, 2025 21:31 IST
हम सब एक हैं, हम सब हिंदू हैं, बोले मोहन भागवत
सतना (मप्र): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मध्य प्रदेश के सतना जिले एक गुरुद्वारे का उद्घाटन करने के बाद बीटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे कोई खुद को किसी भी भाषा या संप्रदाय का माने, लेकिन सच्चाई यह है कि हम सब एक हैं, हम सब हिंदू हैं। भागवत ने कहा कि "हमारे घर का एक कमरा, जिसमें मेरा कुर्सी-टेबल रहता था, उसे किसी ने हथिया लिया है। कल मुझे उसे वापस लेकर फिर से अपना डेरा डालना है।
संघ प्रमुख ने कहा, आज हम लोगों की स्थिति ऐसी है कि हम एक टूटा हुआ आईना देखकर अपने आपको अलग मान रहे हैं। एकता चाहिए... झगड़ा क्यों है? चाहे हम अपने आप को किसी भी भाषा या संप्रदाय का कहें लेकिन यह सत्य है कि हम सब एक हैं। हम सब लोग हिन्दू हैं। भागवत ने कहा कि एक चतुर अंग्रेज यहां आया, हमसे लड़ाई की, हमें हराकर हम पर राज किया। उन्होंने कहा, उसने हमारे हाथ से आध्यात्मिकता का दर्पण छीन लिया और उसकी जगह भौतिकवाद का टूटा हुआ दर्पण थमा दिया। तब से हम खुद को अलग-अलग मानने लगे और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगे।
- Oct 05, 2025 21:07 IST
दिल्ली के पश्चिम विहार हत्याकांड मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुलतानपुर में हत्या के मामले में फरार 31 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसकी पहचान नांगलोई निवासी सलमान उर्फ लकी के रूप में हुई है। आरोपी पश्चिम विहार पूर्वी में 15 मई को दर्ज किए गए एक मामले में वांछित था। पुलिस ने कहा कि यह मामला ज्वालापुरी में पेट्रोल पंप के पास हुए एक हिंसक हमले से संबंधित है, जहां पुरानी रंजिश के कारण सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और अन्य तीन को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल की।
- Oct 05, 2025 20:35 IST
2020 में जहां कांटे की टक्कर थी, उन सीटों से काट डाले 23 लाख महिलाओं के नाम : कांग्रेस का आरोप
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लगभग 23 लाख महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर 59 विधानसभा सीटों से हैं, जहां 2020 के चुनावों में कांटे की टक्कर देखी गई थी। अपने वोट चोरी के दावों को दोहराते हुए, विपक्षी दल ने यह भी पूछा कि इन महिलाओं ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में जब वोट डाला था, तब क्या ये वोट फर्जी थे और क्या फर्जी वोटों से चुने गए सांसदों ने सरकार बनाने में मदद की थी।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर, निर्वाचन आयोग बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली कर रहा है। उन्होंने यहां इंदिरा भवन मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया, बिहार में लगभग 3.5 करोड़ महिला मतदाता हैं, लेकिन लगभग 23 लाख महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। लांबा ने कहा कि ये महिलाएं आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगी और हमारा मानना है कि यह फैसला संविधान के विरुद्ध है। लांबा ने दावा किया, बिहार के जिन छह जिलों से सबसे ज्यादा महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, वे हैं गोपालगंज, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, भोजपुर और पूर्णिया।
नरेंद्र मोदी एक तरफ बिहार में चुनाव को प्रभावित करने के लिए महिलाओं के खाते में पैसा डाल रहे हैं।
— Congress (@INCIndia) October 5, 2025
दूसरी तरफ, उन्होंने चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिहार की करीब 23 लाख महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए।
नरेंद्र मोदी ने टारगेट कर महिलाओं के वोट काटे हैं और उनके अधिकार भी छीने हैं।… pic.twitter.com/VYB4UiYrEIबिहार में नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग ने मिलकर भयंकर 'वोट चोरी' की है
— Congress (@INCIndia) October 5, 2025
देखिए सबूत 👇🏼 pic.twitter.com/RAeS4PhNt7 - Oct 05, 2025 19:57 IST
दीपावली से पहले दिल्ली में छापेमारी के दौरान 1,700 किलोग्राम पटाखे जब्त
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली पुलिस ने इस महीने दीपावली से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में छापेमारी के दौरान 1,700 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए और सात लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने द्वारका, रोहिणी, उत्तम नगर, शास्त्री नगर, मुकुंदपुर और शाहदरा में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि ये अभियान वायु प्रदूषण से निपटने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उच्चतम न्यायालय के हालिया निर्देशों के अनुरूप चलाए गए। दिल्ली की वायु गुणवत्ता अक्टूबर के महीने से लेकर पूरी सर्दी तक खराब रहती है।
डीसीपी ने बताया कि छापेमारी में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1,645 किलोग्राम पटाखे और एक पिकअप ट्रक जब्त किया गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंडोली में एक और छापेमारी की गई जहां एक किराना दुकान के मालिक से 106 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए जिससे जब्त किए गए अवैध पटाखों का वजन बढ़कर 1,751 किलोग्राम हो गया। अधिकारी ने बताया कि पहले अभियान में एक टीम ने द्वारका, रोहिणी और उत्तम नगर में समन्वित छापेमारी के दौरान 916 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखों का भंडार बरामद किया।
- Oct 05, 2025 18:52 IST
कलैगनार विवि विधेयक: राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। तमिलनाडु सरकार ने कलैगनार विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 को राज्य मंत्रिमंडल की सलाह के अनुसार मंजूरी देने के बजाय राष्ट्रपति के विचारार्थ सुरक्षित रखने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत से राज्यपाल के निर्णय और उसके परिणामस्वरूप होने वाले सभी कृत्यों को अवैध, स्पष्ट रूप से असंवैधानिक और आरंभ से ही अमान्य घोषित करने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया है। उसने न्यायालय से राज्यपाल को मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह के अनुसार संविधान के अनुच्छेद 200 (अनुमति प्रदान करना) के तहत कार्य करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।
कलैगनार विश्वविद्यालय विधेयक को इस वर्ष की शुरुआत में राज्य विधानसभा ने पारित किया था। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विचारार्थ सुरक्षित रख लिया था। विधेयक में भारतीदासन विश्वविद्यालय का विभाजन करके कुंभकोणम में कलैगनार विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। इसका उद्देश्य अरियालुर, नागपट्टिनम, तंजावुर और तिरुवरुर जिलों के छात्रों की उच्च शिक्षा की जरूरतों को पूरा करना है। इसका नाम वर्तमान मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के नाम पर रखा गया है। इस विधेयक के स्वीकृत होने के बाद स्टालिन इस विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में कार्य करेंगे। यह विधेयक राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गए दो विधेयकों में से एक है।
- Oct 05, 2025 18:35 IST
दार्जलिंग से सिलिगुड़ी के लिए कुछ रास्तों को खोला, रेस्क्यू अभियान जारी
दार्जिलिंग, (पश्चिम बंगाल), वाईबीएन डेस्क। उत्तर बंगाल पुलिस के ADG और IG राजेश कुमार यादव ने मिरिक में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद ढहे दुधिया आयरन ब्रिज का निरीक्षण किया। राजेश कुमार यादव ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, "स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। मिरिक में रेस्क्यू कार्य जारी है। सुबह SDRF और NDRF की दो टीमें लगाई गई थीं। आईजी राजेश कुमार यादव बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था के तहत दार्जलिंग से सिलिगुड़ी के लिए कुछ रास्तों को खोल दिया गया है। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं अथवा ऐसी जगह पर स्थित हैं जहां क्षति पहुंच सकती हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन की तरफ से उनके रहने, खाने और इलाज की व्यवस्था की गई है। दार्जलिंग जिला पुलिस की वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर साझा किया गया है। यदि किसी भी पर्यटक को किसी भी तरह की परेशानी होती है तो हम हेल्पलाइन के द्वारा उनकी मदद करेंगे..."
#WATCH | दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल: उत्तर बंगाल पुलिस के ADG और IG राजेश कुमार यादव ने मिरिक में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद ढहे दुधिया आयरन ब्रिज का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/1VltNJ2acd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 18:16 IST
अंतरिक्ष यात्री रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बने विकसित भारत बिल्डथॉन के ब्रांड एंबेसडर
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईआईएस) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला ‘विकसित भारत बिल्डथॉन’ के ब्रांड एंबेसडर हैं। यह एक राष्ट्रव्यापी इनोवेशन आंदोलन है जो छठी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों के छात्रों को शामिल करने के लिए बनाया गया है। बिल्डथॉन, अब तक का सबसे बड़ा स्कूल हैकाथॉन है जो देश भर के 1.5 लाख स्कूलों के एक करोड़ से अधिक छात्रों को चार विषयों के तहत प्रोटोटाइप बनाने और डिजाइन करने के लिए प्रेरित करेगा।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह हैकाथॉन शिक्षा मंत्रालय द्वारा अटल इनोवशन मिशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, शुक्ला विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने बिल्डथॉन के दृष्टिकोण और पहलों पर चर्चा की, जो छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है, ताकि उन्हें विकसित भारत की विकास यात्रा में भविष्य के लिए तैयार योगदानकर्ता बनने के लिए सशक्त किया जा सके। भारतीय वायुसेना के 39 वर्षीय अधिकारी और परीक्षण पायलट ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा पूरी की। यह इसरो और नासा द्वारा समर्थन प्राप्त एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान थी जिसे एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित किया गया। बिल्डथॉन 23 सितंबर को शुरू हुआ और पंजीकरण छह अक्टूबर तक खुले हैं। - Oct 05, 2025 17:53 IST
कोलंबो, श्रीलंका: ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच रोक दिया गया
कोलंबो, श्रीलंका: ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच को कीट निवारण (बग फ्यूमिगेशन) के कारण रोक दिया गया है। खिलाड़ियों को फिलहाल मैदान छोड़ने के लिए कहा गया है। भारत की स्थिति: 34 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन। पाकिस्तान की टीम बाद में बल्लेबाजी करेगी।Colombo, Sri Lanka | ICC Women's World Cup 2025 | The ongoing match between India and Pakistan has been halted for bug fumigation. Players have been asked to leave the field
— ANI (@ANI) October 5, 2025
IND - 154/4 after 34 overs - Oct 05, 2025 17:34 IST
कौटिल्य आर्थिक संगोष्ठी में विदेश मंत्री जयशंकर का बयान
दिल्ली: चौथे कौटिल्य आर्थिक संगोष्ठी में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा- आज वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कई घटनाओं का एक साथ असर पड़ रहा है, जिससे एक विरोधाभासी स्थिति बन रही है। एक तरफ ये घटनाएं उच्च जोखिम उठाने को बढ़ावा देती हैं, वहीं इसके परिणामस्वरूप राजनीति और अर्थव्यवस्था के हर पहलू को जोखिम-मुक्त करने का प्रयास भी हो रहा है। यह ऐसा है जैसे हर दिन ट्रैपेज की ऊंचाई बढ़ाई जा रही हो और सुरक्षा जाली हटा दी जा रही हो। यही वर्तमान अंतरराष्ट्रीय राजनीति की स्थिति है।जयशंकर ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में जोखिम और सुरक्षा के बीच संतुलन की जटिलताओं पर जोर दिया।
#WATCH | Delhi: At the 4th Kautilya Economic Conclave, EAM Dr S Jaishankar says, "...The intensity of multiple happenings, actually converging on the global economy at the same time, is today setting into motion a paradoxical situation where on one hand, the very factors which… pic.twitter.com/LCwhcFFmMt
— ANI (@ANI) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 17:04 IST
सुवेंदु अधिकारी ने TMC सरकार के खिलाफ निकाली प्रदर्शन रैली
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में TMC सरकार के खिलाफ प्रदर्शन रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने शहर में बढ़ते जलभराव और बिगड़ते कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर आरोप लगाए।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Leader of Opposition in the West Bengal Assembly and BJP leader Suvendu Adhikari leads the protest rally against the TMC government, alleging an increase in waterlogging incidents in Kolkata, deteriorating law and order situation. pic.twitter.com/oAXUPEaQfg
— ANI (@ANI) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 16:35 IST
मुकेश साहनी का बयान ः चुनाव आयोग पर सवाल उठाए
पटना, बिहार: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि आज शाम 6 बजे महागठबंधन की बैठक है और बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव सहयोगी पार्टियों और नीतियों की घोषणा करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की साजिश हो रही है और चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष चुनाव कराना है, लेकिन आयोग एनडीए के पक्ष में दिखाई दे रहा है। साहनी ने कहा कि जनता इस चुनाव में जोरदार संघर्ष करेगी और ऐसी सरकार को सत्ता से हटा देगी जो संविधान का सम्मान नहीं करती।
#WATCH | Patna, Bihar | National President of the Vikassheel Insaan Party (VIP) Mukesh Sahni says, "We have a Mahagathbandhan meeting today at 6 pm. The Election Commission will likely implement the code of conduct in a few hours, and we will also hold a press conference in which… pic.twitter.com/2EZ8gYgr4t
— ANI (@ANI) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 16:01 IST
दार्जिलिंग में बादल फटने से अब तक 20 की मौतः हर्षवर्धन श्रृंगला
पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग जिले में शुक्रवार रात बादल फटने से हुई तबाही में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। दार्जिलिंग हिल्स में हुई इस प्राकृतिक आपदा की पुष्टि राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने की है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राहत और बचाव कार्यों में भारी दिक्कतें आ रही हैं। कई इलाकों में सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और संचार व्यवस्था ठप पड़ गई है। इस त्रासदी पर पीएम मोदी ने भी अपने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। स्थानीय प्रशासन, सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
- Oct 05, 2025 15:15 IST
भारत-पाकिस्तान महिला विश्व कप, टॉस पर नहीं मिलाए हाथ
कोलंबो। आईसीसी महिला विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला तनावपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। टॉस के दौरान दोनों टीमों की कप्तान (भारत की हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की फातिमा सना) ने हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए टॉस के दौरान ऐसा लगा मानो पाकिस्तान कप्तान को पहले से ही “नो-हैंडशेक” नीति की जानकारी थी, क्योंकि सिक्का उछाले जाने के बाद वह तुरंत एक तरफ हट गईं।
- Oct 05, 2025 14:46 IST
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त, उससे पहले होंगे चुनाव : CEC
पटना, बिहार: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कहा, “बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) और 38 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है और चुनाव उससे पहले कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम 24 जून 2025 को शुरू किया गया था और यह तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है।”
#WATCH | Patna, Bihar: Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar says, "Bihar has 243 assembly constituencies – 2 for STs and 38 for SCs. The term of the Bihar Legislative Assembly ends on November 22, 2025, and elections will be held before that time... The Election… pic.twitter.com/GcMeHEXbK5
— ANI (@ANI) October 5, 2025मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि अब EVM और फॉर्म 17C में गड़बड़ी होने पर सभी VVPAT पर्चियों की गिनती की जाएगी, और डाक मतपत्रों की गिनती EVM के अंतिम दो राउंड से पहले पूरी करनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मतदाताओं से जुड़ी जानकारी अब ECI-NET के जरिए डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।
- Oct 05, 2025 13:49 IST
ICC महिला विश्व कप: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंची
कोलंबो। ICC महिला विश्व कप: टीम इंडिया अपनी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो, श्रीलंका में R. Premadasa अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंची। बता दें कि आज महिला वनडे विश्व कप 2025 का कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच छठा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच जीतने के बावजूद टीम इंडिया अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान छठे स्थान पर है। टॉप पर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम है, लेकिन आज हरमनप्रीत कौर और टीम इंडिया पाकिस्तान को हराती है, तो भारतीय टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ जाएगी।
#WATCH | ICC Women's World Cup: Team India arrives at R. Premadasa International Cricket Stadium for their match against Pakistan, in Colombo, Sri Lanka pic.twitter.com/eqBYs1N7xb
— ANI (@ANI) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 13:18 IST
छिंदवाड़ा कफ सिरप मौतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
भोपाल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कॉल्डरिफ़ कफ सिरप पीने से 10 बच्चों की मौत के खिलाफ प्रदर्शन किया।
#WATCH | Bhopal | Congress workers hold protest over the death of 10 children in Chhindwara, Madhya Pradesh, after consuming Coldrif Cough syrup. pic.twitter.com/9u9nAGuZCN
— ANI (@ANI) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 12:36 IST
छिंदवाड़ा कफ सिरप मौतों पर शेखावत का बयान: दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी
जोधपुर, राजस्थान: छिंदवाड़ा में बच्चों के कफ सिरप पीने से हुई मौतों पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा, "दुनिया भर में दवाओं के मानकीकरण के लिए एक निश्चित प्रणाली मौजूद है। किसी भी दवा को मानव उपयोग के लिए सुरक्षित बनने से पहले एक कठोर प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है... भारत में इसके लिए दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में और भी कड़े मानकीकरण को अपनाया गया है। लेकिन अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा कार्रवाई की जानी चाहिए।"#WATCH Jodhpur, Rajasthan: On the deaths of children due to drinking cough syrup in Chhindwara, Union Minister Gajendra Singh Shekhawat says, "There is a definite system in place around the world for the standardisation of medicines. Any medicine has to go through a rigorous… pic.twitter.com/89o1hIBeyd
— ANI (@ANI) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 11:59 IST
अबियेई में भारतीय शांति सैनिकों को UNISFA प्रमुख ने सम्मानित किया
अबियेई। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की अंतरिम सुरक्षा बल (UNISFA) के कार्यवाहक प्रमुख और बल कमांडर मेजर जनरल रॉबर्ट याव अफ़्राम ने अबियेई में भारतीय शांति सैनिकों को उनके समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया। अबियेई सूडान और दक्षिण सूडान के बीच विवादित और तेल संपन्न सीमा क्षेत्र है।
UNISFA ने X पर एक पोस्ट में इस समारोह की जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय बटालियन के लिए मेडल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेजर जनरल रॉबर्ट याव अफ़्राम ने भारतीय शांति सैनिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।Indian peacekeepers honoured for dedicated service by UNISFA
— ANI Digital (@ani_digital) October 5, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/nPhpgRJTyz#India#UNISFA#IndianPeacekeeperspic.twitter.com/J7GLgt6avf - Oct 05, 2025 11:30 IST
भारी बारिश से दुधिया आयरन ब्रिज का हिस्सा ढहा, सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग मार्ग पर यातायात बंद
दुधिया मिरिक, दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र में भारी बारिश के चलते दुधिया आयरन ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया है। इसके बाद सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग राज्य मार्ग (एसएच-12) पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। क्षेत्र में भूस्खलन की स्थिति पर जानकारी देते हुए दार्जिलिंग जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कर्सियांग) अभिषेक रॉय ने बताया कि मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं। दो और लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जिनके शव निकालने का कार्य जारी है।
उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग जाने वाले कर्सियांग मार्ग के दिलाराम क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है, जिससे यह सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। इसी तरह गौरीशंकर इलाके में भूस्खलन के कारण रोहिणी रोड भी बंद है, जबकि पंखाबाड़ी रोड की स्थिति बेहद खराब है। फिलहाल केवल तिनधारिया रोड चालू है। मिरिक में फंसे सभी पर्यटकों को तीन से चार घंटे के भीतर तिनधारिया मार्ग से सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।#WATCH | West Bengal Movement of vehicles has been restricted on the Siliguri-Darjeeling SH-12 road after a portion of Dudhia iron bridge collapsed due to heavy rain in North Bengal. pic.twitter.com/0Rv61YekTa
— ANI (@ANI) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 10:42 IST
राज्यसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। जानकारी के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई। माना जा रहा है कि राजिंदर गुप्ता लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गुप्ता की साफ-सुथरी छवि और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। आगामी दिनों में वे नामांकन दाखिल करेंगे।
Aam Aadmi Party announces Rajinder Gupta as the party's candidate for election to the Rajya Sabha pic.twitter.com/hl0a5K4V6y
— ANI (@ANI) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 10:02 IST
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले में NIA ने चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पूर्व पंजाब मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर 7 अप्रैल 2025 को हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।दायर चार्जशीट में दो गिरफ्तार आरोपियों (अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के सईदुल अमीन और कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के अभिजोत जांगड़ा) के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही दो फरार आरोपियों (यमुनानगर (हरियाणा) के कुलबीर सिंह सिद्धू और करनाल, हरियाणा के मनीष उर्फ काका राणा) को भी नामजद किया गया है।
The National Investigation Agency (NIA) has chargesheeted four accused persons in the 7th April 2025 case of the grenade attack at the residence of former Punjab Minister Manoranjan Kalia. The chargesheet filed has named two arrested accused, Saidul Ameen of Amroha (UP) and… pic.twitter.com/3dfubr6E8s
— ANI (@ANI) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 09:31 IST
मुंबई व चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट, सामान्य जनजीवन होगा प्रभावित
मुंबई, वाईबीएन डेस्क। IMD का अनुमान है कि मुंबई में 8 अक्टूबर तक छिटपुट हल्की बारिश होगी क्योंकि चक्रवात शक्ति के अरब सागर के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 6 अक्टूबर तक महाराष्ट्र और गुजरात के तट को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ संवेदनशील जिलों में अचानक तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विभाग ने रविवार को तमिलनाडु के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में मदुरै, रामनाथपुरम, कृष्णागिरि, धर्मपुरी, सलेम, तिरुपत्तूर, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल, थेनी, विरुधुनगर और शिवगंगा शामिल हैं। यहागरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। ताज़ा बुलेटिन के अनुसार शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। कृष्णागिरि जिले के होसुर में सबसे अधिक 12 सेंटीमीटर बारिश हुई। डिंडीगुल में 11 सेंटीमीटर, जबकि विलुपुरम जिले के अवलुरपेट और सेम्मेडु में 10 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज हुई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण भारत और तमिलनाडु के आस-पास बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बारिश हो रही है। यह प्रणाली बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी खींच रही है, जिससे गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बढ़ गई है। सोमवार से 10 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश भी जारी रह सकती है।
#WATCH मुंबई के मरीन ड्राइव से सुबह की वीडियो, जब लोग अपने दिन की गतिविधियों में व्यस्त हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025
IMD का अनुमान है कि मुंबई में 8 अक्टूबर तक छिटपुट हल्की बारिश होगी क्योंकि चक्रवात शक्ति के अरब सागर के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 6 अक्टूबर तक महाराष्ट्र और… pic.twitter.com/prZjVV2RM2 - Oct 05, 2025 09:15 IST
शिखर धवन ने की उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा
उज्जैन, वाईबीएन डेस्क: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने रविवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचे और महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर वह गेरुआ वस्त्रों में नजर आए और भस्म आरती में भाग लिया।
VIDEO | Ujjain: Former India cricketer Shikhar Dhawan offers prayers at Mahakaleshwar Temple.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 5, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vSEeb8hI8G - Oct 05, 2025 08:49 IST
अब नहीं लगेगा पैसा! बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट पर UIDAI का बड़ा फैसला
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने बच्चों के लिए आधार के अनिवार्य बायोमेट्रिक के सभी शुल्क माफ कर दिए हैं। यह शुल्क माफी एक अक्टूबर से प्रभावी हो चुकी है तथा एक वर्ष तक लागू रहेगी। बयान में कहा गया है, जनहित में एक कदम उठाते हुए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन (एमबीयू-1) के लिए सभी शुल्क माफ कर दिए हैं।
इस कदम से लगभग छह करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे का फोटो, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर आधार के लिए नामांकन किया जाता है। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे के आधार नामांकन के लिए उसके फिंगरप्रिंट और ‘आईरिस’ बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते, क्योंकि उस आयु तक ये परिपक्व नहीं होते। मौजूदा नियमों के अनुसार, पांच वर्ष की आयु हो जाने के बाद बच्चों के आधार में अंगुलियों के निशान, आंखों की पुतलियों और फोटो को अनिवार्य रूप से अद्यतन करना आवश्यक है तथा दूसरा अद्यतन 15-17 वर्ष की आयु के बीच किया जाना आवश्यक है। इसके बाद, प्रति एमबीयू 125 रुपये का शुल्क लिया जाता है। बयान में कहा गया है, इस निर्णय के साथ, अब 5-17 आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए एमबीयू प्रभावी रूप से निःशुल्क है।
- Oct 05, 2025 08:23 IST
छिंदवाड़ा में 10 बच्चों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, दवा लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी गिरफ्तार
इंदौर, वाईबीएन डेस्क। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 10 बच्चों की मौत के बाद, अधिकारियों ने शनिवार रात डॉ. प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने इन मौतों से जुड़ी दूषित कफ सिरप लिखी थी। इससे पहले, पुलिस ने डॉ. सोनी और कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। परासिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अंकित सहलम की शिकायत के आधार पर, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धारा 27(ए) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 276 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- Oct 05, 2025 08:10 IST
पंजाब में थाने पर आतंकी हमले को लेकर एनआईए ने 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब में एक पुलिस थाने पर प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन द्वारा किए गए आतंकवादी हमले में संलिप्तता के लिए शनिवार को 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनआईए की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पंजाब के मोहाली में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दाखिल आरोपपत्र में आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
इस मामले में शिनाख्त किये गए अन्य 11 आरोपी अभी भी फरार हैं। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के विदेश स्थित आकाओं, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया, मन्नू अगवान और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवशेरियन ने इस हमले की सार्वजनिक रूप से जिम्मेदारी ली थी। यह हमला इस साल छह अप्रैल की देर रात को हुआ था। बटाला जिले के किला लाल सिंह पुलिस थाने पर रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी) हमला बीकेआई सदस्यों द्वारा किया गया था, जिसे विदेशी आतंकवादियों का सक्रिय सहयोग था। इसका उद्देश्य आतंक फैलाने और भारत विरोधी समूहों के एजेंडे को बढ़ावा देना था।
- Oct 05, 2025 07:54 IST
दिल्ली में वीडियो के जरिए हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं और पुलिसकर्मियों के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वसंत कुंज (दक्षिण) थाने में, एक व्यक्ति के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन आया और बाद में आरोपी की पहचान मोहम्मद शमशाद आलम (26) के रूप में हुई जो हिंदू देवताओं के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने कहा, पुलिस की एक टीम तुरंत छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास रूबी नर्सरी के समीप पहुंची। इलाके में शिकायतकर्ता रविकांत समेत विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कई सदस्य मौजूद थे। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो दिखाया जिसमें आलम को हिंदू देवी-देवताओं और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अत्यधिक आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद वसंत कुंज (दक्षिण) थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
- Oct 05, 2025 07:46 IST
तीनों सेनाओं की एकीकृत 'थिएटर' कमान का मसला खुलेपन से सुलझाएंगे : सीडीएस
महू (मध्यप्रदेश) । प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि तीनों सेनाओं की एकीकृत 'थिएटर' कमान की योजना को लेकर सेना में व्याप्त ‘असहमति’ को राष्ट्र के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए दूर किया जाएगा। सीडीएस ने यह टिप्पणी तीनों सेनाओं की संयुक्त संगोष्ठी 'रण संवाद 2025' के दौरान एकीकृत 'थिएटर' कमान की योजना को लेकर दो बलों के प्रमुखों के अलग-अलग विचार सामने आने के बाद की। संगोष्ठी के दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इस योजना पर जल्दबाजी में आगे बढ़ने के प्रति मंगलवार को आगाह किया था और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली में शीर्ष सैन्य अधिकारियों वाला एक संयुक्त योजना और समन्वय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था।
- Oct 05, 2025 07:08 IST
नाबालिग से बलात्कार, एक अन्य का यौन उत्पीड़न, आठ आरोपी हिरासत में
दुमका, वाईबीएन डेस्क। झारखंड के दुमका जिले में एक लड़की के साथ बलात्कार और एक अन्य का यौन्य उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात रानेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हुई जब दोनों एक मेले से घर लौट रही थीं। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार ने बताया कि पीड़िताओं के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रानेश्वर पुलिस थाने के प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में चार नाबालिगों सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
#WATCH दुमका (झारखंड): पीतांबर सिंह खरवार (एसपी, दुमका) ने कथित सामूहिक बलात्कार मामले में तीन आरोपियों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर कहा, "दुमका ज़िले के हसडीहा थाने में एक युवती ने तीन लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। जाँच में पता चला कि पीड़िता के पूर्व परिचित… pic.twitter.com/qkMwBuBf6X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025 - Oct 05, 2025 06:36 IST
मौसम का मिजाज बदला, अक्टूबर में कई स्थानों पर बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तर भारत के पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर-भारत के अधिकांश हिस्सों में भी बारिश की संभावना बन रही हैं।
दिल्ली में आज होगी बारिश
वहीं, मौसम विभाग ने अनुसार इस बारिश के साथ सुबह और शाम की ठंड होने लगेगी। सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बारिश रुक रुककर आती रहेगी। बृहस्पतिवार की झमाझम वर्षा के बाद शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल तो छाए लेकिन वर्षा दर्ज नहीं की गई। अलबत्ता एक दिन पहले के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की गिरावट जरूर देखने को मिली। पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी शुष्क मौसम बना रहा। जबकि रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
#WATCH अमृतसर, पंजाब: अमृतसर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/aqrHGP8zPd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us