/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/28/allegedly-held-hostage-in-iran-2025-10-28-23-08-07.jpg)
ईरान में फिरौती के लिए बंधक बनाए गए गुजरात के चार लोग स्वदेश लौटे । एक्स
गुजरात के गांधीनगर जिले के एक विवाहित जोड़े समेत चार लोग, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया जाते समय ईरान में कथित तौर पर बंधक बना लिया गया था, मंगलवार को सुरक्षित घर लौट आए। गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने समाचार एजेंसी को बताया कि जिले के मनसा तालुका के बापूपुरा गाँव के निवासी चारों लोग नई दिल्ली होते हुए घर लौट आए।इससे पहले, भाजपा की मनसा विधायक जयंती पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में कहा था कि पीड़ितों का ईरान की राजधानी तेहरान में उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वे हवाई अड्डे से टैक्सी में एक होटल जा रहे थे। उन्होंने शाह से उनकी रिहाई और सुरक्षित वापसी में मदद मांगी थी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली जानकरी के अनुसार, वासमसेट्टी ने बताया कि वे ईरान से नई दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंचे और बाद में अपने गांव के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा, "हमारे पास उनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, न ही उन्होंने कोई शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन उनके इस सदमे से उबरने के बाद हम मामले की जांच करेंगे।" एजेंसी ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी साझा की है।
ताजा खबरों के लिए यंग भारत न्यूज के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
top news in hindi | top news delhi today | top news in english | Today Top News | India Top News | bihar top news | top news : top news today | up top news not
- Oct 28, 2025 23:07 IST
ऑस्ट्रेलिया जाते वक्त ईरान में फिरौती के लिए बंधक बनाए गए गुजरात के चार लोग स्वदेश लौटे
गांधीनगर, वाईबीएन डेस्क: गुजरात के गांधीनगर जिले के एक विवाहित जोड़े समेत चार लोग, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया जाते समय ईरान में कथित तौर पर बंधक बना लिया गया था, मंगलवार को सुरक्षित घर लौट आए। गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने समाचार एजेंसी को बताया कि जिले के मनसा तालुका के बापूपुरा गाँव के निवासी चारों लोग नई दिल्ली होते हुए घर लौट आए।इससे पहले, भाजपा की मनसा विधायक जयंती पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में कहा था कि पीड़ितों का ईरान की राजधानी तेहरान में उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वे हवाई अड्डे से टैक्सी में एक होटल जा रहे थे। उन्होंने शाह से उनकी रिहाई और सुरक्षित वापसी में मदद मांगी थी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली जानकरी के अनुसार, वासमसेट्टी ने बताया कि वे ईरान से नई दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंचे और बाद में अपने गांव के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा, "हमारे पास उनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, न ही उन्होंने कोई शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन उनके इस सदमे से उबरने के बाद हम मामले की जांच करेंगे।" एजेंसी ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी साझा की है।
Four persons from Gujarat, held hostage in Iran for ransom while on their way to Australia, return home: Police. pic.twitter.com/XQ5nu2LIKo
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 22:41 IST
ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अमेरिकी सेना की कार्रवाई में 14 लोग मारे गए, चार नौकाएं तबाह
वाशिंगटन, वाईबीएन डेस्क। युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने मंगलवार को एक्स पर घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार जहाजों पर तीन हमले किए, जिसमें 14 लोग मारे गए और एक व्यक्ति जिंदा बच गया। हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमल करते हुए जहाजों को निशाना बनाया गया। हमलों के बाद, कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित तस्करों के खिलाफ ट्रंप के अभियान में सितंबर की शुरुआत से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 50 से ज्यादा हो गई है।
हेगसेथ ने लिखा, "हमारे इंटेलिजेंस सिस्टम को इन चारों जहाजों के बारे में पता था, वे नशीले पदार्थों की तस्करी के चिन्हित रास्तों से गुजर रहे थे, और उनमें नशीले पदार्थ लदे थे। उन्होंने आगे कहा, "पहले हमले के दौरान जहाजों पर आठ पुरुष नार्को-टेररिस्ट सवार थे। दूसरे हमले के दौरान जहाज पर चार मेल (पुरुष) नार्को-टेररिस्ट सवार थे। तीसरे हमले के दौरान जहाज पर तीन नार्को-टेररिस्ट सवार थे। तीनों हमलों में कुल 14 नार्को-टेररिस्ट मारे गए, और एक बच गया। किसी भी अमेरिकी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।" हमलों के बाद, हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना ने तुरंत बचे हुए व्यक्ति को खोजने और बचाने के लिए एक सर्च-एंड-रेस्क्यू मिशन शुरू किया। बाद में मैक्सिकन समुद्री अधिकारियों ने बचाव अभियान के कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभाली।
उन्होंने बचे हुए व्यक्ति की हालत या ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। ये हमले वाशिंगटन के उस अभियान में ताजा बढ़ोतरी हैं, जिसमें ट्रंप प्रशासन ने "नार्को-टेररिस्ट नेटवर्क" कहे जाने वाले लोगों को निशाना बनाया है। इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई द्वीपों में तस्करी के ऑपरेशन में शामिल होने के शक में कई नावों और विमानों को नष्ट कर दिया था। सितंबर में अभियान शुरू होने के बाद से कई ऑपरेशन किए गए हैं।
- Oct 28, 2025 22:19 IST
चक्रवात मोंथा: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, तूफानी हवाएं और भीषण बारिश
चक्रवात मोंथा: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, तूफानी हवाएं और भीषण बारिश
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। चक्रवाती तूफान मोंथा, जो एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है, देर रात को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया गया है।मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान अगले चार घंटों में आंध्र प्रदेश तट पार करने की उम्मीद है। जैसे ही चक्रवात निकट आया, आंध्र प्रदेश और पड़ोसी ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। देर रात तक राज्य को पार करने में इसे तीन से चार घंटे लगेंगे। आंध्र प्रदेश और पड़ोसी ओडिशा हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि अधिकारियों ने सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है और चक्रवात के काकीनाडा के पास पहुँचने की तैयारी शुरू कर दी है। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रहे इस तूफ़ान ने सोमवार से तटीय क्षेत्र में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलाईं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'मोंथा' के मंगलवार सुबह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के कारण दक्षिणी ओडिशा के आठ जिलों में बारिश हुई। स्थिति को देखते हुए, ओडिशा सरकार ने मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, गजपति, गंजम, नबरंगपुर, कालाहांडी और कंधमाल जिलों के निचले और भूस्खलन संभावित इलाकों से लोगों को निकाला और एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और अग्निशमन सेवा की 140 बचाव टीमें (5,000 से ज़्यादा कर्मी) तैनात कीं है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने शीर्ष अधिकारियों से बैठक की और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखनेके आदेश दिए।
VIDEO | Cyclone Montha: Visuals from Puri coast, Odisha.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
Rain lashed eight southern Odisha districts as cyclone ‘Montha’ over the Bay of Bengal intensified into a severe cyclonic storm on Tuesday morning, the IMD said.
In view of the situation, the Odisha government evacuated… pic.twitter.com/Na16l29cJn - Oct 28, 2025 21:36 IST
Bihar Election: हर जगह विवाद करना भाजपा का वैचारिक दिवालियापन, पवन खेड़ा का कटाक्ष
पटना, आईएएनएस। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। आरोप-प्रत्यारोप के क्रम में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीते 20 वर्षों से बिहार के हर वर्ग के साथ विश्वासघात हुआ है। पवन खेड़ा ने कहा कि आज उस विश्वासघात को खत्म करने और उसका समाधान निकालने का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हर जगह विवाद पैदा करने की कोशिश की जाती है, वह उनकी संकीर्णता और उनके विचारों के दिवालियापन को दर्शाता है। उनके पास देने के लिए कुछ भी ठोस नहीं है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आपने देखा है कि महागठबंधन ने पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की और फिर घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि बिहार को लेकर कौन गंभीर है और कौन नहीं। इससे पहले पवन खेड़ा ने दावा किया कि 20 साल में एनडीए ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है। इस बिहार चुनाव में महागठबंधन का घोषणा पत्र जनता के साथ हुए धोखे को सुधारने का रास्ता होगा। चुनावी अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 29 अक्टूबर को बिहार आ रहे हैं। इसके बाद सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कई कार्यक्रम तय हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'जननायक' कहे जाने पर उपजे विवाद पर खेड़ा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर से कोई मुकाबला नहीं है, वह देश के महान नेता हैं।
- Oct 28, 2025 21:00 IST
Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की इंजरी पर BCCI ने जारी किया नया अपडेट
मुंबई, वाईबीएन डेस्क। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। श्रेयस अय्यर की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे के दौरान कैच लेते समय श्रेयस अय्यर को चोट लग गई थी। चोट लगने के तुरंत बाद अय्यर को सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर बीसीसीआई ने एक नया अपडेट दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार श्रेयस अय्यर की हालत स्थिर है और वे सिडनी में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते समय श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट लगी थी। अय्यर के पेट में चोट आई थी, जिससे उनकी स्प्लीन फट गई। भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की हालत अब स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। मंगलवार, 28 अक्टूबर को दोबारा किए गए स्कैन में काफ़ी सुधार दिखा है और श्रेयस की हालत में सुधार हो रहा है। की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से, उनकी प्रगति पर नज़र रखेगी।
श्रेयस अय्यर की हालत अब स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। मंगलवार, 28 अक्टूबर को दोबारा किए गए स्कैन में काफ़ी सुधार दिखा है और श्रेयस की हालत में सुधार हो रहा है। BCCI की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से, उनकी प्रगति पर नज़र रखेगी: देवजीत सैकिया,… pic.twitter.com/EMWfoNWECg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 20:34 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को वायुसेना के लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में भरेंगी उड़ान
नई दिल्ली, आईएएनएस। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति 29 अक्टूबर यानी बुधवार को हरियाणा में स्थित अंबाला वायुसेना स्टेशन का दौरा करेंगी, जहां वह वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में एक सॉर्टी (उड़ान) भरेंगी। यह अवसर भारतीय वायुसेना के लिए गौरव का क्षण होगा।बता दें कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति भारत की तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर भी हैं। राष्ट्रपति सचिवालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। उस समय उन्होंने भारतीय वायुसेना के पायलटों के साथ अनुभव साझा करते हुए वायुसेना की दक्षता, अनुशासन और समर्पण की सराहना की थी।
भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति की उड़ान का यह अनुभव भारतीय वायुसेना की आधुनिकता, क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के रक्षा प्रयासों का प्रतीक माना जा रहा है। अंबाला वायुसेना स्टेशन, राफेल स्क्वाड्रन की तैनाती का प्रमुख केंद्र है और इसे भारत की हवाई सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार माना जाता है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दौरे के दौरान वायुसेना प्रमुख तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस सॉर्टी के माध्यम से राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के पराक्रम, तकनीकी दक्षता और सैन्य शक्ति के योगदान को एक बार फिर सलाम करेंगी।
गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के बीच राफेल मरीन लड़ाकू विमानों का सौदा भी हो चुका है। राफेल मरीन विमानों की खरीद के लिए यह सरकार-से-सरकार की डील है। इस डील के तहत फ्रांस द्वारा भारतीय नौसेना को मरीन (एम) श्रेणी के 26 राफेल विमानों की आपूर्ति की जाएगी।
- Oct 28, 2025 20:04 IST
उत्तराखंड सीएम धामी ने शुरू किया जिलों में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम, सीधे सुनेंगे लोगों की समस्याएं
देहरादून, वाईबीएन डेस्क। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब जनता से सीधे संपर्क साधने का अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत धामी जिला मुख्यालयों में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में अपने प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सीमांत क्षेत्र के लोगों ने मुनस्यारी में उनके बीच आने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सीएम कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवर की रात मुनस्यारी में ही प्रवास करेंगे।
#WATCH पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में अपने प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सीमांत क्षेत्र के लोगों ने मुनस्यारी में उनके बीच आने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया: CMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025
मुख्यमंत्री आज रात… pic.twitter.com/PYr479SwZZ - Oct 28, 2025 19:34 IST
अमेरिका में भारतीय नागरिक पर उड़ान में दो किशोरों पर चाकू से वार करने का आरोप
शिकागो, वाईबीएन डेस्क। शिकागो से जर्मनी जा रही एक उड़ान में 28 वर्षीय एक भारतीय ने कांटे वाले चम्मच से दो किशोरों पर कथित तौर पर वार किया और एक सह-यात्री को थप्पड़ मारा। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मैसाचुसेट्स जिला के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह घटना शनिवार को लुफ्थांसा की एक उड़ान में हुई, जिसे घटना के बाद बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा ले जाना पड़ा। घटना के सिलसिले में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, प्रणीत कुमार उसिरिपल्ली ने 17 वर्षीय एक किशोर यात्री के कंधे पर धातु के कांटा (फोर्क) से वार किया तथा फिर 17 वर्षीय एक और यात्री के सिर के पिछले हिस्से पर उसी चम्मच से वार किया, जिससे उसके सिर में चोट आई।
उसिरिपल्ली पर, अमेरिका के विशेष हवाई क्षेत्राधिकार में विमान यात्रा करते समय एक खतरनाक हथियार के जरिये जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाया गया है। उसे 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और बाद में बोस्टन में संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। दोषी करार दिये जाने पर उसे 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और 2,50,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। शिकायत के अनुसार, यह कथित हमला विमान में भोजन परोसे जाने के बाद हुआ था। शिकायत के मुताबिक, जब उसिरिपल्ली को काबू करने की कोशिश की गई, तो उसने अपनी अंगुलियों से इशारा करते हुए ऐसा प्रदर्शित किया कि वह खुद को गोली मार रहा है। इसके बाद, उसने एक महिला यात्री को थप्पड़ मारा और एक चालक दल सदस्य को भी थप्पड़ मारने की कोशिश की।
- Oct 28, 2025 19:06 IST
जापान के प्रधानमंत्री ने अगले साल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रम्प को नामित किया
टोक्यो, वाईबीएन डेस्क। जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। यह दावा टोक्यो में ताकाइची के साथ ट्रंप की बैठक के दौरान हुआ, जो एशिया में उनकी चल रही राजनयिक गतिविधियों का एक हिस्सा था। क्योडो न्यूज़ के अनुसार, व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि जापानी नेता ने चर्चा के दौरान ट्रंप को नामांकन के बारे में सूचित किया। अकासाका पैलेस में हुई इस बैठक में, ताकाइची ने ट्रंप के राजनयिक प्रयासों, विशेष रूप से थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति को बढ़ावा देने और गाजा संघर्ष में युद्धविराम कराने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। ताकाइची ने कहा, "राष्ट्रपति जी, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम समझौता कराने में सफल रहे। साथ ही, हाल ही में मध्य पूर्व में आपने जो समझौता किया है, वह एक अभूतपूर्व, ऐतिहासिक उपलब्धि है।
- Oct 28, 2025 18:46 IST
NAPA ने ब्रिटेन में सिख युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की निंद की, कहा- भयावह घटना
चंडीगढ़, वाईबीएन डेस्क। नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (NAPA) ने मंगलवार को यूनाइटेड किंगडम के वॉल्सॉल में 20 वर्षीय सिख युवती के साथ हुए "भयावह, नस्लीय दुष्कर्म" की कड़ी निंदा और आक्रोश व्यक्त किया। NAPA ने कहा कि यह घटना ओल्डबरी में हुए इसी तरह के नस्लीय रूप से प्रेरित हमले के कुछ ही हफ़्ते बाद हुई है, जिससे सिख समुदाय सदमे, भय और शोक में है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अनुसार, शनिवार को वॉल्सॉल के पार्क हॉल इलाके में 20 साल की इस युवती के साथ एक अनजान व्यक्ति ने बलात्कार और हमला किया। इस संबंध में ब्रिटिश पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बता दें दो दिन पहले ब्रिटेन के एक पार्क में सिख युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। हमलावरों ने युवती पर नस्ली टिप्पणी करते हुए कहा कि इंडिय वापस जाओ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 20 वर्षीय ब्रिटिश सिख महिला ने शिकायत की थी कि इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के सैंडवेल इलाके में ओल्डबरी की टेम रोड पर उसपर यौन हमला किया गया। बताया जा रहा है कि दो गोरे पुरुष संदिग्धों ने महिला को निशाना बनाया और हमले के दौरान ‘नस्लवादी टिप्पणी’ की।
- Oct 28, 2025 18:20 IST
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तेंदुए का शव मिला, पहाड़ से गिरकर मौत की आशंका
जम्मू, वाईबीएन डेस्क। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के वन क्षेत्र में मंगलवार को एक तेंदुआ मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण विभाग की एक टीम ने ओन्शु वन क्षेत्र में एक खड्ड से तेंदुए का शव बरामद किया।उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के वास्ते उधमपुर के एक वन्यजीव केंद्र में भेज दिया गया है।उधमपुर के वन्यजीव संरक्षण विभाग के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी जोगिंदर पॉल ने बताया कि तेंदुए के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।उन्होंने कहा, "तेंदुए की मौत ढलान से गिरने से प्रतीत हो रही है। सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा।"
- Oct 28, 2025 18:03 IST
नागपुर: बच्चू कडू के नेतृत्व में हजारों किसानों ने कर्ज माफी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
नागपुर, वाईबीएन डेस्क। पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू हजारों किसानों के साथ नागपुर पहुंचे और कर्ज में डूबे किसानों के लिए तत्काल और बिना शर्त कर्ज माफी की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार ने बार-बार आश्वासन देने के बावजूद सूखे से प्रभावित कृषि समुदाय को पर्याप्त राहत नहीं प्रदान की है। कडू ने कहा कि महाराष्ट्र के किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और यदि सरकार ने तत्काल कदम नहीं उठाए, तो किसानों की स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। उन्होंने मांग की कि सभी बैंक और वित्तीय संस्थानों के कर्ज तत्काल माफ किए जाएं और किसानों को राहत पैकेज प्रदान किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि उनकी फसलें सूखे और प्राकृतिक आपदाओं के कारण बर्बाद हो गई हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। बच्चू कडू ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि किसानों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राहत प्रदान की जाए। कृषि संकट और कर्ज माफी को लेकर यह आंदोलन किसानों की बढ़ती नाराजगी और सरकार पर दबाव की स्पष्ट तस्वीर पेश करता है।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: Former minister and Prahar Party leader Bacchu Kadu arrives in Nagpur with thousands of farmers, demanding immediate, unconditional loan waivers for debt-ridden farmers.
— ANI (@ANI) October 28, 2025
The protesters allege that despite repeated assurances, the government has… pic.twitter.com/EaTEeGkiEZ - Oct 28, 2025 18:01 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल करेंगी अंबाला का दौरा, राफेल फाइटर जेट में भरेंगी उड़ान
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन का दौरा करेंगी। इस दौरान वे देश के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा भारतीय वायुसेना के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि वह राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम गुरुवार सुबह निर्धारित है। वे पहले एयरफोर्स अधिकारियों से मुलाकात करेंगी और राफेल स्क्वाड्रन का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें राफेल विमान की तकनीकी जानकारी देंगे। उड़ान से पहले उन्हें सुरक्षा और फ्लाइट ब्रीफिंग भी दी जाएगी।
राष्ट्रपति की इस यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। अंबाला कैंट और एयरबेस के आसपास पुलिस और एयरफोर्स सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।राफेल फाइटर जेट फ्रांस से खरीदा गया आधुनिकतम विमान है, जो भारतीय वायुसेना की शक्ति में अहम भूमिका निभा रहा है।
- Oct 28, 2025 17:49 IST
पटना: पप्पू यादव ने महागठबंधन के घोषणापत्र और प्रशांत किशोर पर साधा निशाना
पटना, वाईबीएन डेस्क। बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन के घोषणापत्र और जनता के बीच चर्चा में रहे नेता प्रशांत किशोर पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घोषणापत्र में यह दावा किया गया है कि सरकार बनने के 20 दिन के भीतर हर किसी को सरकारी नौकरी मिलेगी। पप्पू यादव ने कहा- यह तो साफ है कि यह राहुल गांधी का आइडिया है, यानी चाहे कुछ भी हो जाए, वे किसी तरह इसे लागू करवा ही देंगे।
इसके अलावा, पप्पू यादव ने जनता के बीच विवादित बने प्रशांत किशोर के बिहार और बंगाल में डुअल वोटर रजिस्ट्रेशन पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- मैं आपको बता रहा हूँ, यह आदमी धोखेबाज है, दुनिया का सबसे बड़ा ठग है। इससे ज्यादा फर्जी कोई नहीं है, इससे बड़ा चालबाज कोई नहीं और इससे बड़ा धोखाधड़ी करने वाला कोई नहीं।
पप्पू यादव की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए के बीच राजनीतिक लड़ाई तेज हो गई है। उनके बयान से चुनावी माहौल में नई गर्माहट पैदा होने की संभावना है। सांसद ने दोनों मामलों में अपनी राय व्यक्त करते हुए महागठबंधन के नेताओं और प्रशांत किशोर के कार्यों पर सवाल उठाए हैं।
VIDEO | Patna: Independent MP Pappu Yadav says, "When the Mahagathbandhan’s manifesto claims that everyone will get a government job within twenty days, it’s obvious that this must be Rahul Gandhi’s idea, which means, come what may, he will somehow make it happen."
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
On Jan Suraaj… pic.twitter.com/9LCGvf7Xcv - Oct 28, 2025 17:40 IST
बिहार चुनाव 2025: INDIA ब्लॉक सरकार बनने पर 20 दिन में रोजगार गारंटी कानून लागू करेंगे – तेजस्वी यादव
पटना, वाईबीएन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए INDIA ब्लॉक ने अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य में रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को प्रमुख प्राथमिकता दी गई है। इसके अवसर पर रालोसपा नेता और INDIA ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि उनकी सरकार बिहार में सत्ता में आती है, तो 20 दिनों के भीतर रोजगार गारंटी कानून लागू किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा- हमारा लक्ष्य है कि बिहार के हर नागरिक को स्थायी और सुनिश्चित रोजगार मिले। रोजगार गारंटी कानून इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह कानून किसानों, युवाओं और ग्रामीण इलाकों के लोगों को सीधे लाभ पहुंचाएगा।”
इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि INDIA ब्लॉक की सरकार राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार करेगी। घोषणापत्र में ग्रामीण विकास, कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण और युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है। तेजस्वी ने कहा कि NDA सरकार ने पिछले कई वर्षों में जनता को झूठे वादों और अधूरे कार्यक्रमों के अलावा कुछ नहीं दिया। उन्होंने वादा किया कि INDIA ब्लॉक की सरकार बिहार में विकास और रोजगार के नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर घोषणापत्र के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं और आगामी चुनावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
Employment guarantee scheme to be implemented across Bihar within 20 months of INDIA bloc govt formation: Tejashwi
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 17:27 IST
बिहार चुनाव 2025: मुकेश सहनी बोले- 'INDIA ब्लॉक बिहार को नई दिशा देगा
पटना, वाईबीएन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर वीआईपी (विधानिक इन्नोवेशन पार्टी) के राष्ट्रीय संयोजक मुकेश सहनी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि INDIA ब्लॉक बिहार के विकास और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि उनके गठबंधन की योजना में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मुकेश सहनी ने कहा, "हम बिहार को नए स्वरूप में बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार जनता के हित और विकास को सर्वोपरि रखेगी। इसके विपरीत, NDA के पास राज्य के लिए कोई स्पष्ट विज़न नहीं है। वे केवल पुरानी नीतियों और कागजी घोषणाओं पर भरोसा कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि INDIA ब्लॉक के कार्यक्रम में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं को शामिल किया गया है। सहनी ने कहा, "हमारा उद्देश्य हर नागरिक तक लाभकारी योजनाओं को पहुँचाना और बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाना है।" पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि वीआईपी और उनके गठबंधन के पास राज्य के वास्तविक मुद्दों के समाधान के लिए ठोस और व्यावहारिक योजना मौजूद है। इस प्रेस वार्ता में बिहार की आगामी विधानसभा चुनावी रणनीति और घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
VIDEO | Bihar Polls 2025: Addressing a press conference, VIP national convener Mukesh Sahni says, "INDIA bloc vows to build a new Bihar, NDA doesn't have a vision for state."
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz)#BiharElections2025… pic.twitter.com/ig8JW0pbBO - Oct 28, 2025 17:19 IST
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र, ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ बना केंद्र बिंदु
पटना, वाईबीएन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन (INDIA Bloc) ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र का शीर्षक ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ रखा गया है, जिसमें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है।
महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घोषणा पत्र बिहार के विकास और युवाओं के भविष्य का रोडमैप है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में आने पर राज्य में 10 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी और युवाओं के लिए नई स्किल डेवलपमेंट योजना शुरू की जाएगी।
घोषणा पत्र में किसानों को फसल का उचित मूल्य, हर पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र, तथा महिला सुरक्षा के लिए ‘नारी सम्मान मिशन’ जैसी योजनाओं का वादा किया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह ‘प्रण पत्र’ है, केवल वादों का पुलिंदा नहीं। महागठबंधन ने दावा किया कि यह घोषणा पत्र जनता के सुझावों से तैयार किया गया है। दूसरी ओर, भाजपा ने इसे झूठे वादों का दस्तावेज बताया है।
VIDEO | Patna, Bihar: After releasing the INDIA bloc's manifesto 'Tejashwi Pran' for the 2025 Bihar polls, RJD leader and Mahagathbandhan CM candidate Tejashwi Yadav says, "...today is a special day for all of us, not just to form a government but to build Bihar. Our goal is not… pic.twitter.com/mf6L8nJhgh
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 16:56 IST
प्रशांत किशोर की डबल वोटर रजिस्ट्रेशन पर JD(U) नेता केसी त्यागी बोले- खुद को ईमानदार बताने वाले बेनकाब
पटना, वाईबीएन डेस्क। बिहार और बंगाल में डबल वोटर रजिस्ट्रेशन मामले में जनता स्वराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए JD(U) के नेता केसी त्यागी ने कहा- प्रशांत किशोर, जिन्होंने खुद को मूल्य आधारित और ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताया था, आज इस डबल मेंबरशिप के मामले से पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं। श्री त्यागी ने कहा कि यह मामला उनके राजनीतिक चरित्र पर सवाल उठाता है और जनता के सामने उनकी सच्चाई को उजागर करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग ईमानदार और पारदर्शी राजनीति की बात करते हैं, उन्हें खुद अपने कृत्यों से प्रमाणित करना चाहिए।
पीटीआई के मुताबिक इसी बीच, जब उनसे बिहार चुनाव के लिए INDIA ब्लॉक के घोषणापत्र के बारे में पूछा गया, तो त्यागी ने कहा- उनके घोषणापत्र में जिन मुद्दों को उजागर किया गया है, उन्हें पहले ही नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली NDA सरकार के तहत लागू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में जो कदम उठाए गए हैं, वे जनता के सामने स्पष्ट हैं और विपक्ष की कोशिशें केवल राजनीतिक रंगत बढ़ाने तक सीमित हैं।
त्यागी ने यह भी कहा कि जनता अब समझ गई है कि कौन वास्तविक विकास और ईमानदार नेतृत्व के लिए प्रतिबद्ध है और कौन केवल राजनीतिक प्रचार कर रहा है। उनका मानना है कि आगामी चुनाव में जनता अपने विकास और स्थिरता को ध्यान में रखकर मतदान करेगी। बता दें कि इस मामले में प्रशांत किशोर की डबल वोटर रजिस्ट्रेशन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और JD(U) सहित अन्य NDA नेताओं ने इसे गंभीर रूप से उठाया है।
VIDEO | Patna: On Jan Suraaj Party leader Prashant Kishor’s dual voter registration in Bihar and Bengal, JD(U) leader KC Tyagi says, “Prashant Kishor, who projected himself as the flagbearer of value-based and honest politics, has been exposed today through this case of double… pic.twitter.com/qrSsFsLL6x
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 16:00 IST
दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का दूसरा ट्रायल सफल, मेरठ पहुंचा ससेना विमान
मेरठ, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए किए जा रहे क्लाउड सीडिंग प्रोजेक्ट के तहत मंगलवार को दूसरा ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ट्रायल के बाद सेसना 206एच विमान मेरठ एयरबेस पर पहुंच गया। यह विमान आईआईटी कानपुर की तकनीकी टीम और दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस ट्रायल का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर के ऊपर मौजूद बादलों में कृत्रिम वर्षा उत्पन्न करना था, ताकि वायु में मौजूद प्रदूषक कणों को नीचे लाया जा सके और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार हो सके। ट्रायल के दौरान वैज्ञानिकों ने मौसम की स्थिति, आर्द्रता और वायुमंडलीय दबाव का बारीकी से अध्ययन किया।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह ट्रायल प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि “क्लाउड सीडिंग का मकसद दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाना और नागरिकों को राहत देना है। आने वाले दिनों में और ट्रायल किए जाएंगे।” आईआईटी कानपुर की टीम ने बताया कि इस प्रक्रिया के परिणामों का विश्लेषण किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर यह पहल अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। ट्रायल के दौरान क्लाउड सीडिंग ट्रायल मेरठ से दिल्ली के बीच हुआ। खेकड़ा, बुराड़ी और मयूर विहार जैसे इलाकोंं में आठ फ्लेयर का उपयोग किया गया।
#WATCH | Uttar Pradesh | Cessna Aircraft reaches Meerut after the second trial of cloud seeding was conducted in Delhi. pic.twitter.com/KkmGLIBybO
— ANI (@ANI) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 15:56 IST
चुनाव आयोग का प्रशांत किशोर को नोटिस, दो राज्यों की मतदाता सूची में पाया गया नाम
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राजनीतिक रणनीतिकार और जनसुराज आंदोलन के प्रमुख प्रशांत किशोर पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। आयोग को मिली शिकायतों के आधार पर पता चला कि उनका नाम दो अलग-अलग राज्यों की मतदाता सूचियों में दर्ज है। यह आचार संहिता और चुनाव नियमों का उल्लंघन माना गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर का नाम बिहार और दिल्ली दोनों जगहों की वोटर लिस्ट में पाया गया। चुनाव आयोग ने इस पर स्पष्टीकरण मांगते हुए उनसे सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि आयोग को यह जानकारी एक शिकायत के माध्यम से मिली थी, जिसके बाद सत्यापन किया गया। जांच में दोनों जगहों पर प्रशांत किशोर का नाम मौजूद पाया गया। उधर, प्रशांत किशोर या उनके जनसुराज संगठन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि वे अगले चरण में आयोग को अपने पक्ष में दस्तावेज सौंप सकते हैं।
- Oct 28, 2025 15:51 IST
मुजफ्फरनगर में गिरफ्तारी के दौरान पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल
मुजफ्फरनगर, वाईबीएन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक गिरफ्तारी के दौरान हुई हिंसा में तीन पुलिसकर्मी, जिनमें एक महिला सिपाही भी शामिल हैं, घायल हो गए। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है जब पुलिस टीम एक हमले के आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची थी।
पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश की, तभी परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा- पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आरोपी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
STORY | Three cops injured in stone-pelting during arrest in Muzaffarnagar; two held
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
Three police personnel, including a woman constable, were injured when family members of an accused allegedly pelted stones at the police team that had gone to arrest him in an assault case,… pic.twitter.com/VG2A8un3bH - Oct 28, 2025 15:29 IST
दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग ट्रायल की समीक्षा
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने क्लाउड सीडिंग ट्रायल की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में पर्यावरण विभाग, आईआईटी कानपुर, आईएमडी और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पीटीआई के मुताबिक बैठक में अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों, मौसम की स्थिति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। सिरसा ने कहा कि क्लाउड सीडिंग तकनीक दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयोग साबित हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। बताया गया कि इस परियोजना के तहत आईआईटी कानपुर की टीम के सहयोग से क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम वर्षा कराई जाएगी। इससे दिल्ली की हवा में मौजूद प्रदूषक कणों को नीचे लाने में मदद मिलेगी। सिरसा ने कहा- दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके। क्लाउड सीडिंग से हमें प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में नई दिशा मिलेगी। बैठक में ट्रायल की समय-सारणी और अगले चरणों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।
VIDEO | Delhi Environment Minister Manjinder Singh Sirsa chaired a review meeting on the city’s cloud-seeding trials aimed at tackling air pollution.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/UQiaxtynVN - Oct 28, 2025 15:22 IST
स्वाति मालीवाल का आरोप: पंजाब CM भगवंत मान की आपत्तिजनक वीडियो वायरल
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मालीवाल ने दावा किया कि वीडियो साझा करने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री का पुराना दोस्त है। स्वाति मालीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उक्त व्यक्ति का कहना है कि उसके पास ऐसे आठ और वीडियो मौजूद हैं। इनमें से एक वीडियो में वह दावा कर रहा है कि भगवंत मान श्री गुरु नानक देव जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रति असम्मानजनक व्यवहार कर रहे हैं।
मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मालीवाल ने आगे कहा कि “पूरा पंजाब पहले से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के अल्कोहलिज्म से अवगत है। सरकारी बैठकों और प्रेस कॉन्फ्रेंस में नशे की हालत में पहुंचने की खबरें आम हैं।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी को सभी वीडियो मंगवाकर जांच करानी चाहिए, क्योंकि उनकी चुप्पी से पार्टी की साख पर सवाल उठ रहे हैं।
पंजाब CM भगवंत मान की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसने ये वीडियो वायरल की है, वो CM मान का पुराना दोस्त बताया जा रहा है।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 28, 2025
व्यक्ति दावा कर रहा है कि उसके पास ऐसे 8 वीडियो और हैं। उसके अनुसार एक वीडियो में भगवंत मान को श्री गुरु नानक देव जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह… pic.twitter.com/FRqxw03osj - Oct 28, 2025 15:13 IST
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एयर इंडिया SATS की बस में आग, बड़ा हादसा टला
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल-3 पर सोमवार को एयर इंडिया SATS की एक बस में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब बस एक विमान के पास खड़ी थी। सौभाग्य से, बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही बस में धुआं उठता देखा गया, तत्काल एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। त्वरित कार्रवाई के चलते आग पास खड़े विमान या अन्य वाहनों तक नहीं फैल पाई।
पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। एयर इंडिया SATS ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। विशेषज्ञ टीम यह पता लगाएगी कि आग कैसे लगी और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था। एयरपोर्ट पर यातायात और उड़ान संचालन सामान्य है। अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
VIDEO | An Air India SATS bus caught fire near a parked aircraft at Delhi Airport’s Terminal 3. No passengers were on board at the time of the incident. The airport’s fire squad quickly responded and brought the blaze under control before it could spread.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
(Source: Third Party) pic.twitter.com/cc2jKeKzK1 - Oct 28, 2025 15:04 IST
दिल्ली में बिना बादल कृत्रिम वर्षा का दूसरा ट्रायल सफल, आज ही होगा तीसरा क्लाउड सीडिंग परीक्षण
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए शुरू की गई क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) परियोजना का दूसरा ट्रायल सफल रहा है। खास बात यह रही कि यह प्रयोग बिना बादलों की मौजूदगी में भी किया गया और परिणाम उत्साहजनक रहे। दिल्ली सरकार ने अब तीसरे ट्रायल की तैयारी कर ली है, जो आज ही किया जाएगा।
पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह ट्रायल आईआईटी कानपुर की तकनीकी टीम की देखरेख में किया गया। इसमें एक सेसना विमान का उपयोग कर हवा में विशेष रसायन छोड़े गए, ताकि कृत्रिम वर्षा की संभावना का परीक्षण किया जा सके। सिरसा ने कहा कि लगातार सफल परीक्षणों से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह तकनीक दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर को कम करने में मददगार साबित होगी। सरकार का मानना है कि यदि क्लाउड सीडिंग के अगले परीक्षण भी सफल रहे, तो नवंबर के पहले सप्ताह से बड़े पैमाने पर कृत्रिम वर्षा कराई जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे PM 2.5 और PM 10 स्तर में कमी आने की संभावना है।
- Oct 28, 2025 14:42 IST
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी बोले- भारत की समुद्री नीति अब ‘सागर’ से आगे बढ़कर ‘महासागर’ बन गई
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग (IPRD) के दौरान भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि जैसे-जैसे समुद्र आपस में अधिक जुड़ते जा रहे हैं और वैश्विक व्यापार व सुरक्षा के लिए अनिवार्य बनते जा रहे हैं, वैसे-वैसे हमें अपनी समुद्री रणनीतियों को भी अधिक व्यापक और समन्वित बनाना होगा।
एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारत ने अपनी समुद्री दृष्टि को ‘सागर’ से आगे बढ़ाकर ‘महासागर’ में परिवर्तित किया है। यह बदलाव न केवल दृष्टिकोण के विस्तार को दर्शाता है बल्कि भारत की समुद्री नीति के गहराई और उद्देश्य को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना देश की समुद्री शक्ति की मुख्य धुरी के रूप में इस दृष्टि को जमीन पर उतारने के लिए निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है। एएनआई के मुताबिक एडमिरल त्रिपाठी ने जोर देकर कहा कि भारत की नई समुद्री सोच केवल क्षेत्रीय सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक स्थिरता, आर्थिक विकास और सामूहिक प्रगति की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा- भारत का महासागर दृष्टिकोण सहयोग, शांति और साझा समृद्धि पर आधारित है, जो इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के भविष्य को दिशा देगा।
#WATCH | Delhi: On the Indo-Pacific Regional Dialogue (IPRD), Navy chief Admiral Dinesh K. Tripathi says, "As the seas grow more interconnected and indispensable, so too must our strategies. India has elevated its maritime vision from SAGAR (Security and Growth for All in the… pic.twitter.com/bdePOBkKlG
— ANI (@ANI) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 14:33 IST
भारत-बेलारूस के बीच 8वें दौर की विदेश मंत्रालय वार्ता संपन्न, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत और बेलारूस के बीच विदेश कार्यालय परामर्श (Foreign Office Consultations) का आठवां दौर बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में आयोजित किया गया। यह बैठक भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) अंबासिबी जॉर्ज और बेलारूस के उप विदेश मंत्री एवगेनी शेस्टाकोव की सह-अध्यक्षता में हुई। पीटीआई के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस बैठक में दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा और वाणिज्यिक संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
इसके अलावा, भारत और बेलारूस ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया, जिनमें आपसी हित के कई महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। बैठक में दोनों देशों ने यह सहमति जताई कि भारत-बेलारूस साझेदारी को और व्यापक और गहरा बनाने की दिशा में मिलकर काम किया जाएगा। दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश बढ़ाने, तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहित करने और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। भारत और बेलारूस के बीच यह वार्ता द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने के साथ-साथ वैश्विक मंचों पर सहयोग को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
"The 8th round of India-Belarus Foreign Office Consultations co-chaired by Secretary (West)@AmbSibiGeorge and Deputy Foreign Minister of the Republic of Belarus Mr. Evgeny Shestakov was held in Minsk. Both sides discussed the entire gamut of bilateral relations, including… pic.twitter.com/9XDUXP2Dde
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 13:45 IST
दिल्ली में पहली क्लाउड-सीडिंग ट्रायल: विमान बुहारी में करेगा अभ्यास
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार क्लाउड-सीडिंग ट्रायल के लिए विमान मंगलवार को कानपुर से उड़ान भरकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के बुहारी क्षेत्र में किया जा सकता है। क्लाउड-सीडिंग एक मौसम सुधार तकनीक है, जिसके तहत बादलों में विशेष रसायन मिलाकर वर्षा को प्रेरित किया जाता है। इस तकनीक का उद्देश्य पानी की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा बढ़ाना और गर्मियों में तापमान को नियंत्रित करना है।
पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल का उद्देश्य तकनीक की प्रभावशीलता का आकलन करना और भविष्य में बड़ी पैमाने पर उपयोग की रणनीति तैयार करना है। इस अभ्यास में मौसम विशेषज्ञों, पायलटों और अन्य तकनीकी टीमों की भागीदारी होगी। क्लाउड-सीडिंग से पहले स्थानीय मौसम की स्थिति का भी अध्ययन किया जाएगा। इसके तहत बादलों के प्रकार, हवा की गति, आर्द्रता और अन्य मौसमीय मानकों की निगरानी की जाएगी। दिल्ली सरकार और पर्यावरण विभाग ने पहले ही इस तकनीक को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि यह ट्रायल सफल रहा तो भविष्य में सूखे और गर्मी की लहरों से निपटने में मदद मिलेगी।
STORY | Aircraft takes off from Kanpur for 1st cloud-seeding trial in Delhi; exercise likely in Burari
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
The aircraft to be used for the first cloud-seeding trial in the national capital took off from Kanpur for Delhi, and is expected to conduct the exercise in northwest Delhi’s… pic.twitter.com/LHmewqh5vI - Oct 28, 2025 13:35 IST
तरनतारन में पराली जलाने पर लगाम लगाने में नाकाम रहे छह अधिकारी होंगे सस्पेंड, कार्रवाई के आदेश
चंडीगढ़, वाईबीएन डेस्क। पंजाब सरकार ने तरनतारन जिले में लगातार बढ़ रही पराली जलाने की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। राज्य में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की कोशिशों के बावजूद जिले में हालात नहीं सुधरने पर अब प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पराली जलाने के मामलों पर काबू पाने में विफल रहे छह अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया गया है।
राज्य सरकार का कहना है कि इन अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित नहीं किया। इसके चलते जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ता गया और किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाएं लगातार जारी रहीं। कृषि विभाग और जिला प्रशासन के कई बार चेतावनी देने के बावजूद इन अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में प्रदूषण फैलाने वालों और जिम्मेदारी निभाने में असफल अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने कहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे अन्य जिलों की भी समीक्षा की जाएगी, जहां पराली जलाने की घटनाएं नियंत्रित नहीं हो पाई हैं।
- Oct 28, 2025 13:19 IST
Artificial Rain in Delhi: आईआईटी कानपुर का विमान मेरठ रवाना
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आईआईटी कानपुर की टीम ने आज बड़ा कदम उठाते हुए अपना सेसना विमान कानपुर से मेरठ के लिए रवाना कर दिया है। दिल्ली पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- सेसना 206H विमान कानपुर से उड़ान भर चुका है और जैसे ही यह मेरठ पहुंचेगा, आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यदि मौसम अनुकूल रहा, तो आज ही दिल्ली-एनसीआर में पहली बार कृत्रिम वर्षा का परीक्षण शुरू किया जा सकता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने पहले ही घोषणा की थी कि जैसे ही विमान कानपुर से पहुंचेगा, क्लाउड सीडिंग का ट्रायल शुरू किया जाएगा। आईआईटी कानपुर के अधिकारियों ने बताया कि मौसम में थोड़ी सुधार के बाद विमान ने उड़ान भरी है। उड़ान के समय कानपुर में दृश्यता लगभग 2000 मीटर थी, जबकि आवश्यक न्यूनतम दृश्यता 5000 मीटर है। दिल्ली में भी फिलहाल विजिबिलिटी कम है, लेकिन मौसम साफ होते ही विमान दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा। यह प्रयोग दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण घटाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
- Oct 28, 2025 12:50 IST
मुख्तार अब्बास नकवी का SIR पर बड़ा बयान: मतदाता सूची शुद्धिकरण संविधान के तहत
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे चरण के SIR (Special Intensive Review) के दौरान मतदाता सूची शुद्धिकरण पर अपना स्पष्ट रुख जताया। नकवी ने कहा- मतदाता सूची का संविधान के तहत शुद्धिकरण कोई रोक नहीं सकता। अगर आप (भारत गठबंधन पार्टियां) सोचते हैं कि आप इस संवैधानिक प्रक्रिया को हाइजैक कर सकते हैं, तो यह आपकी गंभीर गलतफहमी है।
भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती और चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। नकवी ने यह भी कहा कि मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करना सभी राजनीतिक दलों और आम नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया का समर्थन करें और लोकतंत्र के संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करें। उनका कहना था कि SIR अभियान का उद्देश्य केवल फर्जी मतदाताओं की पहचान और सूची में सुधार करना है, न कि किसी राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाना।
#WATCH | Delhi | On the second phase of SIR, BJP leader Mukhtar Abbas Naqvi says," No one can stop the purification of voters' list being done constitutionally. If you (INDIA alliance parties) think you can hijack a constitutional process, then it is your misunderstanding..." pic.twitter.com/hEBauOhem5
— ANI (@ANI) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 12:43 IST
जयपुर में मजदूरों से भरी बस हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद आग, 2 की मौत
जयपुर, आईएएनएस। राजस्थान के जयपुर में मंगलवार को मजदूरों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुर इलाके में यह बस हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आ गई, जिससे बस में करंट दौड़ने के बाद आग लग गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि यह बस शाहपुरा के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने हादसे पर गहरा दुःख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की असल वजह और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे दुखद हादसों से बचा जा सके।
- Oct 28, 2025 12:37 IST
बीजेपी नेता तरुण चुग का आरोप: वोट बचाने के लिए फर्जी यात्राएं संविधान के खिलाफ
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे चरण के SIR (Special Intensive Review) के दौरान कुछ राजनीतिक दल लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ काम कर रहे हैं। तरुण चुग ने आरोप लगाया- भारत के संविधान के तहत हर भारतीय को मतदान का अधिकार है। लेकिन कुछ भ्रष्ट 'युवराज' और 'युवरानियां' विशेष यात्राएं निकालकर घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं के वोट बचाने का काम कर रहे हैं। यह लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ विश्वासघात है।
भाजपा महासचिव ने यह भी कहा कि यह केवल चुनावी प्रक्रिया में धोखाधड़ी नहीं है, बल्कि यह देश के संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों पर हमला है। भाजपा महासचिव ने अधिकारियों और आम जनता से अपील की कि वे इस तरह की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें और लोकतंत्र की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। विशेष रूप से SIR अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना और फर्जी मतदाताओं को पहचानना है। तरुण चुग के बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस को जन्म दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान के अधिकारों का उल्लंघन किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | Delhi | On the second phase of SIR in 12 States, UTs, BJP National General Secretary Tarun Chugh says, "...The Constitution of India gives the right to vote to every Indian. But a group of corrupt 'yuvraj' and 'yuvranis' are taking out yatras to save the votes of… pic.twitter.com/TkgH15r3J2
— ANI (@ANI) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 12:16 IST
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए नई गाइडलाइन, इन वाहनों के प्रवेश पर लगेगा प्रतिबंध
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने 01 नवंबर 2025 से दिल्ली में किसी भी वाणिज्यिक मालवाहक वाहन (LGV, MGV, HGV) के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, सिवाय उन वाहनों के जो BS-VI, CNG, LNG या इलेक्ट्रिक (EV) हों। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दिल्ली में पंजीकृत वाहन इस नियम से बाहर होंगे और उन्हें स्वतंत्र रूप से प्रवेश की अनुमति होगी। इसका उद्देश्य शहर में प्रदूषण स्तर को कम करना और स्वच्छ वायु सुनिश्चित करना है।
विशेष प्रावधान के तहत सभी BS-IV वाणिज्यिक मालवाहक वाहन (LGV, MGV, HGV) को सीमित अवधि तक दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई है। यह अवधि 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी, ताकि वाहन मालिकों को नई मानकों के अनुसार तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके। आयोग ने अधिकारियों और वाहन संचालकों से अपील की है कि वे इन नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस कदम से दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों में कमी आने की उम्मीद है। यह फैसला राजधानी में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
The Commission for Air Quality Management directs for a strict ban on entry of any commercial goods vehicle viz LGV, MGV and HGV, other than BS-VI, CNG, LNG and EV, into Delhi wef. 01.11.2O25, except such vehicles that are registered in Delhi. Provided that all BS-IV commercial… pic.twitter.com/TEq3CKDNUI
— ANI (@ANI) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 11:38 IST
हिंद महासागर में भारत-अमेरिका नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास, डिएगो गार्सिया के पास हुई एंटी-सबमरीन ट्रेनिंग
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत और अमेरिका की नौसेनाओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में संयुक्त एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) प्रशिक्षण अभ्यास किया। यह अभ्यास डिएगो गार्सिया के पास आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों की समुद्री सुरक्षा और निगरानी क्षमताओं को और मजबूत बनाना है। अभ्यास में दोनों देशों के P-8 पोसाइडन विमान शामिल हुए, जो उन्नत समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए जाने जाते हैं। इस संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पनडुब्बियों की पहचान, ट्रैकिंग और सामरिक प्रतिक्रिया की प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह अभ्यास हिंद महासागर में बढ़ती सामरिक चुनौतियों के बीच भारत-अमेरिका की साझेदारी को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालन (interoperability) और समन्वय क्षमता में वृद्धि होगी। भारत और अमेरिका पहले भी कई द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, जैसे मालाबार और RIMPAC, में भाग ले चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करती हैं, बल्कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। यह संयुक्त प्रशिक्षण हिंद महासागर क्षेत्र में मजबूत रणनीतिक सहयोग का प्रतीक है।
VIDEO | US and Indian Navy P-8 Poseidon aircraft conduct bilateral anti-submarine warfare (ASW) training near Diego Garcia, enhancing coordination and maritime surveillance capabilities in the Indian Ocean region.#IndiaUSDefence#IndianNavy#DiegoGarcia
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
(Source - Third party)… pic.twitter.com/zBpWsx29xp - Oct 28, 2025 11:31 IST
सीएम योगी बोले - “जहां गुरु महाराज के चरण पड़ते हैं, वह स्थान बन जाता है पवित्र रामराज्य”
लखनऊ, वाईबीएन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरबाणी में लिखा है कि जहां गुरु महाराज के पवित्र चरण पड़ते हैं, वह स्थान रामराज्य जितना पवित्र बन जाता है। इससे पहले उन्होंने लखनऊ में “गुरु चरण यात्रा” का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि गुरु चरण यात्रा के दौरान हमें गुरु महाराज और गुरु साहिबा के पवित्र चरणों के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है।
सीएम योगी लखनऊ स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार व्यक्त किया कि उनके सहयोग से उन्हें गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ से जुड़ी इस पवित्र यात्रा में सम्मिलित होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का भारत की सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना में योगदान अविस्मरणीय और अनुकरणीय है। गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी तक, सभी गुरुओं ने समाज में समानता, एकता और सेवा का संदेश दिया। योगी ने कहा कि गुरु चरण यात्रा जैसे आयोजन देश में धार्मिक सौहार्द, प्रेरणा और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं, जो हमें समर्पण और सेवा की भावना सिखाते हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "...It is written in Gurbani that wherever the holy feet of Guru Maharaja fall, that place becomes as sacred as the Rama Rajya. It is our good fortune that during the Guru Charan Yatra, we are privileged to have the opportunity to… https://t.co/xgGZaxiWuXpic.twitter.com/ZsyqNihcEm
— ANI (@ANI) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 11:01 IST
लखनऊ में सीएम योगी और हरदीप सिंह पुरी ने किया पवित्र ‘जोड़ा साहिब’ का स्वागत
लखनऊ, वाईबीएन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को लखनऊ स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित धार्मिक समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी से जुड़े पवित्र ‘जोड़ साहिब’ के आगमन पर श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सिख समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि गुरु परंपरा ने हमेशा मानवता, साहस और धर्म रक्षा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का योगदान देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और आध्यात्मिक शक्ति का संदेश देते हैं। गुरुद्वारा परिसर में इस अवसर पर कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया गया। पूरा वातावरण गुरु भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, along with Union Minister Hardeep Singh Puri, attends welcoming of the Holy Jore Sahib of Sri Guru Gobind Singh Ji and Mata Sahib Kaur Ji at Gurudwara Shri Guru Teg Bahadur Sahib in Lucknow. pic.twitter.com/X3Z6LqvHPe
— ANI (@ANI) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 10:16 IST
यूएई थलसेना प्रमुख ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं मायूफ सईद
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) थलसेना के कमांडर मेजर जनरल यूसुफ मायूफ सईद अल हल्लामी ने सोमवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर शहीदों की याद में पुष्पचक्र अर्पित किया और राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को नमन किया।
मेजर जनरल अल हल्लामी 27 से 28 अक्टूबर तक दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत में हैं। इस दौरान वे भारतीय थलसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। भारतीय सेना के अधिकारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा साझेदारी, प्रशिक्षण, संयुक्त सैन्य अभ्यास और रणनीतिक सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श की संभावना है।
भारत और यूएई के बीच हाल के वर्षों में रक्षा संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों देश आतंकवाद निरोधक सहयोग, समुद्री सुरक्षा और रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ निकटता से काम कर रहे हैं। मेजर जनरल अल हल्लामी की यह यात्रा भारत-यूएई रक्षा संबंधों को नई गति देने और आपसी सैन्य समझ को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
VIDEO | Delhi: Major General Yousef Maayouf Saeed Al Hallami, Commander of the United Arab Emirates Land Forces, lays a wreath at the National War Memorial, paying tribute to the bravehearts who made the supreme sacrifice for the nation.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
Major General Yousef Maayouf Saeed Al… pic.twitter.com/paeWDLc73J - Oct 28, 2025 10:11 IST
संघर्ष क्षेत्रों में आशा की किरण बनीं भारत की महिला शांति सैनिक: संयुक्त राष्ट्र में सराहना
संयुक्त राष्ट्र, आईएएनएस। भारत की महिला शांति सैनिकों ने दुनिया भर के संघर्षग्रस्त इलाकों में न केवल सुरक्षा मजबूत की है बल्कि वहां की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। यह बात सोमवार को संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण आयोग की बैठक में कही गई। राज्यसभा सांसद पी. विल्सन ने “महिला, शांति और सुरक्षा” विषय पर बोलते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशनों में भारतीय महिला शांति सैनिकों की सक्रिय भागीदारी ने स्थानीय महिलाओं को यह विश्वास दिलाया है कि वे भी शांति निर्माण में नेतृत्व कर सकती हैं।
उन्होंने कहा, “भारतीय महिला सैनिक समुदायों में भरोसा जगाती हैं, महिलाओं और बच्चों को आशा देती हैं और लैंगिक हिंसा से निपटने में अहम भूमिका निभाती हैं।” बैठक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस ऐतिहासिक प्रस्ताव की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें शांति मिशनों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें हिंसा से सुरक्षा देने की बात कही गई थी। विल्सन ने याद दिलाया कि भारत ने बहुत पहले ही महिलाओं की भूमिका को महत्व दिया था। 1960 के दशक में भारतीय महिला चिकित्सक कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान का हिस्सा बनीं।
2007 में लाइबेरिया में तैनात संयुक्त राष्ट्र की पहली महिला पुलिस इकाई भी भारत से थी, जिसने वहां की स्थानीय महिलाओं को पुलिस और सुरक्षा सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्थित संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र अब महिला शांति सैनिकों के लिए लिंग-संवेदनशील प्रशिक्षण का वैश्विक केंद्र बन चुका है। भारत ने इस साल ग्लोबल साउथ की महिला शांति सैनिकों के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया। राष्ट्रीय स्तर पर, भारत में 14 लाख से अधिक महिलाएं स्थानीय निकायों में प्रतिनिधि हैं, जो समाज में परिवर्तन की अग्रदूत हैं।
- Oct 28, 2025 10:08 IST
चक्रवात ‘मोंथा’ को लेकर चेन्नई में हाई अलर्ट, 215 राहत केंद्र और चिकित्सा शिविर स्थापित
चेन्नई, वाईबीएन डेस्क। तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होते ही ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जीसीसी) ने बारिश और संभावित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। शहर के निचले और बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 215 राहत केंद्र बनाए गए हैं, जहां भोजन, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता की सुविधाएं उपलब्ध हैं। भोजन आपूर्ति के लिए 106 केंद्रीय रसोईघर तैयार किए गए हैं, जो प्रतिदिन करीब चार लाख लोगों को तीन बार भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।
स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 574 विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें सामान्य और मोबाइल दोनों प्रकार के शिविर शामिल हैं। इन शिविरों में बुखार जांच, वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम और मानसूनी रोगों के इलाज पर फोकस है। बाढ़ प्रबंधन के लिए 2,000 से अधिक मोटर पंप और पेड़ गिरने जैसी स्थितियों से निपटने के लिए 457 प्रशिक्षित कर्मी तैनात किए गए हैं। शहर की 22 प्रमुख सुरंगों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है ताकि जलभराव की स्थिति न बने।
राहत और सफाई कार्यों के लिए 22,000 कर्मचारी, जबकि चेन्नई मेट्रो वाटर बोर्ड के 2,149 फील्ड स्टाफ जल निकासी और सीवेज नियंत्रण में जुटे हैं। जीसीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी बारिश से जुड़ी समस्या, बाढ़ या आपात स्थिति की सूचना टोल-फ्री नंबर 1913 पर दें। सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई की जा रही है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने राहत, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर पूरी तैयारी कर ली है ताकि नागरिकों की सुरक्षा और सामान्य जीवन प्रभावित न हो।
इनपुटः आईएएनएस
- Oct 28, 2025 09:35 IST
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह धुंध और कोहरे से भरी रही, आज हो सकती है कृत्रिम बारिश
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली में दिवाली के बाद से प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर हो रही है। कई स्थानों पर वाय़ु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को छठ पर्व के समापन अवसर पर दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय धुंध और धुआं छाया रहा। दिल्ली के हृदय स्थल कहे जाने वाले कर्तव्य पथ पर घनी धुंध के बीच लोगों को मॉर्निंग वॉक करते हुए देखा गया। उधर, दिल्ली सरकार ने इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश कराने का फैसला लिया गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, क्लाउड सीडिंग दिल्ली के लिए एक ज़रूरत है और यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है। हम इसे दिल्ली में आज़माना चाहते हैं ताकि देख सकें कि क्या यह इस गंभीर पर्यावरणीय समस्या को नियंत्रित करने में क्लाउड सीडिंग हमारी मदद कर सकता है।
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए आज क्लाउड सीडिंग की जाएगी।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में आज पहला क्लाउड सीडिंग परीक्षण किया जाएगा। दृश्यता में सुधार होने पर कानपुर से विमान के आने के बाद यह परीक्षण किया जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, मंत्री ने कहा कि कानपुर में दृश्यता वर्तमान में 2,000 मीटर है और 5,000 मीटर तक पहुँचने पर विमान परीक्षण के लिए उड़ान भरेगा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट वीडिया में बताया, "कानपुर में दृश्यता में सुधार होने पर विमान दिल्ली पहुंचेगा। क्लाउड सीडिंग परीक्षण आज किया जाएगा।"जानिए क्या है क्लाउड सीडिंग
कृत्रिम बारिश यानी बिना मौसम बरसात, जिसे आमतौर पर क्लाउड सीडिंग कहा जाता है। एक मौसम परिवर्तन करने की तकनीक है जो बादलों में संघनन या कंडेंसेसन को प्रोत्साहित करके बारिश को बढ़ाती है। इसमें सिल्वर आयोडाइड, पोटेशियम आयोडाइड या शुष्क बर्फ जैसे कृत्रिम वर्षा रसायनों को बादलों में फैलाया जाता है ताकि नमी के कण एकत्रित होकर वर्षा की बूंदें बना सकें और उससे बरसात हो सके।
VIDEO | Delhi: The national capital wakes up to a hazy morning with visuals from Kartavya Path.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa says that if the weather permits, cloud seeding will be carried out today to improve air quality.#Delhi#AirPollution#CloudSeeding
(Full… pic.twitter.com/6CKWV4fvD8 - Oct 28, 2025 09:33 IST
पाकिस्तान के सीरियल्स पर भड़के देवबंद के मौलाना, कहा-ये भारत में रिश्ते बिगाड़ रहे हैं
सहारनपुर, वाईबीएन डेस्क। पाकिस्तानी टीवी सीरियलों को लेकर देवबंद के मौलाना भड़के हुए हैं। उनका मानना है कि इन धारावाहिकों के कारण भारत के मुस्लिम परिवारों में कलह (विवाद-मतभेद) बढ़ रहे हैं। देवबंद के मौलाना कारी इशाक गोरा ने कहा है कि इनके चलते मुसलमानों के बीच तलाक में इजाफा हो रहा है। कारी के आरोप हैं कि इन धारावाहिकों में घरेलू जीवन की नकारात्मक छवि पेश की जा रही है, जिसकी वजह से वास्तविक रिश्ते खराब हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी टीवी धारावाहिकों ने हमारे घरों को नफरत और तनाव से भर दिया है। ये परिवार के बीच सद्भावना को खराब कर रहे हैं और तलाक के मामलों को बढ़ा रहे हैं।' उन्होंने कहा है कि सास और बहू के झगड़े दिखाए जा रहे हैं और पुरुषों को दबाने वाला दिखाया जा रहा है। जबकि, महिलाओं को पीड़ित बताया जा रहा है।उन्होंने कहा, 'सास और बहू के बीच झगड़े की कहानियां, पुरुषों को क्रूर और महिलाओं को असहाय दिखाना हमारा असल रिश्तों को खराब कर रहा है।' उन्होंने कहा, 'टीवी ने हमारे घरों में जहर घोल दिया है।' उन्होंने मुस्लिम महिलाएं से ऐसे शो नहीं देखने की अपील की है। साथ ही कहा है कि इस्लामिक शिक्षा और मूल्यों का पालन करें।उन्होंने कहा, 'हमारे समाज में घरेलू हिंसा और तलाक हर दिन बढ़ रहे हैं। हम मीडिया के गुलाम हो गए हैं। आजकल कई महिलाएं पाकिस्तानी सीरियल देखने में व्यस्त हैं। इन कहानियों में घरेलू झगड़े और पुरुषों को अत्याचार करने वाला बताया जाता है।'
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/28/pakistan-tv-serial-2025-10-28-09-16-43.jpg)
पाकिस्तानी धारावाहिक।. प्रतीकात्मक - Oct 28, 2025 09:15 IST
'जामताड़ा 2' के अभिनेता सचिन चंदवाड़े ने किया सुसाइड, 25 साल की उम्र फांसी लगाई
मुंबई, वाईबीएन डेस्क। मायानगरी मुंबई से एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है, जहां लोकप्रिय हिंदी ओटीटी सीरीज़ "जामताड़ा 2" में नज़र आए मराठी अभिनेता सचिन चंदवाड़े ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 25 वर्षीय अभिनेता 23 अक्टूबर की शाम को महाराष्ट्र के जलगांव ज़िले के परोला इलाके में स्थित उंदिरखेड़ा गांव में अपने आवास पर फंदे से लटके पाए गए। अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य उन्हें धुले (जलगांव से सटे) के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत बिगड़ गई और 24 अक्टूबर की तड़के उनकी मृत्यु हो गई।
नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘जामताड़ा–सबका नंबर आएगा सीजन 2’ में नजर आए 25 वर्षीय मराठी कलाकार सचिन चंदवाड़े का शव 23 अक्टूबर की दोपहर उनके पुणे स्थित फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला। जब परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा, तो भीतर का नजारा डराने वाला था। उन्होंने सचिन को तुरंत नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें उसी रात धुले शिफ्ट किया गया, पर वहां भी जिंदगी की जंग वो हार गए। 24 अक्टूबर की रात सचिन ने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं। - Oct 28, 2025 08:55 IST
चक्रवात मोंथा : आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश का कहर
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। चक्रवाती तूफान मोंथा बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज़ हवाओं और भारी बारिश का ख़तरा है। आज शाम को संभावित चक्रवात मोन्था के आने से पहले राज्य तेज़ी से लोगों को निकालने की तैयारी कर रहे हैं। चक्रवाती तूफान मोंथा बंगाल की खाड़ी के ऊपर ख़तरनाक रूप से घूम रहा है, आंध्र प्रदेश और ओडिशा हाई अलर्ट पर हैं, तेज़ी से लोगों को निकालने की तैयारी कर रहे हैं और सोमवार रात काकीनाडा के पास संभावित चक्रवात मोंथा के आने की तैयारी कर रहे हैं। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार वाली हवाओं के साथ आने वाले इस तूफ़ान ने तटीय क्षेत्र में पहले ही भारी बारिश और तेज़ हवाएं शुरू कर दी हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया है क्योंकि राज्य उच्च ज्वार, बाढ़ और व्यापक व्यवधान से जूझ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात मोन्था रविवार देर रात मछलीपट्टनम से लगभग 280 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और विशाखापत्तनम से 410 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था। इस चक्रवात के आज शाम या रात तक एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट को पार करने की उम्मीद है।
#WATCH चेन्नई (तमिलनाडु): चक्रवात #Montha के प्रभाव के कारण चेन्नई के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/h5iG0Hd9sB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 08:38 IST
यह मजबूत हैंडशेक: ट्रंप ने जापान की नई प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद बांधे तारीफों के पुल
टोक्यो, वाईबीएन डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों एशिया के दौरे पर हैं। यहां मंगलवार को उन्होंने जापान में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की है। इस मुलाकात को कई मायनों में अहम माना जा रहा है और ट्रंप ने इसकी शुरुआत ताकाइची की तारीफों के साथ की। टोक्यो में जापान की नवनियुक्त प्रधानमंत्री से मिलते हुए, जब दोनों ने हाथ मिलाया तो ट्रंप मुस्कुराए और कहा, "यह एक बहुत मजबूत हैंडशेक है।"बाद में उनकी योजना एक विमानवाहक पोत पर सवार अमेरिकी सैनिकों से बात करने और व्यापारिक नेताओं से मिलने की है।
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, हालांकि ट्रंप एशिया में अमेरिका के सबसे मज़बूत सहयोगियों में से एक की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन उनके वहाँ रहने के दौरान अनिश्चितता की कोई कमी नहीं है। साने ताकाइची, जो कुछ ही दिन पहले देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं, को अपने देश के आर्थिक हितों की रक्षा करते हुए ट्रंप के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करना होगा। ट्रंप एक व्यापार समझौते के तहत 550 अरब अमेरिकी डॉलर के जापानी निवेश को सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे अमेरिकी टैरिफ कम होंगे। मंगलवार को जब ट्रंप और ताकाइची मिले, तो उन्होंने हाथ मिलाया और उन्होंने उनकी तारीफ़ करते हुए कहा: "यह बहुत मज़बूत हाथ मिलाना था।"
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/28/trump-with-new-japani-prim-minister-2025-10-28-08-17-56.jpg)
- Oct 28, 2025 08:16 IST
आईआरसीटीसी मामला: लालू प्रसाद, राबड़ी देवी ने गवाहों से जिरह को लेकर याचिका दायर की
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी द्वारा कथित आईआरसीटीसी घोटाला मामले में गवाहों से पूछताछ की तैयारी के लिए चार सप्ताह का समय मांगने वाली याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा। इससे पहले, अदालत ने मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के दंडात्मक प्रावधानों के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप तय किए थे।
अदालत ने मामले को अभियोजन पक्ष के साक्ष्य पेश करने के चरण में सूचीबद्ध किया था, जिसमें 27 अक्टूबर से सात नवंबर तक प्रतिदिन औपचारिक गवाहों की गवाही दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जानी थी। कार्यवाही के दौरान विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मेसर्स लारा प्रोजेक्ट ने एक आवेदन दायर कर “उन गवाहों से पूछताछ के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है, जिन्हें वर्तमान तिथियों में बुलाया गया है।” न्यायाधीश गोगने ने कहा, “आवेदन में यह भी अनुरोध किया गया है कि इसके बाद मामले को सप्ताह में केवल एक बार सूचीबद्ध किया जाए।” उन्होंने कहा कि कुछ अन्य अभियुक्तों ने भी स्थगन का अनुरोध किया था। कार्यवाही मंगलवार को भी जारी रहेगी।
- Oct 28, 2025 08:00 IST
हिट एंड रन केस: बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के आरोप में किशोरी गिरफ्तार, मां पर भी लापरवाही का मामला दर्ज
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में कार चलाते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर जानलेवा टक्कर मारने के आरोप में एक 16 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया गया है। कार लड़की की मां के नाम पर पंजीकृत थी, जिन पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पिता का खारी बावली में ड्राई-फ्रूट का व्यवसाय है।
पुलिस के अनुसार, एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि रोहिणी सेक्टर 11 निवासी राकेश अरोड़ा (64) नामक एक व्यक्ति को सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि होंडा अमेज कार से एक नाबालिग लड़की सड़क पार कर रहे 67 वर्षीय बुजुर्ग राकेश अरोड़ा को कुचल कर फरार हो गई। आरोपित लड़की नौंवी कक्षा की छात्रा है। कार लड़की की मां के नाम पंजीकृत है। वहीं पिता का खारी बावली में ड्राई-फ्रूट का व्यवसाय है।
सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद
सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। सूत्रों के मुताबिक हादसे के कुछ समय बाद आरोपित लड़की घटनास्थल पर दोबारा पहुंचकर कार के शीशे के टुकड़े व अन्य चीजें उठाकर ले गई थी।
- Oct 28, 2025 07:39 IST
छठ महापर्व का समापन : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़े श्रद्धालु, यमुना नदी के तट दीयों से जगमगाए
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली में मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती समेत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यमुना घाटों और अन्य कृत्रिम तौर पर बनाए गए घाटों पर उमड़ पड़ी। घाटों पर दीयों की रोशनी की जगमग और छठ मैया के गीतों से पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा में भर गया। छठ महापर्व के समापन पर, श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कालिंदी कुंज छठ घाट पर एकत्रित हुए। यमुना नदी का तट दीयों से जगमगा उठा और भजनों से गूंज उठा, जहां श्रद्धालुओं ने शांति और समृद्धि की कामना की।
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए यमुना नदी पर विशेष प्रबंध करने का दावा किया था। सरकार का कहना है कि कालिंदी कुंज में नदी के पानी में दिखने वाले झाग को नियंत्रित कर लिया गया है, जिससे छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हुई। सरकार यमुना नदी को साफ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उगते सूर्य को अर्घ्य कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। इसी तरह मान्यता है कि अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने से मनुष्य अपने जीवन के उतार-चढ़ाव में संतुलन और धैर्य बनाए रखता है। यह भी कहा जाता है कि जब सूर्य ढलता है, तब उसकी किरणें शरीर पर शीतल असर डालती हैं और इससे मन-तन दोनों को शांति मिलती है। वासुदेव घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े और छठ महापर्व का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। घाट दीयों से जगमगा उठा और प्रार्थनाओं से गूंज उठा, क्योंकि श्रद्धालु आस्था और कृतज्ञता का यह पर्व मना रहे थे।
#WATCH | नोएडा, उत्तर प्रदेश: छठ पूजा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' दिया।#ChhathPujapic.twitter.com/PvhlwxwgCG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' दिया।#ChhathPujapic.twitter.com/R0TW3W1HLP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025 - Oct 28, 2025 07:07 IST
बागियों पर बड़ा एक्शन : राजद से दो विधायकों समेत पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले 27 नेता निष्कासित
पटना, वाईबीएन डेस्क। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त विधायकों और नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD)ने सख्त कदम उठाया है। पार्टी ने अनुशासनात्क कारवाई करते हुए दो वर्तमान विधायकों समेत 27 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के एक बयान के अनुसार, निष्कासित नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठन की विचारधारा का उल्लंघन करने के आरोप में 27 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया, जिनमें दो विधायक, चार पूर्व विधायक और एक विधान पार्षद शामिल हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बयान में कहा गया है, "राजद ने इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है, क्योंकि उन्हें पता चला कि वे राजद या महागठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे।
- Oct 28, 2025 06:36 IST
चक्रवात मोन्था: आंध्र तट पर तूफ़ान के कारण 65 ट्रेनें रद्द, उड़ानें प्रभावित
हैदराबाद, वाईबीएन डेस्क। भारतीय मौसम विभाग ने नारंगी चेतावनी जारी की है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि तूफ़ान सोमवार रात तक काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच पहुँचने से पहले एक गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदल जाएगा। चक्रवात मोन्था के राज्य के तट की ओर बढ़ने के कारण रेलवे अधिकारियों ने तटीय आंध्र प्रदेश में 65 से ज़्यादा यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं। विजयवाड़ा, राजमुंदरी, काकीनाडा, विशाखापत्तनम और भीमावरम जैसे प्रमुख मार्गों पर ये रद्दीकरण 28 और 29 अक्टूबर तक प्रभावी रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार होने पर पूरी सुरक्षा समीक्षा के बाद ही रेल सेवाएं फिर से शुरू की जाएँगी। पूर्वी तट रेलवे ने भी एहतियात के तौर पर ओडिशा-आंध्र कॉरिडोर पर कई सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
उड़ानें रद्द, रेड अलर्ट जारी
उड़ानों का संचालन भी बाधित हुआ है। खराब मौसम के कारण 28 अक्टूबर को विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी निर्धारित सेवाएँ रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जाँच कर लें।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us