/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/31/bihar-ara-update-2025-10-31-12-02-55.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । बिहार के आरा में चुनावी माहौल के बीच आज पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव के नजदीक हुई है। मृतक पिता-पुत्र मिठाई का दुकान चलाते थे। घटना स्थल पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंच जांच में जुटी है।
ताजा खबरों के लिए यंग भारत न्यूज के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
top news in hindi | top news delhi today | top news in english | Today Top News | India Top News | bihar top news | top news top news today
- Oct 31, 2025 12:03 ISTइंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलिपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
- Oct 31, 2025 11:44 IST'देश की एकता को कमजोर करने वाली बातों से दूर रहें', National Unity Day पर बोले PM मोदीआज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती है। सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में एक सैन्य परेड, एक सांस्कृतिक परेड और राज्य स्तरीय झांकियां शामिल थीं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सरदार पटेल का मानना था कि हमें इतिहास लिखने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, हमें इसे बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। यह भावना उनकी जीवनी में परिलक्षित होती है। सरदार साहब ने जो नीतियां और निर्णय लिए, उन्होंने इतिहास रच दिया। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद 550 से अधिक रियासतों को एकजुट करने के असंभव कार्य को संभव बनाया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत का विचार उनके लिए सर्वोपरि था।" राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "सरदार पटेल अमर रहें। आज हम एक महान क्षण के साक्षी बन रहे हैं। देशभर में आयोजित हो रही एकता दौड़ करोड़ों भारतीयों का उत्साह बढ़ा रही है। हम नए भारत का संकल्प देख रहे हैं। हर नागरिक को ऐसी किसी भी चीज़ से दूर रहना चाहिए जो देश की एकता को कमजोर करती हो। यही राष्ट्रीय कर्तव्य है, सरदार साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। आज देश को इसी की जरूरत है। एकता दिवस पर यही हर भारतीय का संदेश और संकल्प है।" 
- Oct 31, 2025 10:59 ISTमध्य प्रदेश: बड़वानी में बस पलटने से 1 की मौत, 40 घायलमध्यप्रदेश के बड़वानी में तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई, इसमें 1 की मौत और 40 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
- Oct 31, 2025 10:53 ISTबिहार चुनाव 2025: NDA के घोषणा पत्र में दलितों, महिलाओं और युवाओं पर फोकसNDA आज 31 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पटना के एक बड़े होटल में NDA के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता ने मिलकर 'संकल्प पत्र 2025' के नाम से घोषणा पत्र जारी किया। सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और सांसद उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में जारी किए गए घोषण पत्र को विकसित बिहार का ब्लू प्रिंट बताया गया। NDA की ओर से कहा गया कि अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी, रोजगार देने की बात कही गई। NDA ने बिहार चुनाव के लिए जारी किए अपने घोषणा पत्र में दलित समाज, महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया है। NDA ने हर युवा को नौकरी देने और कुल 1 करोड़ से अधिक नौकरी देने का बड़ा वादा किया है। घोषणा पत्र में 'महिला समृद्धि' पर जहां जोर दिया गया है, तो वहीं महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता देने का संकल्प भी है। गठबंधन 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का काम करेगा और 'मिशन करोड़पति' शुरू करेगा। NDA ने अति पिछड़ा वर्ग के लिए भी बड़ी घोषणा की है। गठबंधन अति पिछड़ा वर्ग को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगा। यह पहल सामाजिक समरसता और आर्थिक उत्थान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। वहीं, किसानों के लिए 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत 3,000 रुपये का टॉप अप किया जाएगा, जिससे बिहार के किसानों को कुल 9,000 रुपये प्रति वर्ष दिया जाएगा। एनडीए घोषणा पत्र में किए गए वादेएक करोड़ महिलाओं को करोड़पति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार में सड़कों का जाल बढ़ाने के लिए 7 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। हर फसल पर एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। हर जिले में फैक्ट्री औद्योगिक पार्क लगाने की योजना है। 1 करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का वादा किया गया है। दरभंगा और पूर्णिया में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना है। बिहार के 4 नए जिलों में मेट्रो का निर्माण होगा। एजुकेशन सिटी का निर्माण किया जाएगा। गरीब परिवार के लोगों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया गया है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनेगा। 
- Oct 31, 2025 10:36 ISTबिहार चुनाव 2025: NDA के घोषणा पत्र में दलितों, महिलाओं और युवाओं पर फोकसNDA ने बिहार चुनाव के लिए जारी किए अपने घोषणा पत्र में दलित समाज, महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया है। NDA ने हर युवा को नौकरी देने और कुल 1 करोड़ से अधिक नौकरी देने का बड़ा वादा किया है। घोषणा पत्र में 'महिला समृद्धि' पर जहां जोर दिया गया है, तो वहीं महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता देने का संकल्प भी है। गठबंधन 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का काम करेगा और 'मिशन करोड़पति' शुरू करेगा। NDA ने अति पिछड़ा वर्ग के लिए भी बड़ी घोषणा की है। गठबंधन अति पिछड़ा वर्ग को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगा। यह पहल सामाजिक समरसता और आर्थिक उत्थान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। वहीं, किसानों के लिए 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत 3,000 रुपये का टॉप अप किया जाएगा, जिससे बिहार के किसानों को कुल 9,000 रुपये प्रति वर्ष दिया जाएगा। 
- Oct 31, 2025 10:23 ISTकिसान योजना के लिए तीन हजार रुपए देगी केंद्र सरकार: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरीनरेंद्र मोदी के द्वारा किसान सम्मान निधि चलाई जा रही है। हमने बिहार में एक योजना कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि चलाई है, जिसके लिए केंद्र सरकार 6 हजार रुपए देगी। भारत सरकार इसमें फंड देगी। किसान निधि के लिए केंद्र सरकार तीन हजार देगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि महिला रोजगार के लिए महिलाओं को दो लाख तक की सहायता राशि एनडीए सरकार देगी। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम एनडीए सरकार करेगी। हम लोगों की सरकार बनी तो मिशन करोड़पति भी शुरू करेंगे। महिलओं को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेंगे। अति पिछड़ा समाज के कामगार वर्गों को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन करेंगे जो अति पिछड़ा समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए काम करने का सुझाव सरकार देने का काम करेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश में किसान सम्मान निधि योजना चलाया जा रहा है। अभी केंद्र सरकार किसानों को छह हजार दे रही है। अब एनडीए सरकार बिहार के किसानों को तीन हजार रुपये देगी। यानी हर साल अब किसानों को नौ हजार रुपये दिए जाएंगे। इसे कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान का नाम दिया गया है। 
- Oct 31, 2025 10:23 ISTबिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA का घोषणापत्र जारी, कैसा है विकास का ब्लूप्रिंटNDA आज 31 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पटना के एक बड़े होटल में NDA के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता ने मिलकर 'संकल्प पत्र 2025' के नाम से घोषणा पत्र जारी किया। सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और सांसद उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में जारी किए गए घोषण पत्र को विकसित बिहार का ब्लू प्रिंट बताया गया। NDA की ओर से कहा गया कि अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी, रोजगार देने की बात कही गई। #WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने NDA का… pic.twitter.com/ZTfiAVJq0E — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2025खबर अपडेट हो रही है... 
- Oct 31, 2025 10:21 ISTबिहार: थोड़ी देर में जारी होगा NDA का घोषणा-पत्रनई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । NDA का घोषणा पत्र थोड़ी देर में जारी होगा। इसको संकल्प पत्र नाम दिया गया है। नारा है...विकसित बिहार के लिए। जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, चिराग, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन मांझी भी मौजूद रहेंगे। 
- Oct 31, 2025 09:35 ISTखैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री को चौथी बार नहीं दी जेल में बंद इमरान खान से मिलने की अनुमतिपेशावर, वाईबीएन डेस्क। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने गुरुवार को कहा कि इस महीने की शुरुआत में पदभार ग्रहण करने के बाद से उन्हें जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से चौथी बार मिलने की अनुमति नहीं दी गई। यह इनकार इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) द्वारा पिछले सप्ताह अदियाला जेल अधीक्षक को 24 मार्च के उस आदेश को लागू करने का निर्देश देने के बावजूद किया गया है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री के लिए सप्ताह में दो बार मिलने की व्यवस्था बहाल कर दी गई थी। अफरीदी ने 73 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के साथ परामर्श को महत्वपूर्ण बताया है ताकि मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद वे अपने नए प्रांतीय मंत्रिमंडल की घोषणा कर सकें। पीटीआई नेता अफरीदी को हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा का सीएम नियुक्त किया गया था। वह अपने कैबिनेट का विस्तार करने के प्रयास में लगे हुए हैं। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री गंडापुर ने अपना इस्तीफा दे दिया था। इसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया। 
- Oct 31, 2025 09:08 ISTब्रिटिश शाही परिवार तक पहुंची एपस्टीन की आंच, आरोप में घिरे प्रिंस एंड्रयू से सभी उपाधियां छीनीनई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के अपराधों की आग की चिंगारी से ब्रिटेन का शाही परिवार भी झुलस रहा है। एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर लगातार आरोपों से घिर रहे प्रिंस एंड्रयू को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने उनकी सभी शेष शाही उपाधियां, सम्मान और विशेषाधिकार छीन लिए हैं। उन्हें विंडसर स्थित अपना निवास खाली करने का आदेश दिया है। यह घोषणा प्रिंस एंड्रयू के जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर हफ़्तों से चल रहे जन दबाव और नई आलोचना के बाद की गई है। प्रिंस एंड्रयू, किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 65 वर्षीय प्रिंस एंड्रयू, एपस्टीन के साथ अपनी दोस्ती के वर्षों पहले पहली बार सामने आने के बाद से ही विवादों के केंद्र में रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने अपने भाई की स्वीकृति से "ड्यूक ऑफ़ यॉर्क" की उपाधि सहित अपनी सभी शाही उपाधियां त्याग दीं। हालांकि, यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था, क्योंकि ब्रिटिश सांसदों ने एंड्रयू के शाही आवासों के लिए सांकेतिक किराए के मामले पर बहस करने का असामान्य कदम उठाया। बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया है, "किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू की शैली, उपाधियों और सम्मानों को हटाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।" बयान में कहा गया है, "प्रिंस एंड्रयू अब एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के नाम से जाने जाएंगे। रॉयल लॉज के उनके पट्टे ने अब तक उन्हें निवास जारी रखने के लिए कानूनी सुरक्षा प्रदान की है। अब पट्टा छोड़ने के लिए औपचारिक नोटिस दिया गया है और वह वैकल्पिक निजी आवास में चले जाएँगे।" 
- Oct 31, 2025 08:45 ISTप्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी,कहा-उनके विजन को कायम रखेंगेकेवडिया, वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस दिन भारत के पहले गृह मंत्री के सम्मान में कई समारोह आयोजित किए गए।प्रधानमंत्री मोदी सुबह 8 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुँचे, पूजा-अर्चना की और सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जो भारत की एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक था। कार्यक्रम में एकता परेड का उद्घाटन और प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई जाएगी। परेड में गार्ड ऑफ ऑनर, फ्लैग मार्च और पूरी तरह से महिला अधिकारियों द्वारा संचालित पुरस्कार विजेता टुकड़ियाँ शामिल होंगी। पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), और बैंड टुकड़ियाँ, साथ ही घोड़ों, ऊँटों और कुत्तों से युक्त घुड़सवार टुकड़ियाँ भी भाग लेंगी। 
- Oct 31, 2025 08:37 ISTउत्तरी कमान के सेना कमांडर ने लद्दाख में चल रहे 'अस्त्रशक्ति' अभ्यास को देखालेह/जम्मू, वाईबीएन डेस्क। उत्तरी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के बर्फीले इलाकों में 'अस्त्रशक्ति' अभ्यास का अवलोकन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अस्त्रशक्ति अभ्यास वर्तमान में लद्दाख के बर्फीले विस्तार और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लंबी दूरी की सटीक तोपों की मारक क्षमता, झुंड ड्रोन, मानवरहित हवाई निगरानी प्रणालियों, कमांडो अभियानों और आईटीबीपी के साथ तालमेल के सत्यापन के रूप में चल रहा है। "उत्तरी कमान के सेना कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने अस्त्रशक्ति अभ्यास का अवलोकन किया - जो लद्दाख के बर्फीले विस्तार और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लंबी दूरी की सटीक तोपों की मारक क्षमता, झुंड ड्रोन, मानवरहित हवाई निगरानी प्रणालियों, कमांडो अभियानों और आईटीबीपी के साथ तालमेल का एक शानदार सत्यापन है," उत्तरी कमान ने X पर एक पोस्ट में कहा। 
- Oct 31, 2025 08:07 ISTमहिला का अश्लील क्लिप वायरल करने के आरोप में 6 नाबालिग सहित 11 पर उत्तराखंड में मामला दर्जरुद्रप्रयागस वाईबीएन डेस्क। उत्तराखंड पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हैदराबाद की एक अश्लील क्लिप से एक स्थानीय महिला को कथित तौर पर जोड़ने के आरोप में 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से छह किशोर हैं। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अक्षय कोंडे ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों में उन चार व्हाट्सएप ग्रुपों के एडमिन शामिल हैं, जहां कथित तौर पर यह क्लिप शेयर की गई थी। उन्होंने बताया कि अगस्त्यमुनि पुलिस स्टेशन में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक स्थानीय महिला को अश्लील क्लिप से जोड़कर इसे चार व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किया गया।मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और कार्रवाई करते हुए इन पर IT एक्ट और IPC की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वीडियो हैदराबाद से संबंधित है और इसका स्थानीय महिला से कोई लेना-देना नहीं है, सिर्फ महिला को बदनाम किया जा रहा था। पुलिस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर रही है। बताया जाता है कि यह एक नया ट्रेंड उभर रहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह के क्लिप डालकर महिलाओं का बदनाम करो और उन्हें ब्लैकमेल किया जाए। 
- Oct 31, 2025 07:33 ISTकनाडा में कार पर पेशाब करने वाले अजनबी से भिड़ने पर भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्याओटावा: कनाडा के एडमॉन्टन में भारतीय मूल के व्यवसायी की उस समय हत्या कर दी गई, जब उन्होंने अपनी कार पर पेशाब कर रहे एक अजनबी का विरोध किया। एडमंटन पुलिस सेवा ने एक बयान में कहा कि मृतक की पहचान अरवी सिंह सग्गू के रूप में की गई है, जिन्होंने घटना के पांच दिन बाद जख्म के कारण दम तोड़ दिया। यह घटना 19 अक्टूबर को घटित हुई थी। इसके बाद घायल अवस्था में सागू ने अस्पताल में पांच दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ी, लेकिन 24 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने हमलावर की पहचान 40 वर्षीय कैल पापिन के रूप में की है, जिसे गंभीर हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब सागू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डिनर करने के बाद देर रात अपनी कार की ओर लौट रहे थे। 109 स्ट्रीट और 100 एवेन्यू के पास पहुंचते ही उन्होंने देखा कि एक अजनबी उनकी कार पर पेशाब कर रहा था। सागू ने तुरंत उसे रोका और पूछा, "हे, तुम क्या कर रहे हो?" इस पर हमलावर ने जवाब दिया, "जो मन में आए, वही कर रहा हूं।" फिर अचानक उसने सागू के सिर पर मुक्का जमा दिया। सागू जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। उनकी गर्लफ्रेंड ने तुरंत 911 पर कॉल की। एडमॉन्टन पुलिस सर्विस (ईपीएस) को हमले की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। सागू को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टरों की सारी कोशिशों के बावजूद पांच दिनों बाद उनकी सांसें थम गईं। 
- Oct 31, 2025 07:16 ISTबिना वैध वीजा भूलकर भी न जाएं अमेरिका, अवैध रूप से रह रहे 2,790 भारतीयों को वापस स्वदेश भेजानई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बेहतर भविष्य की कामना लेकर डॉन्की रुट से अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए अब यह देश बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में लौटने के बाद जैसे-तैसे लाखों खर्च करके यूएसए पहुंचे भारतीयों को सख्ती के साथ वहां से अपमानित करके लौटाया जा रहा है। केंद्र सरकार की मानें तो जनवरी से अब तक कम से कम 2,790 भारतीय नागरिकों की वापस भारत भेजा गया। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुवार को कहा कि जनवरी से अब तक कम से कम 2,790 भारतीय नागरिक, जो मानदंडों को पूरा नहीं करते थे और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे, वापस आ गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रश्न के उत्तर में अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में यह संख्या साझा की उन्होंने कहा, "इस साल जनवरी से अब तक लगभग 2,790 से ज़्यादा भारतीय नागरिकों को वापस भेजने की बात करें, जो निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करते थे। वे वहाँ अवैध रूप से रह रहे थे। हमने उनकी पहचान और राष्ट्रीयता की पुष्टि की। और वे वापस आ गए हैं। कल यानी 29 अक्टूबर तक की स्थिति यही है।" 
- Oct 31, 2025 06:51 ISTगृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के मुकदमे के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त कियानई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। गृह मंत्रालय ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सुनवाई के लिए एक विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा जल्द ही इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) द्वारा 22 अप्रैल को किए गए हमले में 26 लोग मारे गए थे। मारे गए अधिकतर लोग पर्यटक थे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एनआईए की ओर से मुकदमे और अन्य मामलों के लिए केंद्र सरकार अधिवक्ता श्री सिंह को विशेष लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त करती है। यह नियुक्ति इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से तीन साल की अवधि या इस मामले के मुकदमे के पूरा होने तक जो भी पहले हो तब तक के लिए की गई है। जम्मू की एक अदालत ने 18 सितंबर को एनआईए को पहलगाम हमले की जांच पूरी करने के लिए 45 दिनों का अतिरिक्त समय दिया था। यह अतिरिक्त समय इसी हफ़्ते समाप्त हो रहा है और उम्मीद है कि एजेंसी अब आरोपपत्र दाखिल करेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने 29 जुलाई को संसद में पुष्टि की थी कि आतंकवादी पाकिस्तान से थे और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। 
- Oct 31, 2025 06:18 ISTबिहार चुनाव : निर्वाचन आयोग ने राज्य में असामाजिक तत्वों को आने से रोकने के उपायों की समीक्षा कीनई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। निर्वाचन आयोग ने पड़ोसी राज्यों और नेपाल से बिहार में असामाजिक तत्वों, नशीले पदार्थों और मुफ्त उपहारों को आने से रोकने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की। समन्वय बैठक में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय, प्रवर्तन एजेंसियों और रेलवे के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बिहार में मतदान छह और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने बिहार और उसके पड़ोसी राज्यों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की ताकि राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर धन, हथियारों, असामाजिक तत्वों, शराब, नशीले पदार्थों और मुफ्त उपहारों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके। बयान के अनुसार शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती जिलों तथा सीमाओं को सील करने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अनुसार आयोग ने मतदान के दिन मतदाताओं को सुखद और सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सुविधा निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। बयान में कहा गया है कि मुख्य सचिवों और डीजीपी तथा केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अनुसार झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक को बिहार से सटे क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने और अंतर-राज्यीय चौकियों पर जांच बढ़ाने का निर्देश दिया गया। बयान में कहा गया है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), आयकर विभाग, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) समेत केंद्रीय एजेंसियों को चुनाव से पहले प्रयासों को तेज करने और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकतम जब्ती करने का निर्देश दिया गया। 
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
/young-bharat-news/media/member_avatars/2025/03/19/2025-03-19t131700937z-whatsapp-image-2024-12-23-at-124913-1.jpeg )
 Follow Us
 Follow Us