Advertisment

जयपुर से चेन्नई जा रही Flight का टायर लैंडिंग से पहले फटा! जानिए फिर क्या हुआ?

Flight Tyre Burst News: रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जयपुर से चेन्नई जा रही एक फ्लाइट का टायर लैंडिंग से ठीक पहले फट गया। जिसके चलते आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

author-image
Pratiksha Parashar
flight
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

Flight Tyre Burst News: रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जयपुर से चेन्नई जा रही एक फ्लाइट का टायर लैंडिंग से ठीक पहले फट गया। जिसके चलते आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरा मच गई। गनीमत रही कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे।

पायलट को मिला टायर में खराबी का संकेत

हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, लैंडिंग से पहले ही पायलट को टायर में खराबी का संकेत मिल गया था। जानकारी मिलने पर पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इस बारे में सूचित किया गया। जिसके बाद प्रोटोकॉल के तहत आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अगर समय  रहते सूझबूझ से काम न लिया गया होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। 

Advertisment

टायर के टुकड़े अलग हो चुके थे

फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग के बाद जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विमान के पहिए नंबर 2 को नुकसान पहुंचा था, और टायर के बाएं हिस्से से कुछ टुकड़े अलग हो चुके थे। अधिकारियों के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने से बच गई। 

अमेरिका में बड़ा हादसा

Advertisment

भारत में जहां फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने से बड़ा हादसा होने से बच गया, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका (America) में एक विमान   दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। अमेरिका में एक विमान अनियंत्रित होकर मकान पर गिर गया। ये विमान आयोवा से मिनेसोटा जा रहा था, जो कि दुर्घटनाग्रस्ट होकर मिनियापोलिस उपनगर के एक मकान पर गिरा। हादसे में एक यात्री की भई मौत हो गई। मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि मकान में रह रहे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। 

Jaipur Accident news Chennai news
Advertisment
Advertisment