Advertisment

केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने Rahul Gandhi को दी जन्मदिन की बधाई, कहा हमेशा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें देश-विदेश से शुभकामनाएं प्राप्त हुईं। खास बात यह रही कि सत्तारूढ़ भाजपा के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी उन्हें बधाई दी।

author-image
Ranjana Sharma
Vikram (10)
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। आम जनता से लेकर विपक्षी और सत्ताधारी दलों के नेताओं तक ने उन्हें बधाई दी है। खास बात यह है कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठते हुए सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
Advertisment

सोशल मीडिया प्‍लैटफॉम पर दी बधाई

किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें। रिजिजू के इस संदेश को राजनीतिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक परिपक्वता का प्रतीक माना जा रहा है। यह दर्शाता है कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद व्यक्तिगत अवसरों पर एक-दूसरे के प्रति सम्मान बरकरार रहता है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटे, जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े वितरित किए, और रक्तदान शिविर जैसे सेवा कार्य आयोजित किए। सोशल मीडिया पर भी Happy Birthday Rahul Gandhi ट्रेंड कर रहा है, जिसमें लाखों लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

राहुल गांधी की सक्रियता बनी चर्चा का विषय

पिछले कुछ समय से राहुल गांधी संसद में और सड़कों पर दोनों जगह काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से लेकर हाल ही में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने तक, राहुल गांधी ने खुद को एक प्रभावी विपक्षी नेता के रूप में प्रस्तुत किया है। उनके जन्मदिन के मौके पर जो बधाई संदेश उन्हें मिल रहे हैं, वे न सिर्फ उनके राजनीतिक कद को दर्शाते हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि वे देश की राजनीति में एक अहम चेहरा बने हुए हैं।
rahul gandhi
Advertisment
Advertisment