Advertisment

UP board result 2025 : 10 वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, यहां देखें परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। यश प्रताप सिंह ने 10वीं में टॉप किया है। और 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉपर बनीं हैं।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
UP board result 2025

लखनऊ, वाईबीएन नेटवर्क | उत्तर प्रदेश बोर्ड से पढ़ने वाले बच्चों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बार्ड 10 वीं कक्षा के बच्चों का रिजल्ट जारी हो गया है। यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। यश प्रताप सिंह ने 10वीं में टॉप किया है। और 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉपर बनीं हैं। https://upmsp.edu.in/ इस वेवसाइट पर बच्चें अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 10 वीं में 90.11% छात्र पास हुए है। हाई स्कूल में यश प्रताप सिंह, स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

43 दिन के अंदर परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित

बता दें, परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड सचिव भगवती सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में की जा रही है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर के जरिए मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इस परिणाम की खास बात ये है कि 43 दिन के अंदर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित हुआ है। हाई स्कूल में 22128 में से 20825 बच्चे शामिल हुए थे। जिसमें से 18981 ने सफलता हासिल की है। गौतमबुद्ध नगर जिले में 91.15% हाई स्कूल में छात्र सफल हुए हैं। 

जालौन के यश प्रताप ने किया यूपी बोर्ड में टॉप 

यश प्रताप सिंह ने 10वीं में टॉप किया है। हाई स्कूल में यश प्रताप सिंह, स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन)
ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यश प्रताप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

उन्नाव की आस्था पटेल ने प्रदेश में लहराया परचम

Advertisment

उन्नाव की आस्था पटेल ने कक्षा 10वीं में 97.33% अंक के साथ प्रदेश में 4वां स्थान, जिले का बढ़ाया मान है। बता दें, आस्था बीघापुर के पतिराजा महिपाल इंटर कॉलेज की छात्रा है। उन्नाव के 114 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। कुल 38,449 छात्र शामिल हुए थे। परिणाम के बाद से लगातार विद्यालय में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। 

उन्नाव की आस्था पटेल ने प्रदेश में लहराया परचम

खबर अडेट हो रही है...

UP Board Result 2025 UP Board UP Board Result
Advertisment
Advertisment