/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/27/modi-omar-abdulla-2025-08-27-15-08-18.jpg)
Photograph: (FILE PHOTO : @PMOIndia)
यंग भारत न्यूज में आपका स्वागत है। दिन भर की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट देखने के लिए हमारा Young Bharat LIVE देखें। यहां मिलेगा आपको हर खबर का फटाफट अपडेट। राजनीति, अपराध और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानने के लिए अलग से संबंधित खबर पर क्लिक करें।
- Aug 27, 2025 15:10 IST
जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी से की फोन पर बातचीत
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को भारी बारिश से पैदा हुए मुश्किल हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने इस बारे में एक्स पर पोस्ट किया, "पीएम मोदी से बात की। मैंने उन्हें जम्मू-कश्मीर के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। मैंने तवी नदी के किनारे जम्मू के उन हिस्सों का दौरा किया जहाँ कल काफी नुकसान हुआ था। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को निरंतर सहायता देने के उनके आश्वासन के लिए आभारी हूं।"
- Aug 27, 2025 14:03 IST
बिहार में बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी
मुजफ्फरपुर (बिहार) : राहुल गांधी ने 'वोट अधिकार रैली' को संबोधित करते हुए कहा, "गुजरात कोई आर्थिक मॉडल नहीं है, ये 'वोट चोरी का मॉडल' है। बीजेपी इस मॉडल को 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लेकर आई। बीजेपी ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव चोरी किया। हम बोलते नहीं थे, क्योंकि सबूत नहीं था- मगर अब हमारे पास सबूत है|" उन्होंने कहा, मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहता हूं- आपने बिहार में 65 लाख वोट क्यों काटे? यह संविधान पर हमला है। क्योंकि संविधान में हर एक व्यक्ति को वोट का अधिकार है।
- Aug 27, 2025 13:49 IST
तेजस्वी बोले- “चाचा” बेहोशी में हैं, बिहार में बनेगी नई सरकार
बिहार के मुजफ्फरपुर में “मतदाता अधिकार यात्रा” को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज करते हुए उन्हें बेहोशी की हालत में बताया। तेजस्वी ने कहा- हमारे चाचा (सीएम नीतीश कुमार) अब बिहार को संभालने की स्थिति में नहीं है, बिहार में अब नई सरकार बनेगी। इससे पहले उन्होंने तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन और कनिमोझी का स्वागत किया। इस दौरान एमके स्टालिन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बेनकाब कर दिया, लेकिन आयोग ने उनके आरोपों का जवाब नहीं दिया बल्कि हलफनामा मांगा, लेकिन वह डरने वाले नहीं है।"
- Aug 27, 2025 13:48 IST
मरने वालों की संख्या बढ़ी, पीएम मोदी ने जताया शोक
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में मरने वालों श्रद्धालुओं की संख्या बढ रही है। एसएसपी रियासी ने बताया कि अब तक 32 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, 23 श्रद्धालु घायल हुए हैं और 20 लापता हैं। प्रधानमंत्री ने इस घटना पर ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा है- श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूँ।
- Aug 27, 2025 13:14 IST
एनएच- 44 साफ न होने तक यात्रा करने से बचें
एसएसपी ट्रैफिक आदिल हामिद का कहना है कि जम्मू- चेनानी मार्ग पर और ऊधमपुर के देवाल में हुए लैंडस्लाइड के बारे में अभी तक हमें पूरी जानकारी नहीं मिली है, क्योंकि मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। मैं इस हाईवे पर यात्रा करने वाले सभी लोगों से अपील करता हूं कि जब तक एनएच- 44 पर सड़क साफ नहीं हो जाती, तब तक आप अपनी यात्रा की योजना न बनाएं।
- Aug 27, 2025 13:10 IST
जम्मू से चेनानी और देवाल के पास भी लैंडस्लाइड
एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू राजा आदिल हामिद ने बताया- पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगहों पर भूस्खलन (Landslide) हुआ है, साथ ही अन्य इलाकों में भी। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है और पत्थरों की वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। जम्मू से चेनानी जाने वाले रास्ते पर भी कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है और रास्ता बंद हो गया है। उधमपुर में देवाल के पास भूस्खलन हुआ है।
- Aug 27, 2025 13:02 IST
ताराकोर्ट मार्ग से लौट रहे श्रद्धालु
बनारस से पहुंचे एक श्रद्धालु सतीश कुमार ने बताया- अर्धकुंवारी में भूस्खलन होने के बाद श्रद्धालु ताराकोट मार्ग से नीचे कटरा पहुंच रहे हैं।