/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/14/b-sarojadevi-2025-07-14-12-07-41.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री बी.सरोजादेवी के निधन की खबर ने फिल्मी जगत के लोगों के साथ ही उनके चाहनेवालों को भी सदमे में डाल दिया है। तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का सोमवार, 14 जुलाई को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेत्री बी. सरोजादेवी ने कन्नड़ सिनेमा सहित तमिल, तेलुगु और हिंदी की लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया।
दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री बी. सरोजादेवी का निधन हो गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2025
दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री बी. सरोजादेवी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा सहित तमिल, तेलुगु और हिंदी की लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया और उन्हें अभिनय सरस्वती के नाम से जाना जाता था। कित्तूर चेन्नम्मा,… pic.twitter.com/Dja0CpWLbe
अभिनय सरस्वती के नाम से मशहूर
बता दें, अभिनेत्री बी. सरोजादेवी को अभिनय सरस्वती के नाम से जाना जाता था। इस दुखद खबर के बाद लोगों के मन में कित्तूर चेन्नम्मा, बब्रुवाहन और अन्नाथांगी जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की यादें ताज़ा हो गई हैं। उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।
‘अभिनय सरस्वती’ और ‘कन्नड़थु पैंगिली’ जैसी उपाधी लिए बी. सरोज दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख हस्ती थीं। सरोजा देवी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1955 में सिर्फ 17 साल की छोटी सी उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म कन्नड़ सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ थी। उन्हें प्रसिद्धि मिली साल 1958 में आई ‘नादोदी मन्नान’ से, इसमें वो एम.जी. रामचंद्रन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
सीएम सिद्धारमैया ने जताया शोक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना पर शोक जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि सरोजादेवी की आत्मा को शांति मिले। उनके शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, " बी. सरोजा देवी एक वरिष्ठ और प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने न केवल कन्नड़ बल्कि कई अन्य भाषाओं में भी अभिनय किया था।"
बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2025
उन्होंने कहा, "... बी. सरोजा देवी एक वरिष्ठ और प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने न केवल कन्नड़ बल्कि कई अन्य भाषाओं में भी अभिनय किया था।" pic.twitter.com/piVJal9OYb
B. Sarojadevi