Advertisment

वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम समेत 71 हस्तियां पद्म पुरस्कारों से हुए सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में प्रथम नागरिक अलंकरण समारोह में पहुंचीं। वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क | राष्ट्रपति भवन में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में प्रथम नागरिक अलंकरण समारोह में पहुंचीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाज में असाधारण योगदान के लिए व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए पद्म पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया।  बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। 

Advertisment

सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उनके बेटे और सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

Advertisment

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के विधायक नंदमुरी बालकृष्ण को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) को सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनकी पत्नी जेसी सुशील मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार ग्रहण किया। फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार मिला। अभिनेता एस. अजित कुमार को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार मिला। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार मिला। गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार ग्रहण की।

Advertisment

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ। 

Draupadi murmu President Droupadi Murmu
Advertisment
Advertisment