Advertisment

Weather Update: फरवरी में मौसम दिखा रहा जून जैसे तीखे तेवर, गुजरात-कर्नाटक गर्मी से बेहाल

Weather Update Today: गुलाबी ठंड वाली फरवरी में भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। गुजरात और कर्नाटक में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने गुजरात में अगले तीन दिनों तक लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
KAISA RAHEGA MAUSAM GARMI

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Weather Update Today: देश में मौसम का मिजाज अतरंगी बना हुआ है। गुलाबी ठंड वाली फरवरी में भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। गुजरात और कर्नाटक में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने गुजरात में अगले तीन दिनों तक लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कर्नाटक के कई हिस्सों में भी हीटवेव की चेतावनी दी गई है। दूसरी ओर, देश के कई हिस्सों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तेज तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है।

दक्षिण भारत में गर्मी का कहर

इस बार फरवरी में ही कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है।  केरल के कुन्नूर में सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे साल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। कर्नाटक भी गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर कर्नाटक में भी तेज गर्मी पड़ेगी, जबकि दक्षिण कर्नाटक में दिन का तापमान कुछ हद तक कंट्रोल में रहने की संभावना है।  

Advertisment

दिल्ली में मौसम का हाल

उत्तर भारत की बात करें तो यहां मौसम का मिजाज दक्षिण भारत के ठीक उलट है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। आसमान पर बादल छाए हुए हैं और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।  मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्की बारिश के बाद 27 और 28 फरवरी को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है, जिसके चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट!

Advertisment

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई और इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश होने के आसार हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 

यह भी पढ़ें: Weather Update : कैसा रहेगा आज बरेली का मौसम

Advertisment
Advertisment