/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/21/CNvTdfHzBWJljEE83Wg8.png)
Photograph: (X)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है हालांकि देशभर से मॉनसून के विदा लेने के बाद भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश जारी है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
दिल्ली-NCR मौसम अपडेट
राजधानी दिल्ली में आज 8 नवंबर 2025 (रविवार) को तापमान में तेज गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और शाम के समय 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी सुबह के समय धुंध छाई रहेगी।
दक्षिण भारत में भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र चेन्नई ने बताया कि कल्लाकुरिची, तिरुवन्नामलाई, डिंडीगुल, मदुरै, सलेम, वेल्लोर और तिरुपत्तूर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान कई स्थानों पर शून्य से नीचे पहुंच गया है। पहाड़ की यात्रा पर जाएं तो गर्म कपड़े अपने साथ ले जाना न भूलें। लाहौल-स्पीति और ताबो में बर्फबारी हो रही है। 12 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
current weather conditions | imd weather forecast today | IMD Weather Updates | IMD Weather Warning | india weather forecast
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us